2022 में आएगा आदिपुरुष
मुम्बई। प्रभास और सैफ अली खान द्वारा अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ एक मल्टी-लिंगुअल मैग्नम ओपस 3 डी फीचर फिल्म होगी जो ओम राउत द्वारा निर्देशित की जा रही है। यह फिल्म 11 अगस्त 2022 को रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता टी-सीरीज के कृष्ण कुमार और ओम राउत तथा रेट्रोफिल्स के प्रसाद सुतार और राजेश नायर हैं। यह फिल्म वर्तमान में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और जनवरी 2021 में इसकी शूटिंग शुरू की जाएगी।
इस फ़िल्म के निर्देशक ओम राउत ने 2019 में ब्लॉकबस्टर फ़िल्म ‘तानाजी द अनसंग वारियर’ बनाई थी जिसमें अजय देवगन, काजोल, सैफ अली खान की मुख्य भूमिका थी। उस ऐतिहासिक फिल्म की गिनती बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्मों में की जाती है।
- संतोष साहू













