मुंबई, 20 मई । महाराष्ट्र में सोमवार को लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए 13 संसदीय सीटों पर शाम 5 बजे तक औसतन 48.66 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। सर्वाधिक मतदान दिंडोरी में 57.06 प्रतिशत तो सबसे कम मतदान कल्याण में 41.70 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
पांचवें चरण में 13 संसदीय सीटों पर आज पांच बजे तक भिवंडी में 48.89 प्रतिशत, धुले में 48.81 प्रतिशत, डिंडोरी में 57.06 प्रतिशत, कल्याण में 41.70 प्रतिशत, मुंबई उत्तर में 46.91 प्रतिशत, मुंबई उत्तर मध्य में 47.32 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पूर्व में 48.67 प्रतिशत, मुंबई उत्तर पश्चिम में 49.79 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण में 44.22 प्रतिशत, मुंबई दक्षिण मध्य में 48.26 प्रतिशत, नासिक में 51.16 प्रतिशत, पालघर में 54.32 प्रतिशत और ठाणे में 45.38 प्रतिशत हुआ है।
चुनाव आयोग ने शाम छह बजे तक मतदान केंद्रों तक पहुंचे सभी मतदाताओं का मतदान दर्ज कराने का आदेश जारी किया है। इसलिए राज्य में पांचवे चरण के मतदान का आंकड़ा देर रात तक मिल सकता है।













