DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home West Bengal

बंगाल में 2035 तक एक लाख करोड़ से अधिक का निवेश करेगा अडानी समूह, ‘अडानी आरोग्य मंदिर’ का किया शिलान्यास

September 24, 2026
in West Bengal
1 min read
0
SHARES
7
VIEWS

कोलकाता, 24 सितंबर । अडानी समूह के अध्यक्ष गौतम अडानी ने गुरुवार को न्यू टाउन में प्रस्तावित ‘अडानी आरोग्य मंदिर’ के शिलान्यास समारोह के दौरान राज्य के लिए बड़े निवेश की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि इस स्वास्थ्य परियोजना में चार हजार करोड़ से अधिक का निवेश किया जाएगा, जिससे 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनका समूह साल 2035 तक पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बना रहा है।

न्यू टाउन में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में गौतम अडानी के साथ उनकी पत्नी प्रीति अडानी और बेटे करण अडानी भी शामिल हुए। शिलान्यास के दौरान बताया गया कि ‘अडानी आरोग्य मंदिर’ दो हजार बिस्तरों वाला एक गैर-लाभकारी चिकित्सा संस्थान होगा। जनसेवा को ध्यान में रखते हुए इसके कुल बिस्तरों में से एक हजार बिस्तर राज्य और केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के तहत पात्र आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। इस अत्याधुनिक परिसर में सिर्फ अस्पताल ही नहीं, बल्कि एक मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ उन्नत अनुसंधान सुविधाएं भी मौजूद होंगी।

राज्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए गौतम अडानी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं जहां व्यक्तिगत जीवन को बदल सकती हैं, वहीं बुनियादी ढांचा लाखों लोगों के लिए उपलब्ध अवसरों को बदल सकता है और यहीं से बंगाल के प्रति उनकी बड़ी प्रतिबद्धता शुरू होती है।

अपनी दीर्घकालिक योजना के तहत अडानी समूह 2035 तक बंदरगाहों, रसद, बिजली उत्पादन, सड़कों, पुलों, राजमार्ग, हरित सीमेंट और हाइपरस्केल डेटा केंद्रों जैसे अहम औद्योगिक और ढांचागत क्षेत्रों में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। इसके अलावा, समूह ने कोलकाता की ऐतिहासिक प्रशासनिक इमारत ‘राइटर्स बिल्डिंग’ के जीर्णोद्धार में भी अपना पूरा सहयोग देने की घोषणा की है।

बंगाल की रणनीतिक स्थिति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अडानी ने कहा कि इस राज्य में भारत के औद्योगिक क्षेत्रों, पूर्वोत्तर और बंगाल की खाड़ी के बीच एक प्रमुख समुद्री और रसद कड़ी के रूप में काम करने की अपार क्षमता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह भौगोलिक स्थिति बंगाल को एक ऐसा ढांचागत लाभ देती है, जिसकी बराबरी बहुत कम क्षेत्र कर सकते हैं और इसी वजह से यह सिर्फ एक प्रवेश द्वार से कहीं अधिक बड़ी आर्थिक ताकत बनने की क्षमता रखता है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Adani Arogya MandirGautam AdaniWest Bengal CM Suvendu AdhikariWest Bengal News

Related Posts

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद टीएमसी नेता 'पुष्पा' उर्फ जहांगीर खान गिरफ्तार
West Bengal

जेपी नड्डा के काफिले पर हमले के मामले में छह साल बाद टीएमसी नेता ‘पुष्पा’ उर्फ जहांगीर खान गिरफ्तार

October 7, 2026
जलपाईगुड़ी में आयुष्मान कार्ड से पहली न्यूरो सर्जरी, बुजुर्ग महिला का मुफ्त में हुआ जटिल ऑपरेशन
West Bengal

जलपाईगुड़ी में आयुष्मान कार्ड से पहली न्यूरो सर्जरी, बुजुर्ग महिला का मुफ्त में हुआ जटिल ऑपरेशन

October 7, 2026
बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम में 79.39 और रेजीनगर में 78.42 फ़ीसदी मतदान, विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार
West Bengal

बंगाल उपचुनाव : नंदीग्राम में 79.39 और रेजीनगर में 78.42 फ़ीसदी मतदान, विधायक हुमायूं कबीर गिरफ्तार

October 6, 2026
बंगाल उपचुनाव : दोपहर एक बजे तक नंदीग्राम में 60.32 और रेजीनगर में 56.43 फ़ीसदी वोट
West Bengal

बंगाल उपचुनाव : दोपहर एक बजे तक नंदीग्राम में 60.32 और रेजीनगर में 56.43 फ़ीसदी वोट

October 6, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री ने मां कुष्मांडा की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य की कामना की October 14, 2026
  • मप्र के इंदौर में प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति, लोकायुक्त के छापे में करोड़ाें की संपत्ति का खुलासा October 14, 2026
  • बिहार : वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, 7 भर्ती October 14, 2026
  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रेनशॉ और हेजलवुड को फायदा, टी-20 में श्रेयस चौथे स्थान पर October 14, 2026
  • वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया October 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

October 13, 2026
मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

October 13, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights