DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल में भूस्खलन से 914 सड़कें बंद, अगले दो दिन बहुत भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट

August 29, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
21
VIEWS

शिमला, 29 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। कई जिलों में सड़क, बिजली, पेयजल और संचार आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। जगह-जगह भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है और राज्यभर में 900 से ज्यादा सड़कें बंद हो चुकी हैं। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी से बहुत भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम तक दो नेशनल हाइवे और 914 सड़कें बंद रहीं। साथ ही 925 बिजली ट्रांसफार्मर और 266 पेयजल योजनाएं ठप हो गईं। चंबा जिला सबसे अधिक प्रभावित रहा जहां 265 सड़कें अवरुद्ध हैं। मंडी में 222, कुल्लू में 160, सिरमौर में 96 और कांगड़ा में 60 सड़कें बंद रही। चंबा जिले में 395 ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं। पांगी और भरमौर क्षेत्र में संचार व्यवस्था ठप होने के कारण वहां की वास्तविक स्थिति का ब्यौरा उपलब्ध नहीं हो पाया है। कुल्लू में 237, मंडी में 203 और लाहौल स्पीति में 42 ट्रांसफार्मर बंद हैं। वहीं चंबा जिले में 121, मंडी में 72 और कुल्लू व शिमला में 35-35 पेयजल स्कीमें प्रभावित हुई हैं।

बीते 24 घंटों में सिरमौर जिले के जतौन बैरेज में सर्वाधिक 140 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालमपुर में 91, भरवाई में 80, संधोल में 77, पांवटा साहिब में 75, कसौली में 62, नाहन में 60, सोलन में 57, गोहर में 55, बिलासपुर में 50 मिमी और शिमला में शुक्रवार शाम भारी वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने 30 और 31 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया है। 1 और 2 सितंबर को येलो अलर्ट रहेगा जबकि 3 और 4 सितंबर को भी मौसम खराब रहने की संभावना है, हालांकि कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। जिलावार पूर्वानुमान के अनुसार 30 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और कुल्लू में भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट रहेगा, जबकि 31 अगस्त को उना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर में भारी वर्षा का ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इस मानसून सीजन में अब तक हिमाचल प्रदेश में 317 लोगों की मौत हो चुकी है, 40 लापता हैं और 374 लोग घायल हुए हैं। मंडी में 51, कांगड़ा में 49, चंबा में 36, शिमला और किन्नौर में 28-28, कुल्लू में 26 मौतें दर्ज हुई हैं। अब तक 3,889 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिनमें 795 पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। 466 दुकानें और 3,486 पशुशालाएं नष्ट हुई हैं। 1,865 पालतू पशु और 25,755 पोल्ट्री पक्षियों की मौत हुई है। अनुमानित नुकसान 2,774 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुका है।

राज्य में इस मानसून में 90 फ्लैश फ्लड, 87 भूस्खलन और 42 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। लाहौल-स्पीति में 52 फ्लैश फ्लड, कुल्लू में 15, शिमला में 14 और मंडी में 12 भूस्खलन की घटनाएं हुईं। मंडी जिले में 18 बार बादल फटे हैं।

इसी बीच जनजातीय जिला किन्नौर के पूह उपमंडल के लिप्पा गांव में तड़के बादल फटने से बोगली नाले में आई बाढ़ ने भारी नुकसान पहुंचाया। दो मजदूर इसमें फंस गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने बचाकर रिकांगपिओ अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से गांव की उपजाऊ भूमि को भी भारी क्षति हुई है।

कुल्लू और चंबा में भारी बारिश से हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। चंबा के भरमौर क्षेत्र में सड़कें टूटने से हजारों मणिमहेश यात्री फंसे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस बचाव कार्य में जुटे हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने मणिमहेश यात्रा में फंसे यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 9816698166, 01899-226950, 226951, 226952 और 226953 जारी किए हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1070 और शिमला आपदा प्रबंधन केंद्र के दूरभाष नंबर 0177-2629688, 2629939, 2629439 और 2628940 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल की ग्राम पंचायत कराड के नई तोड़ (पटारना) गांव में भूस्खलन से दो मकान दब गए। इस हादसे में दो महिलाओं शारदा देवी (50) पत्नी जय सिंह और लीलू देवी (45) पत्नी कृष्ण चंद के मलबे में दबने या बह जाने की आशंका है। पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

कुल्लू जिले के छनोट नाले के सैलाब में एक कार बह गई, जबकि औट-लुहरी नेशनल हाईवे 305 कई दिनों से भूस्खलन के कारण बंद है। जिले के कुल्लू, मनाली और बंजार उपमंडल में शनिवार को सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया है।

सिरमौर जिले में भी बीती रात मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए और जनजीवन प्रभावित हुआ।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Heavy RainHimachal LandslidesHimachal Pradesh NewsHimachal Weather UpdateIMD Alert

Related Posts

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत
Himachal Pradesh

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत

July 8, 2026
ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद
Himachal Pradesh

ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद

May 13, 2026
मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण November 13, 2026
  • बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश November 13, 2026
  • छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन November 13, 2026
  • प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं November 13, 2026
  • लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ November 13, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

November 13, 2026
बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश

बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश

November 13, 2026
छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

November 13, 2026
प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

November 13, 2026
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ

November 13, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights