DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Breaking News

अहमदाबाद विमान हादसा, 241 की मौत, 81 से अधिक शव बरामद

June 13, 2025
in Breaking News, Gujarat
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS

अहमदाबाद, 13 जून । गुजरात के अहमदाबाद में कल दोपहर बाद हुए हृदय विदारक विमान हादसे में 241 लोगों के मारे जाने की पुष्टि एअर इंडिया ने कर दी । अभी तक हादसे की आधिकारिक वजह नहीं पता चल सकी है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि आज तड़के करीब तीन बजे तक 81 से अधिक शव बरामद हुए हैं। 10 टीमें मौके पर हैं। दुर्घटनाग्रस्त उड़ान एअर इंडिया की ‘171 बोइंग 787-8’ है। यह विमान यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज घटनास्थल का दौरा करने की उम्मीद है। इससे पहले कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से घटना की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही घटनास्थल का दौरा भी किया। इस अवसर पर शाह ने कहा कि करीब 1000 डीएनए जांच की जानी है। उन्होंने कहा कि महज 10 मिनट बाद उन्हें दुर्घटना की सूचना मिल गई थी। इसके बाद उन्होंने तत्काल प्रधानमंत्री , गुजरात के गृहमंत्री, गृह विभाग के नियंत्रण कक्ष, नागरिक उड्डयन विभाग और नागरिक उड्डयन मंत्री को इसकी जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने तुरंत फोन किया। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

केंद्रीय नागरिक उड्डयनमंत्री राम मोहन नायडू ने पुष्टि की कि ‘विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो’ (एएआईबी) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक प्रभाग है। उसके पास देश में विमान दुर्घटनाओं की जांच करने का जिम्मा है। नायडू ने एक्स पर कहा, ” अंतरराष्ट्रीय नागरिक विमानन संगठन (आईसीएओ) के अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुरूप एएआईबी ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है।” मंत्री नायडू ने कहा, सरकार विस्तृत जांच के लिए विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों वाली एक उच्च स्तरीय समिति का गठन कर रही है। इस बीच, संयुक्त राज्य अमेरिका में विमानन दुर्घटनाओं की जांच के लिए कांग्रेस से अधिकृत राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने भारत में जांचकर्ताओं के सहयोग के लिए टीम भेजने की घोषणा की है।

एअर इंडिया ने आधीरात बाद पुष्टि की कि दुर्घटना में बोइंग 787-8, एअर इंडिया की उड़ान 171 में सवार कुल 241 लोग मारे गए हैं, जिनमें 12 चालक दल के सदस्य शामिल हैं। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 12 जून, 2025 को अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए संचालित होने वाली इस उड़ान में 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, सात पुर्तगाली नागरिक और एक कनाडाई नागरिक सवार थे। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एअरलाइन ने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर, 1800 5691 444 स्थापित किया है। देश के बाहर से कॉल करने वाले लोग +91 8062779200 पर संपर्क कर सकते हैं। जीवित बचा व्यक्ति भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक बताया गया है। विमान का संचालन कैप्टन सुमित सभरवाल कर रहे थे। 8,200 घंटों की उड़ान का अनुभव रखने वाले सुमित लाइन ट्रेनिंग कैप्टन हैं। उनकी सहायता फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर कर रहे थे,उन्हें 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव प्राप्त था।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 आईएसटी (0809 यूटीसी) पर उड़ान भरी थी। इसने एटीसी को मेडे कॉल किया। उसके बाद, विमान ने एटीसी की कॉल का जवाब नहीं दिया। रनवे 23 से उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया। टाटा समूह ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवारों के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Ahmedabad AirportAhmedabad plane crashAhmedabad-London Plane CrashAir India Plane CrashGujarat NewsPM Modi

Related Posts

एक्शन मोड में सनी देओल, 'एंटनी' को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट
Breaking News

एक्शन मोड में सनी देओल, ‘एंटनी’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

April 6, 2026
उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट 'तारागिरी' भारत के समुद्री बेड़े में शामिल, नौसेना की ताकत बढ़ी
Breaking News

उन्नत स्टेल्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी’ भारत के समुद्री बेड़े में शामिल, नौसेना की ताकत बढ़ी

April 3, 2026
जुबीन गर्ग की मौत डूबने से हुई, सिंगापुर कोर्ट का अंतिम फैसला
Breaking News

जुबीन गर्ग की मौत डूबने से हुई, सिंगापुर कोर्ट का अंतिम फैसला

March 25, 2026
कांग्रेस ने बोडोलैंड के साथ विश्वासघात किया, भाजपा ने दिलाई स्थायी शांति: प्रधानमंत्री
Breaking News

कांग्रेस ने बोडोलैंड के साथ विश्वासघात किया, भाजपा ने दिलाई स्थायी शांति: प्रधानमंत्री

March 13, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर सुरक्षा घेरा, केवल मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा : निर्वाचन आयोग April 18, 2026
  • केंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी April 18, 2026
  • भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन April 18, 2026
  • बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया रोड शो April 18, 2026
  • अमृतसर में 450 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार April 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

तमिलनाडु चुनाव: पोन्नेरी में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित, लोगों से मांगा समर्थन

तमिलनाडु चुनाव: पोन्नेरी में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित, लोगों से मांगा समर्थन

April 18, 2026
संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

संसद के दोनों सदन अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

April 18, 2026
तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

April 18, 2026
अफगानिस्तान में 5 की तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से हिले

अफगानिस्तान में 5 की तीव्रता का भूकंप, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से हिले

April 18, 2026
'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत

‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार शुरुआत

April 18, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights