DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

शुरुआती गिरावट के बाद मजबूती के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने लगाई छलांग

June 16, 2025
in Business
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS

नई दिल्ली, 16 जून । पिछले सप्ताह के आखिरी दो कारोबारी दिन बड़ी गिरावट का सामना करने के बाद घरेलू शेयर बाजार सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन ही जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार कुछ देर के लिए कमजोरी के साथ लाल निशान में भी कारोबार करता रहा, लेकिन पहले 20 मिनट के बाद ही खरीदारी का रुख बन जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने हरे निशान में अपनी जगह बना ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियो-पोलिटिकल टेंशन के बावजूद आज लार्ज कैप और ब्लू चिप शेयरों में जमकर खरीदारी होती रही। इस खरीदारी के कारण पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 0.92 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान रियल्टी, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में जमकर खरीदारी होती रही। इसी तरह ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, बैंकिंग, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर और टेक इंडेक्स भी मजबूती के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी होती रही, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 450.44 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 447.21 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 3.23 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,253 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,977 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,107 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 169 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,598 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,366 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,232 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर बढ़त के साथ और 3 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 46 शेयर हरे निशान में और 4 शेयर लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स आज 84.15 अंक की कमजोरी के साथ 81,034.45 अंक के स्तर पर खुला।

शुरुआती कारोबार में बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण सुबह 10 बजे के थोड़ी देर पहले ही ये सूचकांक 106.29 अंक की कमजोरी के साथ 81,012.31 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद बाजार में खरीदारी का जोर बन गया, जिससे सेंसेक्स की चाल में तेजी का रुख बनने लगा। लगातार हो रही खरीदारी के कारण दोपहर 12 के थोड़ी देर बाद ये सूचकांक 747.22 अंक की मजबूती के साथ 81,865.82 अंक तक पहुंचने में सफल रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 677.55 अंक की तेजी के साथ 81,796.15 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की विपरीत एनएसई के निफ्टी ने आज 13.75 अंक की बढ़त के साथ 24,732.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में उतार-चढ़ाव होता हुआ भी नजर आया। बिकवाली के दबाव में निफ्टी 15 अंक की कमजोरी के साथ 24,703.60 अंक तक लुढ़क गया। इसके बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक ने रफ्तार पकड़ ली। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 248.50 अंक की तेजी के साथ 24,967.10 अंक के स्तर तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में इंट्रा-डे सेटलमेंट के कारण हुई मामूली बिकवाली की वजह से ये सूचकांक ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे फिसल कर 227.90 अंक की मजबूती के साथ 24,946.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

दिनभर हुई खरीद बिक्री के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 2.45 प्रतिशत, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस 2.43 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.41 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 2.35 प्रतिशत और टेक महिंद्रा 2.10 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टाटा मोटर्स 3.57 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 1.15 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 0.31 प्रतिशत और सन फार्मास्यूटिकल 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Business newsNiftySensexshare market

Related Posts

निसान ने भारत में लॉन्च की ऑल-न्यू ग्रेवाइट, शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये
Business

निसान ने भारत में लॉन्च की ऑल-न्यू ग्रेवाइट, शुरुआती कीमत 5.65 लाख रुपये

February 18, 2026
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी सात हजार रुपये तक टूटी
Business

घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी सात हजार रुपये तक टूटी

February 16, 2026
भारत का लक्ष्य पांच साल में 50 और एयरपोर्ट बनाना : के राममोहन नायडू
Business

भारत का लक्ष्य पांच साल में 50 और एयरपोर्ट बनाना : के राममोहन नायडू

February 13, 2026
आईटी सेक्टर में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट, एआई की वजह से घबराए निवेशक
Business

आईटी सेक्टर में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट, एआई की वजह से घबराए निवेशक

February 13, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर February 18, 2026
  • श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम February 18, 2026
  • अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया February 18, 2026
  • देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान February 18, 2026
  • एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत February 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

February 17, 2026
पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

February 17, 2026
बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

February 16, 2026
दिल्ली के 'फांसी घर' मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

दिल्ली के ‘फांसी घर’ मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

February 16, 2026
फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

February 16, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights