DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

धर्म को पूजा-पद्धति की सीमाओं से बाहर निकाल कर आचरण में उतारेंः मोहन भागवत

September 18, 2026
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
6
VIEWS

उज्जैन, 18 सितंबर । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने युवाओं से धर्म को पूजा-पद्धति की सीमाओं से बाहर निकाल कर जीवन और आचरण से जोड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि धर्म को अंग्रेजी के ‘रिलीजन’ शब्द का समानार्थी मानना सही नहीं है। ‘रिलीजन’ का संबंध बांधने और अनुशासन में रखने से है, जबकि धर्म व्यक्ति को मुक्त करता है।

डॉ. भागवत ने सेवाज्ञ संस्थानम के तत्वावधान में यहां गीता भवन में आयोजित तीन दिवसीय युवा धर्म संसद में शुक्रवार को कहा कि भारत में धर्म जीवन के हर चरण में मौजूद रहता है। इसे मानें या न मानें, अस्तित्व के आरंभ से अंत तक धर्म बना रहता है और जीवन के अनेक नियम उसी के अनुरूप चलते हैं।

गीता भवन में 17 से 19 सितंबर तक आयोजित ‘युवा धर्म संसद’ में देशभर से करीब 1,700 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में शुक्रवार को करीब 300 विद्वान, शिक्षक, शोधकर्ता और धर्माचार्यों ने भी हिस्सा लिया। डॉ. भागवत उद्घाटन सत्र में शामिल हुए, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके समापन सत्र में 19 सितंबर को शामिल होंगे।

संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि मनुष्य जब अपने अहंकार में यह मान बैठता है कि दुनिया उसकी इच्छा और नियंत्रण के अनुसार चलेगी, वहीं से उसकी सबसे बड़ी गलतफहमी शुरू होती है। प्रकृति किसी व्यक्ति की सत्ता नहीं मानती और उसके नियम मनुष्य की इच्छा से नहीं बदलते। सूर्य का उदय और अस्त इसका सहज उदाहरण है।उन्होंने कहा कि पश्चिमी समाज ने भारत में धर्म के आचरण, कर्मकांड और अनुशासन को देखा और उसे अपने यहां प्रचलित ‘रिलीजन’ के समान समझ लिया। बाद में भारत में भी धर्म के लिए इसी शब्द का इस्तेमाल होने लगा।

भागवत ने कहा कि धर्म के कर्मकांड उसके अभ्यास का हिस्सा हैं, लेकिन कर्मकांड ही पूरा धर्म नहीं है।डॉ. भागवत ने इस दौरान मानव अहंकार को धर्म की समझ में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक बताया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जब यह मानने लगता है कि सब कुछ उसके नियंत्रण में है और हर चीज उसकी इच्छा के मुताबिक होनी चाहिए, तब वह वास्तविकता से दूर होने लगता है। उन्होंने उस धारणा को भी खारिज किया कि भगवद्गीता और रामायण सेवानिवृत्ति के बाद पढ़ने वाले ग्रंथ हैं।

उन्होंने कहा कि धर्म अस्तित्व के प्रारंभ से लेकर अंत तक बना रहता है, इसलिए युवावस्था में धर्म को समझना और उसे जीवन में उतारना उतना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से ऐसा जीवन जीने की अपील की, जिससे पूरा विश्व उनसे प्रेरणा ले। उनके अनुसार धर्म को किसी एक आयु, पूजा या धार्मिक गतिविधि तक सीमित नहीं किया जा सकता।डॉ. भागवत ने धर्म की व्यावहारिक व्याख्या करते हुए कहा कि हम भोजन करते हैं, लेकिन उसके बाद कचरा नहीं करते, यह भी धर्म है। सड़क पर यातायात नियमों का पालन करना भी धर्म है। यानी धर्म व्यक्ति के रोजमर्रा के व्यवहार में दिखाई देना चाहिए। अपनी उपासना-पद्धति, जो प्रकृति, गुरु या परंपरा से मिली है, उसका सम्मान होना चाहिए और दूसरों की उपासना-पद्धति का भी उतना ही सम्मान किया जाना चाहिए। किसी को अपने मत में परिवर्तित करने की कोशिश न करना भी धर्म के आचरण का हिस्सा है।

सरसंघचालक भागवत ने कहा कि भारत धर्मप्राण देश है। भारत आर्थिक और सामरिक दृष्टि से बड़ा बनेगा, लेकिन यह अंतिम गंतव्य नहीं, एक पड़ाव है। भारत की व्यवस्था को पश्चिमी अर्थ में सेक्युलर समझना उचित नहीं है। भारत में राज्य का दायित्व सभी के साथ भेदभाव नहीं करना और सबका सम्मान करना है।उन्होंने भारत की परंपरा में परोपकार और सामाजिक दायित्व का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्वजों ने व्यापार किया, कमाया और धर्मदाय के माध्यम से समाज के लिए भी काम किया। शहरों में धर्मशालाएं बनवाई गईं। उनका संदेश था कि अपनी बुद्धि से कमाएं, अपना जीवन चलाएं, किंतु इस तरह नहीं कि दूसरे को कष्ट पहुंचे। जीवन तभी सार्थक है जब व्यक्ति के साथ समाज का जीवन भी आगे बढ़े।

डॉ. भागवत ने कहा कि धर्म सत्य पर आधारित है। दुनिया में अनेकता प्रकृति और सृष्टि का हिस्सा है, इसे स्वीकार करना चाहिए। इसके साथ उन्होंने मनुष्य की एकता को भी रेखांकित किया। उनके अनुसार सत्य कठोर हो सकता है, लेकिन इसी सत्य के कारण मनुष्य के भीतर दूसरों के प्रति संवेदना पैदा होती है।उन्होंने कहा कि भारत ने दुनिया के संघर्षों में अनावश्यक रूप से हस्तक्षेप नहीं किया। अलग-अलग विचारधाराओं की सरकारें सत्ता में रहीं, लेकिन संकट के समय भारत ने लोगों की मदद की। उन्होंने पश्चिम दिशा के एक पड़ोसी देश का नाम लिए बिना कहा कि वह बार-बार विवाद खड़ा करता है और भारत को परेशान करता है। इसके बावजूद भारत ने जरूरत के समय सहायता करते हुए वहां की विचारधारा या सत्ता का हिसाब नहीं लगाया।

संघ प्रमुख भागवत ने गुरुदेव रानाडे का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके अनुसार हर धर्म के ऊपर एक और धर्म है। उन्होंने कहा कि जब अलग-अलग ‘रिलीजन’ धर्म के अनुसार चलते हैं तो वे मनुष्य को मुक्ति की ओर ले जाते हैं, लेकिन जब वे धर्म से हट जाते हैं तो सांप्रदायिक कलह और धर्म के नाम पर अत्याचार की स्थितियां पैदा हो सकती हैं।उन्होंने ‘रिलीजन’ शब्द की व्युत्पत्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसका संबंध बांधने और एक अनुशासन में रखने से है, जबकि धर्म का मूल अर्थ धारण करने से जुड़ा है। उनके अनुसार भारत में लंबे समय तक अपनी विरासत को भूलने के कारण ऐसी कई मानसिक गांठें बनी हैं, जिन्हें सत्य और ज्ञान के माध्यम से दूर करने की आवश्यकता है।

आचार्य मिथिलेश नन्दिनी शरणजी महाराज के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम को आयोजकों ने युवा धर्म संसद का छठा संस्करण बताया है। इससे पहले काशी, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार और काञ्चीपुरम् में इसके आयोजन हो चुके हैं। अगले वर्ष इसका आयोजन द्वारका में प्रस्तावित है। कार्यक्रम में धर्म की अस्तित्वपरक अवधारणा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सूचना-विचार संघर्ष जैसे विषयों पर संवाद के साथ देशभर से चयनित युवाओं के विशेष उद्बोधन सत्र हो रहे हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: MP NewsRSS Chief Mohan BhagwatUjjain

Related Posts

दूध उत्पादन में अब देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है मध्य प्रदेश : मोहन यादव
Madhya Pradesh

दूध उत्पादन में अब देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य है मध्य प्रदेश : मोहन यादव

October 3, 2026
वन्यजीव संरक्षण से मध्य प्रदेश में वन पर्यटन को मिलेगी नई दिशा और गति : मोहन यादव
Madhya Pradesh

वन्यजीव संरक्षण से मध्य प्रदेश में वन पर्यटन को मिलेगी नई दिशा और गति : मोहन यादव

October 1, 2026
मप्र के सीधी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, तीन गाड़ियों से आए हथियारबंद बदमाश आरोपित को छुड़ा ले गए
Madhya Pradesh

मप्र के सीधी में ओडिशा पुलिस टीम पर हमला, तीन गाड़ियों से आए हथियारबंद बदमाश आरोपित को छुड़ा ले गए

September 29, 2026
राहुल गांधी एक एक्टूबर को आएंगे मप्र के बालाघाट, मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात
Madhya Pradesh

राहुल गांधी एक एक्टूबर को आएंगे मप्र के बालाघाट, मृत आदिवासी बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

September 29, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश October 5, 2026
  • आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज October 5, 2026
  • मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया October 5, 2026
  • पश्चिम बंगाल में चार हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू October 5, 2026
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई October 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

October 5, 2026
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

October 5, 2026
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

October 5, 2026
'हांगकांग सिक्सेस' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

‘हांगकांग सिक्सेस’ में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

October 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights