रविवार दिनांक 21 अगस्त 2022 को मनराज प्रतिष्ठान की ओर से HDIL बिल्डिंग नम्बर 6, कोहिनूर हॉस्पिटल के बाजू में, कुर्ला (प.) मुंबई 400070 में 248वां मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया. इस मेडिकल कैम्प में करीब 91 जरूरतमंद नागरिकों की स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त में औषधि का वितरण किया गया। इस अवसर पर मो. आजम खान, फैजल अहमद, समीर शेख, मोहसिन खान, खलील भाई शेख व अन्य उपस्थित थे.इस दौरान मुफ्त आँखों की जाँच की गई.इसमें स्थानीय नागरिकों ने भड़चढ़कर हिस्सा लिया.मनराज प्रतिष्ठान का उद्देश्य सेवा ही धर्म है .मनराज प्रतिष्ठान हर हफ्ते ऐसे मुफ्त शिबिर आयोजित करता रहता है.

















