DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

(वार्ष‍ि‍की) ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ के जरिए मोहन यादव सरकार का विकास मॉडल, निवेश का नया नक्शा

December 23, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

भोपाल, 23 दिसंबर । मध्य प्रदेश में विकास अब केवल योजनाओं और घोषणाओं तक सीमित नहीं रहा है, यह उद्योग, निवेश और रोजगार के ठोस परिणामों के रूप में सामने आ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार ने सत्ता संभालते ही औद्योगिक विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। पहली बार संभाग स्तर पर इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव, इंदौर से हटकर भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और अब ग्वालियर में आयोजित हो रहा ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ ये सभी आयोजन इस बात के संकेत हैं कि प्रदेश अब निवेश के लिए नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। इस नजरिए से वर्ष 2025 राज्‍य के लिए बहुत सफल सिद्ध हुआ है।

दरअसल, मोहन यादव सरकार ने औद्योगिक नीति को राजधानी भोपाल या चुनिंदा औद्योगिक शहरों तक सीमित न रखकर पूरे प्रदेश में फैलाने की रणनीति अपनाई है। इसी सोच के तहत पहली बार प्रदेश के अलग-अलग संभागों में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव आयोजित किए गए, जहां स्थानीय संसाधनों, कनेक्टिविटी, श्रमशक्ति और क्षेत्रीय संभावनाओं को निवेशकों के सामने रखा गया। इसका सीधा असर यह हुआ कि निवेश प्रस्ताव केवल कागजों तक नहीं रहे, बल्कि जमीन पर उतरने लगे।

सरकार के मुताबिक ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट, रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय इंटरैक्टिव सेशन और विदेश यात्राओं के माध्यम से 32 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इनमें से करीब 8.57 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव धरातल पर आ चुके हैं। एक ही वर्ष में सर्वाधिक निवेश प्रस्ताव आकर्षित करने वाले राज्यों में मध्यप्रदेश देश का तीसरा राज्य बना है। अब तक 881 औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन, 281 इकाइयों का भूमिपूजन और 141 इकाइयों का शुभारंभ हो चुका है। औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 18 नई नीतियों को मंजूरी दी गई है, जिससे निवेश का नया इकोसिस्टम तैयार हुआ है।

इसी औद्योगिक यात्रा का अगला और अहम पड़ाव 25 दिसंबर 2025 को ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाला ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट’ है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सहभागिता और मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होने वाला यह राज्य स्तरीय आयोजन ‘निवेश से रोजगार–अटल संकल्प, उज्ज्वल मध्य प्रदेश’ थीम पर आधारित है। समिट के दौरान दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों से जुड़ी परियोजनाओं का भूमि-पूजन किया जाएगा।

इसके साथ ही 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण, औद्योगिक इकाइयों को भूमि आवंटन और आशय-पत्रों का वितरण होगा। निवेश से जुड़े लाभार्थियों का सम्मान और रोजगार-केंद्रित पहलों का प्रस्तुतीकरण भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा। खास बात यह है कि इस मंच पर औद्योगिक इकाइयों में रोजगार पाने वाले युवा, सफल लाभार्थी और महिला उद्यमियों द्वारा संचालित इकाइयों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास का संदेश मजबूती से सामने आए।

औद्योगिक सुधार और नवाचार के तहत विशेष औद्योगिक क्षेत्रों का शुभारंभ, ‘वन-क्लिक प्रोत्साहन वितरण प्रणाली’ की शुरुआत, नए औद्योगिक क्लस्टर और प्लग-एंड-प्ले इकाइयों का उद्घाटन भी किया जाएगा। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक विस्तृत प्रदर्शनी आयोजित होगी, जिसमें नीतिगत सुधार, निवेश प्रोत्साहन, अधोसंरचना विकास और रोजगार सृजन की तस्वीर को दृश्यात्मक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। जिला स्तर पर औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उपलब्धियों को भी इसी मंच पर दिखाया जाएगा।

मप्र में शीघ्र आ रही है स्पेस टेक पॉलिसी

इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि मध्यप्रदेश का औद्योगिक वातावरण तेजी से बदल रहा है। सरकार निवेशकों को बेहतर पॉलिसी, इन्सेंटिव, इको-सिस्टम और मार्केट लिंकेज उपलब्ध करा रही है। निवेशकों की जैसी जरूरत है, सरकार वैसी मदद करती है। प्रदेश में पर्याप्त भूमि बैंक, जल संसाधन, कुशल मानव संसाधन और युवा शक्ति उपलब्ध है। निवेशकों के साथ राज्य सरकार हर कदम पर खड़ी है। वे यह भी कहते हैं कि मध्य प्रदेश ने 18 नई औद्योगिक नीतियां लागू की हैं, जिससे ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को जमीन पर उतारा गया है। धार जिले में देश के सबसे बड़े पीएम टेक्सटाइल पार्क का भूमि-पूजन किया गया है। प्रदेश में 20 लाख से अधिक एमएसएमई इकाइयां कार्यरत हैं और बीते तीन वर्षों में लाखों रोजगार सृजित हुए हैं। प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी और एपीजीसी-एक्सआर हब जैसी नई पहल लागू की गई हैं। जल्द ही स्पेस टेक पॉलिसी भी लाई जा रही है।

मप्र के लिए रहा 2025 ‘उद्योग वर्ष’

प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 को ‘उद्योग वर्ष’ घोषित किया है। इसका असर यह हुआ कि प्रदेश में अब तक करीब आठ लाख करोड़ रुपये के उद्योग स्थापित हो चुके हैं और लगभग छह लाख लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने का दावा सरकार कर रही है। इंदौर से हटकर पहली बार भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ने इस प्रक्रिया को और गति दी। इसके जरिए सरकार ने प्रदेश के हर इलाके की औद्योगिक क्षमता को निवेशकों के सामने रखा, जिसका नतीजा यह रहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में 5,550 एकड़ जमीन बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए आवंटित हो चुकी है।

क्षेत्रवार देखें तो मध्यप्रदेश का हर अंचल औद्योगिक विकास की नई कहानी लिख रहा है। मध्य एमपी में भोपाल से लगे रायसेन जिले में बीईएमएल की रेल हब निर्माण इकाई ‘ब्रह्मा’ का शिलान्यास हुआ है। 1800 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट में वंदे भारत और मेट्रो कोच का निर्माण होगा, जिससे 1575 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। वहीं भोपाल के अचारपुरा में नया इंडस्ट्रियल एरिया विकसित किया जा रहा है, जिसे टेक्सटाइल और फार्मा कंपनियों का हब बनाने की तैयारी है।

मालवा टेक्सटाइल में दुनिया भर में अलग पहचान बनाने के लिए तैयार

मालवा क्षेत्र में धार जिले में स्थापित होने वाला पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क मध्यप्रदेश को ग्लोबल टेक्सटाइल मैप पर स्थापित करने की क्षमता रखता है। 2158 एकड़ में फैले इस पार्क में 23 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा और करीब तीन लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में बना मेडिकल डिवाइस पार्क देश के चार बड़े पार्कों में शामिल है, जहां अब तक 2900 करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है और फेज-2 पर काम शुरू हो गया है।

बुंदेलखंड में पतंजलि समूह रीवा के मऊगंज में 5000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा, जिससे 5000 रोजगार सृजित होंगे। वहीं ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अदाणी और अंबानी समूह के निवेश से सीमेंट, जैकेट निर्माण, फर्टिलाइजर, बायोगैस और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में बड़े बदलाव हो रहे हैं। मुरैना में स्थापित देश की पहली सौर ऊर्जा भंडारण परियोजना इस बदलाव का प्रतीक है। इस तरह देखें तो यह वर्ष ‘अभ्युदय मध्यप्रदेश’ की थीम के साथ राज्‍य को आर्थ‍िक रूप से सशक्‍त बनाने की दिशा में सफल रहा है। बदलते मध्यप्रदेश में आज निवेश नीति नहीं, अवसर बन रहा है और उद्योग सीधे रोजगार की राह खोल रहे हैं।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: MP CM Mohan YadavMP News

Related Posts

मप्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश स्पेस टेक नीति-2026 को दी मंजूरी
Madhya Pradesh

मप्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश स्पेस टेक नीति-2026 को दी मंजूरी

January 13, 2026
मप्र के उज्जैन में पहली बार महाकाल महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे शुभारंभ
Madhya Pradesh

मप्र के उज्जैन में पहली बार महाकाल महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे शुभारंभ

January 13, 2026
इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी और कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे सहित तीन की मौत
Madhya Pradesh

इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी और कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे सहित तीन की मौत

January 9, 2026
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से अब तक 20 की मौत, प्रशासन ने 6 की पुष्टि की लेकिन मुआवजा 18 को दिया
Madhya Pradesh

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से अब तक 20 की मौत, प्रशासन ने 6 की पुष्टि की लेकिन मुआवजा 18 को दिया

January 7, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी January 14, 2026
  • ‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक January 14, 2026
  • ‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद January 14, 2026
  • सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट January 14, 2026
  • आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026 January 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

January 9, 2026
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

January 9, 2026
दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

January 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights