DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

भारत के आसमान पर 62 साल तक राज करने के बाद मिग-21 विमान की हुई विदाई

September 26, 2025
in National
1 min read
0
SHARES
8
VIEWS
  • अब वायु सेना की नयी ताकत बनेंगे स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान ‘तेजस’

नई दिल्ली, 26 सितंबर । भारत के आसमान पर 62 साल तक राज करने और पाकिस्तान के साथ तीन युद्ध लड़ने वाले मिग-21 विमान ने आज आखिरकार वायु सेना के हवाई बेड़े से विदाई ले ली। अपनी आखिरी उड़ान के साथ इस विमान को केवल शौर्य और पराक्रम की गाथा के लिए ही नहीं बल्कि इसे सबसे अधिक पायलटों की मौत के लिए भी याद किया जायेगा। मिग-21 को चंडीगढ़ एयरबेस से विदाई दिए जाने के बाद अब वायु सेना की नयी ताकत के रूप में स्वदेशी हल्का लड़ाकू विमान तेजस मार्क-1 ए इसकी जगह लेगा।

भारतीय वायु सेना के बेड़े में मार्च, 1963 में शामिल हुआ पहला सुपरसोनिक विमान मिग-21 अब 60 साल पूरे कर चुका है। देश की सेवा में 50 वर्षों तक रहने के बाद 11 दिसम्बर, 2013 को इसे रिटायर कर दिया गया। हालांकि, 1970 के बाद से मिग-21 सुरक्षा के मुद्दों से इस कदर त्रस्त हो चुका था कि दुर्घटनाओं में 170 से अधिक भारतीय पायलट और 40 नागरिक मारे गए। 1966 से 1984 के बीच 840 विमानों में से लगभग आधे दुर्घटनाओं में क्रैश हो गए। इन विमानों में से अधिकांश के इंजनों में आग लग गई या फिर छोटे पक्षियों से टकरा कर नष्ट हुए। मिग-21 के लगातार दुर्घटनाग्रस्त होने पर इसे ‘उड़ता ताबूत’ कहा जाने लगा था।

अपनी फुर्ती, सटीक हमलों और तेज गति के कारण पायलटों की पहली पसंद रहे मिग-21 को बाद में मिग-21 बाइसन के रूप में अपग्रेड किया गया।रूसी कंपनी ने 11,496 मिग-21 विमानों का निर्माण करने के बाद अपने आखिरी मिग-21 को मिग बाइसन के रूप में 1985 में अपग्रेड किया था। इस परिष्कृत मॉडल में पहले वाले मिग-21 वेरिएंट की कई कमियों को दूर किया गया था। रूसी कंपनी ने भारतीय वायु सेना के पास बचे 54 मिग-21 विमानों को भी मिग-21 बाइसन के रूप में अपग्रेड किया। इसके बाद वायु सेना का मिग-21 अपग्रेड होकर ‘मिग-21 बाइसन’ हो गया, जो आज तक देश की सेवा कर रहे थे।

वायु सेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल मिग-21 ने हर छोटे-बड़े सैन्य अभियान में दुश्मन को पस्त कर आकाश में अपनी धाक जमाई। वर्ष 1963 में लड़ाकू बेड़े में शामिल किये जाने के दो वर्ष बाद ही मिग-21 ने सबसे पहले 1965 की भारत-पाकिस्तान लड़ाई में अपने जौहर दिखाये और दुश्मन की कमर तोड़ दी। इसके बाद 1971 की लड़ाई में इसने ढाका में राजभवन को निशाना बनाकर पाकिस्तान को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर कर दिया। उसके बाद कारगिल युद्ध के दौरान भी दुश्मन को खदेड़ने में इसने अग्रणी और महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। मिग-21 ने अपने सेवाकाल में वायु सेना के लिए हजारों प्रशिक्षित पायलट तैयार करने में भी अग्रणी भूमिका निभाई।

आखिरी बार मिग-21 तब सुर्ख़ियों में आया, जब 27 फरवरी, 2019 में की गई बालाकोट एयर स्ट्राइक के जवाब में पाकिस्तानी वायु सेना की कार्रवाई का मुकाबला करते समय विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान ने इसी विमान से पाकिस्तानी वायु सेना के अत्याधुनिक अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-16 को गिरा दिया था लेकिन पाकिस्तान इससे इनकार करता है। इसी दौरान उनके मिग-21 को भी गोली मार दी गई, जिसकी वजह से विंग कमांडर अभिनंदन वर्थमान पैराशूट से नीचे उतरे। पाकिस्तानी क्षेत्र में लैंड करने के कारण पाकिस्तानी सेना ने उन्हें बंदी बना लिया लेकिन कूटनीतिक दबावों के बाद उन्हें चंद दिन बाद रिहा करना पड़ा।

वायु सेना के हवाई बेड़े का हिस्सा बनकर छह दशकों में मिग-21 ने अपनी ताकत, फुर्ती और सटीक हमलों से भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता और उसकी शक्ति को नया आयाम दिया है। मिग-21 के सेवानिवृत्त होने के बाद वायु सेना के पास लड़ाकू विमानों की 29 स्क्वाड्रन बचेंगी, जबकि जरूरत 42 की है। मिग-21 की विदाई के ठीक एक दिन पहले लंबे इंतजार के बाद केंद्र सरकार ने 25 सितंबर को भारतीय वायु सेना के लिए 97 एलसीए मार्क-1ए लड़ाकू विमानों का ऑर्डर एचएएल को दे दिया है। अब एचएएल वायु सेना के लिए कुल 180 एलसीए तेजस का उत्पादन करना है। आने वाले समय में नए स्वदेशी विमान एलसीए तेजस एमके-1 और एमके-2 वायु सेना की कम हुई स्क्वाड्रन की भरपाई करेंगे।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: ChandigarhIndian Air ForceMiG-21 aircraft

Related Posts

(कैबिनेट) उज्जैन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 4-लेन कॉरिडोर को मंजूरी
National

(कैबिनेट) उज्जैन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए 4-लेन कॉरिडोर को मंजूरी

March 10, 2026
कैबिनेट : जल जीवन मिशन को मिला विस्तार, सभी 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों को मिलेगा नल कनेक्शन
National

कैबिनेट : जल जीवन मिशन को मिला विस्तार, सभी 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों को मिलेगा नल कनेक्शन

March 10, 2026
(कैबिनेट) मदुरै एयरपोर्ट होगा अंतरराष्ट्रीय
National

(कैबिनेट) मदुरै एयरपोर्ट होगा अंतरराष्ट्रीय

March 10, 2026
प्रधानमंत्री कल केरल, तमिलनाडु में 16 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
National

प्रधानमंत्री कल केरल, तमिलनाडु में 16 हजार करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

March 10, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली March 12, 2026
  • ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं March 12, 2026
  • इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट March 12, 2026
  • ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी March 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट March 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights