DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Telangana

केजरीवाल को खुश होने की जरूरत नहीं, मोदी 2029 तक ही नहीं उससे आगे भी देश का नेतृत्व करते रहेंगे : अमित शाह

May 11, 2024
in Telangana
1 min read
दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनेगी भाजपा: अमित शाह
0
SHARES
29
VIEWS

हैदराबाद/नई दिल्ली, 11 मई । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिटायरमेंट को लेकर अरविंद केजरीवाल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और इंडी अलायन्स वालों को खुश होने की जरूरत नहीं है। मोदी 2029 तक ही नहीं, उससे आगे भी भाजपा और देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

अमित शाह लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को हैदराबाद में पत्रकार वार्ता में कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और पूरे इंडी गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि मोदी 75 साल के हो जाएं, इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। भाजपा के संविधान में ऐसा कुछ भी नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ही इस कार्यकाल को पूरा करेंगे और भविष्य में भी मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। इसको लेकर भाजपा में कोई असमंजस नहीं है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस और उसके सहयोगी हैं, जो 12 लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार और घोटालों में शामिल हैं। दूसरी तरफ नरेन्द्र मोदी हैं, जिन पर 23 साल तक मुख्यमंत्री या 10 साल तक प्रधानमंत्री रहने के बावजूद 25 पैसे का भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नाम लिये बिना तंज कसते हुए कहा कि एक ओर सत्ता का सुख भोगने वाले हैं, जैसे थोड़ी ही गर्मी बढ़ते ही कुछ नेता नियमित रूप से थाईलैंड, बैंकॉक में छुट्टियां मनाने चले जाते हैं। दूसरी और नरेन्द्र मोदी हैं, जो पिछले 23 सालों से दिवाली के दिन भी वह सीमा पर देश की रक्षा करने वाले जवानों के साथ दीवाली मनाते हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को अंतरिम बेल सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार के लिए दी है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के सामने केस दायर किया था कि उनकी गिरफ्तारी गलत है, जिसको सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। फिर मोडिफाई किया कि मुझे बेल दिया जाए, वो भी सुप्रीम कोर्ट ने नहीं माना। सिर्फ और सिर्फ चुनाव प्रचार करने के लिए एक तारीख तक की बेल मिली है, 2 तारीख को फिर उन्हें आत्मसमर्पण करना है। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल इसको क्लीनचिट मानते हैं तो उनकी कानून की समझ बहुत ही कमजोर है।

तेलंगाना में 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सबसे बड़ी बात जो पूरे देश के लिए और विशेष रूप से एसटी, एससी, ओबीसी के लिए हानिकारक है, वह यह है कि इन्होंने तेलंगाना में 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण शुरू किया है। यह 4 प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण सीधा-सीधा एसटी, एससी, ओबीसी के आरक्षण पर डाका है। हम ये निश्चित रूप से कहते हैं कि जब भी भाजपा की सरकार आएगी हम यहां से मुस्लिम आरक्षण खत्म कर देंगे।

शाह ने कांग्रेस और बीआरएस के घोटालों की बड़ी सूची उनके पास होने का दावा किया। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि मैं कांग्रेस की वादाखिलाफी के बारे में जरूर कहना चाहता हूं। उन्होंने कहा था कि हम सोनिया गांधी के जन्मदिन पर किसानों का 2 लाख रुपये का कर्ज माफ करेंगे, हम सभी को विश्वास था कि अगर उनकी सरकार बनेगी तो वे ऐसा करेंगे लेकिन इसमें एक पेंच था कि वे सोनिया गांधी के किस जन्मदिन पर ऐसा करेंगे, उन्होंने नहीं बताया। सरकार बनने के बाद इतने दिन हो गए लेकिन किसानों का 2 लाख तो दूर 2 रुपये का भी कर्ज माफ नहीं हुआ। किसान को 15 हजार प्रतिवर्ष देने का वादा किया था वो भी पूरा नहीं हुआ।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Amit ShahbjpLok Sabha Elections 2024Telangana News

Related Posts

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा घेराव से पहले हिरासत में लिए गए भाजपा नेता, नजरबंद किए गए कार्यकर्ता
Hyderabad

हैदराबाद : तेलंगाना विधानसभा घेराव से पहले हिरासत में लिए गए भाजपा नेता, नजरबंद किए गए कार्यकर्ता

March 23, 2026
सिडनी आतंकी हमलावराें का हैदराबाद कनेक्शन, यहीं पढ़ा था मारा गया आतंकी साजिद अकरम
Hyderabad

सिडनी आतंकी हमलावराें का हैदराबाद कनेक्शन, यहीं पढ़ा था मारा गया आतंकी साजिद अकरम

December 16, 2025
तेलंगाना पंचायत चुनाव: मतदान की सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Telangana

तेलंगाना पंचायत चुनाव: मतदान की सभी तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

December 10, 2025
जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत..
Hyderabad

जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की भारी जीत..

November 14, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी July 10, 2026
  • महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की July 10, 2026
  • ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया July 10, 2026
  • हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ July 10, 2026
  • रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज July 10, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

July 10, 2026
महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

July 10, 2026
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

July 10, 2026
हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

July 10, 2026
रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

July 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights