DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home kolkata

भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देने पहुंची अभिनेत्री सांसद नुसरत पत्रकारों के सवाल पर भड़कीं

August 2, 2023
in kolkata, West Bengal
1 min read
भ्रष्टाचार के आरोपों पर जवाब देने पहुंची अभिनेत्री सांसद नुसरत पत्रकारों के सवाल पर भड़कीं
0
SHARES
24
VIEWS

कोलकाता, 2 अगस्त । तृणमूल कांग्रेस की बहुविवादित अभिनेत्री सांसद नुसरत जहां खुद पर लगे भ्रष्टाचार के हालिया आरोपों पर सफाई देने के दौरान पत्रकारों के सवाल पर आग बबूला हो गईं। उन पर फ्लैट दिलाने के नाम पर बुजुर्ग नागरिकों से 24 करोड़ की वसूली कर ठगी के आरोप लगे हैं। इस बारे में बुधवार को सफाई देने के लिए वह कोलकाता प्रेस क्लब पहुंची थीं। उनकी पत्रकार वार्ता का समय दोपहर 2:30 बजे निर्धारित किया गया था। उससे 25 मिनट देरी से वह पहुंची और केवल 10 मिनट तक मीडिया से बात करने के बाद 3:05 बजे वह प्रेस क्लब से निकल गईं।

नुसरत के खिलाफ आरोप है कि एक प्रमोटिंग संस्था में वह डायरेक्टर हैं और उसी के जरिए बुजुर्ग नागरिकों से 24 करोड़ रुपये की वसूली कर ठगी की गई है। भाजपा नेता शंकुदेब पांडा ने इसके खिलाफ ईडी के पास दस्तावेज जमा कर शिकायत दर्ज कराई है। एक दिन पहले नेता प्रतिपक्ष तथा वरिष्ठ भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा में पत्रकार वार्ता कर दावा किया कि नुसरत ने उसी रुपये से अपने लिए फ्लैट खरीदा है।

मंगलवार को इस आरोप के बाद नुसरत जहां से जब फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा था कि फिलहाल यह मामला कानूनी प्रक्रिया में है इसलिए वह इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहतीं। लेकिन बुधवार सुबह उनकी ओर से बताया गया कि दोपहर 2:30 वह प्रेस क्लब में आकर पत्रकार वार्ता कर इस पर स्थिति स्पष्ट करेंगी।

क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि मैंने उसी संस्था से ऋण के तौर पर फ्लैट खरीदने के लिए रुपये लिए थे और उसे सूद सहित लौटा चुकी हूं। जब पत्रकारों की ओर से पूछा गया कि आपने किसी बैंक से ऋण लेने के बजाय उसी संस्था से ॠण क्यों लिया, जिसने 10 साल पहले तीन साल का वादा कर बुजुर्ग नागरिकों से करोड़ों रुपये की वसूली की? इस सवाल पर वह आपा खो बैठीं और गुस्सा जाहिर करते हुए प्रेस क्लब से बाहर निकल गईं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में 429 बुजुर्गों से 24 करोड़ रुपये की वसूली की गई थी। जिनमें प्रत्येक से थ्री बीएचके फ्लैट देने का वादा कर 5.55 लाख रुपये लिए गए थे। जिस प्रमोटिंग संस्था ने रुपये की वसूली की थी उसकी डॉयरेक्टर नुसरत जहां हैं। वादा किया गया था कि तीन साल के भीतर न्यू टाउन में हिडको के पास लोगों को फ्लैट दिया जाएगा लेकिन 10 साल से अधिक का वक्त बीत जाने के बाद भी उन नागरिकों को कुछ नहीं मिला है ना ही उनसे संस्था का कोई बात कर रहा है।

इसी से संबंधित दस्तावेज लेकर शंकुदेब पांडा ने ईडी के पास धनशोधन की शिकायत दर्ज कराई है और जांच की मांग की है। इस संबंध में एक दिन पहले शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि बुजुर्गों से रुपये की ठगी कर नुसरत जहां ने एक करोड़ 55 लाख रुपये में अपने लिए फ्लैट खरीदा है।

विवाहेत्तर संबंध और बच्चे को लेकर भी विवादित रही हैं नुसरत

दरअसल नुसरत 2019 में तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर उत्तर 24 परगना के बसीरहाट से सांसद बनी हैं, उसके बाद से वह शायद ही कभी लोगों की सुख-सुविधाओं को देखने के लिए जाती हैं। सांसद बनने के बाद उन्होंने जैन समुदाय के एक व्यवसायी से शादी की थी लेकिन चंद महीनों के भीतर ही उनके गर्भवती होने का पता चला और पति से अलग हो गईं। दावा किया गया कि बच्चा उनके पति का नहीं है। बच्चे के जन्म के बाद भी उन्होंने पिता का नाम बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री के एक अभिनेता के नाम पर दिया है। उसी अभिनेता के साथ विभिन्न टॉक शो और रेडियो कार्यक्रमों में शिरकत करती रही हैं। इसके बाद अब वह भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरी हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: kolkataTMC MP Nusrat JahanWest Bengal News

Related Posts

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी सफल, देखने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु
West Bengal

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के हाथ की सर्जरी सफल, देखने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु

August 7, 2026
पश्चिम बंगाल में 16वीं जनगणना की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन कर दिया संदेश
West Bengal

पश्चिम बंगाल में 16वीं जनगणना की शुरुआत, मुख्यमंत्री ने डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन कर दिया संदेश

August 1, 2026
करीब दो दशक बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, दमदम हवाई अड्डे पर हुआ पारंपरिक स्वागत
West Bengal

करीब दो दशक बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, दमदम हवाई अड्डे पर हुआ पारंपरिक स्वागत

July 31, 2026
पश्चिम बंगाल : बर्धमान के पॉश इलाके से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के आने-जाने की करता था रेकी
West Bengal

पश्चिम बंगाल : बर्धमान के पॉश इलाके से जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, मुख्यमंत्री के आने-जाने की करता था रेकी

July 31, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • 18 साल बाद फिर आमने-सामने अक्षय और सैफ, ‘हैवान’ का खौफनाक टीजर जारी August 12, 2026
  • मल्लिका शेरावत की अदाओं पर फिदा हुए हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज August 12, 2026
  • एक महीने बाद अकांक्षा रंजन ने किया अपनी शादी से पहले के हालात का खुलासा August 12, 2026
  • आतिफ असलम ने भारत में बैन को लेकर तोड़ी चुप्पी August 12, 2026
  • मुंबई के विले पार्ले में 11वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, मां-बेटे समेत दो लोगों की मौत, चार घायल August 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

August 10, 2026
भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा

भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा

August 10, 2026
श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

August 10, 2026
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

केरल का नाम ‘केरलम’ किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

August 10, 2026
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

August 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights