मुंबई, 02 जनवरी । महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 11 पदाधिकारियों ने मुंबई नगर निगम चुनाव में शिवसेना यूबीटी के साथ गठबंधन करने से नाराज होकर शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा ) में शामिल हो गए।

भाजपा में सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने इन सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया है। शेलार ने कहा कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने शिवसेना यूबीटी के साथ बेमेल गठबंधन किया है। इससे मनसे में निष्ठा के साथ काम करने वाले कार्यकर्ता नाराज हुए हैं। जो लोग भाजपा में शामिल हुए हैं, उन्हें पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा।
स्थानीय सूत्रों ने बताया कि मुंबई के वार्ड नंबर 97 और 98 में टिकट न मिलने से बहुत से कार्यकर्ता नाराज हैं। मनसे ने हेतल गाला को वार्ड नंबर 97 से टिकट दिया है और दीप्ति काटे को वार्ड 98 से टिकट दिया गया है। इससे नाराज हो कर मनसे के निष्ठावान पदाधिकारी बाला चव्हाण के नेतृत्व में आज ११ पदाधिकारियों ने मनसे को राम-राम बोलकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।
बाला चव्हाण ने बताया कि करीब बीस साल पहले जब मनसे की स्थापना हुई थी, वे मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के साथ निष्ठा से काम कर रहे थे। लेकिन उनकी बजाय पार्टी ने किसी और को टिकट दिया, जिससे वे और उनके समर्थक कार्यकर्ता नाराज हैं। इसी वजह से उन्होंने मनसे छोडऩे का फैसला किया है। टॉर्च सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे।












