DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Fresh News

शराब नीति को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भड़के अन्ना हजारे, लेटर लिखकर बोले – ‘आप भी सत्ता के नशे में डूब गए’

August 30, 2022
in Fresh News, Maharashtra
1 min read
शराब नीति को लेकर अरविंद केजरीवाल पर भड़के अन्ना हजारे, लेटर लिखकर बोले – ‘आप भी सत्ता के नशे में डूब गए’
0
SHARES
103
VIEWS

दिल्ली सरकार की चर्चित नई शराब नीति को लेकर देश के अग्रणी सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में अन्ना ने केजरीवाल को उलाहना देते हुए कहा, ‘आप भी सत्ता के नशे में डूब गए। एक बड़े आंदोलन से जन्मी एक पार्टी के लिए यह शोभा नहीं देता।’

अन्ना ने मंगलवार को केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है कि आपके मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मैं आपको खत लिख रहा हूं । पिछले कई दिनों से दिल्ली सरकार की शराब नीति के बारे में जो खबरें आ रही हैं, उन्हें पढ़कर बड़ा दुख होता हैं।

अन्ना ने लिखा है कि आप लोकपाल आंदोलन के कारण हमारे साथ जुड़े। तब से आप और मनीष सिसोदिया कई बार हमारे गांव रालेगणसिद्धी आ चुके हैं। गांववालों द्वारा किया हुआ काम आपने देखा हैं। पिछले 35 साल से हमारे गांव में शराब, बीड़ी, सिगरेट नहीं बिकती है। यह देखकर आप प्रेरित हुए थे। आपने इस बात की प्रशंसा भी की थी।

केजरीवाल को याद दिलाई स्वराज किताब

राजनीति में जाने से पहले आपने ‘स्वराज’ नाम से एक किताब लिखी थी। इस किताब की प्रस्तावना आपने मुझसे लिखवाई थी। इस किताब में आपने ग्रामसभा, शराब नीति के बारे में बड़ी-बड़ी बातें लिखी थीं। किताब में आपने लिखा है कि वर्तमान समय में शराब की दुकानों के लिए राजनेताओं की सिफारिश पर अधिकारियों द्वारा लाइसेंस दे दिया जाता हैं। वे प्रायः रिश्वत लेकर लाइसेंस देते हैं। शराब की दुकानों के कारण भारी समस्याएं पैदा होती हैं। लोगों का पारिवारिक जीवन तबाह हो जाता हैं। विडम्बना यह है कि जो लोग इससे सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं, उनसे कोई नहीं पूछता कि क्या शराब की दुकान खुलनी चाहिए या नहीं ? इन दुकानों को उनके उपर थोप दिया जाता हैं।

अन्ना याद दिलाते हैं कि केजरीवाल की इसी पुस्तक में लिखा है कि शराब की दुकान खोलने का कोई लाइसेंस तभी दिया जाना चाहिए जब ग्राम सभा इसकी मंजूरी दे दे और ग्राम सभा की सम्बन्धित बैठक में वहां उपस्थित 90 फीसद महिलाएं इसके पक्ष में मतदान करें। यही नहीं ग्राम सभा में उपस्थित महिलाएं साधारण बहुमत से मौजूदा शराब की दुकानों का लाइसेंस भी रद्द करा सकें।

सत्ता का भी होता है नशा

अन्ना लिखते हैं कि आपने ‘स्वराज’ नाम की इस पुस्तक में कितनी आदर्श बातें लिखी थीं। तब आपसे बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन ऐसा लगता है कि राजनीति में जाकर मुख्यमंत्री बनने के बाद आप आदर्श विचारधारा को भूल गए हैं। इसलिए दिल्ली राज्य में आपकी सरकार ने नई शराब नीति बनाई है। यह बात जनता के हित में नहीं है। फिर भी आपने ऐसी शराब नीति लाने का निर्णय किया है। इससे ऐसा लगता है कि जिस प्रकार शराब का नशा होता है, उसी प्रकार सत्ता का भी नशा होता है। ऐसा लग रहा है कि आप भी ऐसे ही सत्ता के नशे में डूब गए हैं।

अन्ना ने लिखा- यह दुख की बात है

अन्ना कहते हैं कि मनीष सिसोदिया और आपके अन्य साथियों ने मिलकर पार्टी बनाई और राजनीति में कदम रखा। दिल्ली सरकार की नई शराब नीति को देखकर अब पता चल रहा हैं कि एक ऐतिहासिक आंदोलन का नुकसान करके जो पार्टी बन गयी, वह भी बाकी पार्टियों के रास्ते पर ही चलने लगी है। यह बहुत ही दुख की बात हैं। अन्ना के अनुसार भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए ऐतिहासिक लोकपाल और लोकायुक्त आंदोलन हुआ।

आप लोकपाल और लोकायुक्त कानून को भूल गए

लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद आप लोकपाल और लोकायुक्त कानून को भूल गए। इतना ही नहीं, दिल्ली विधानसभा में आपने एक सशक्त लोकायुक्त कानून बनाने की कोशिश तक नहीं की। और अब तो आप की सरकार ने लोगों का जीवन बरबाद करनेवाली, महिलाओं को प्रभावित करनेवाली शराब नीति बनाई हैं। इससे स्पष्ट होता है कि आपकी कथनी और करनी में फर्क है। अन्ना कहते हैं कि एक बड़े आंदोलन से पैदा हुए एक राजनीतिक दल को यह बात शोभा नहीं देती।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: AAPAnna HazareAnna Hazare letter to Arvind KejriwalDelhi CM Arvind KejriwalDelhi Liquor PolicyMaharashtra News

Related Posts

महाराष्ट्र के भिवंडी बिल्डिंग हादसे में १० की मौत, ४ घायल
Maharashtra

महाराष्ट्र के भिवंडी में इमारत गिरी, नौ की मौत, कुछ लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

July 31, 2026
राकांपा नेता वसंत डावखरे मानहानि मामले में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे को कोर्ट का समन
Maharashtra

राकांपा नेता वसंत डावखरे मानहानि मामले में उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे को कोर्ट का समन

July 30, 2026
महाराष्ट्र के नासिक और पालघर जिलों में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल
Maharashtra

महाराष्ट्र के नासिक और पालघर जिलों में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत का माहौल

July 25, 2026
भिवंडी टीईटी पेपर लीक घोटाले का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार
Maharashtra

भिवंडी टीईटी पेपर लीक घोटाले का मास्टरमाइंड बिजेंद्र गुप्ता बिहार से गिरफ्तार

July 25, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • 18 साल बाद फिर आमने-सामने अक्षय और सैफ, ‘हैवान’ का खौफनाक टीजर जारी August 12, 2026
  • मल्लिका शेरावत की अदाओं पर फिदा हुए हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज August 12, 2026
  • एक महीने बाद अकांक्षा रंजन ने किया अपनी शादी से पहले के हालात का खुलासा August 12, 2026
  • आतिफ असलम ने भारत में बैन को लेकर तोड़ी चुप्पी August 12, 2026
  • मुंबई के विले पार्ले में 11वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, मां-बेटे समेत दो लोगों की मौत, चार घायल August 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

August 10, 2026
भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा

भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा

August 10, 2026
श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

August 10, 2026
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

केरल का नाम ‘केरलम’ किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

August 10, 2026
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

August 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights