प्रतिनिधि: गुणवंत दांगट
मुंबई, कुर्ला | दिनांक 26 अगस्त
गणेशोत्सव 2025 को ध्यान में रखते हुए मुंबई महानगरपालिका ‘एल’ विभाग ने विसर्जन की व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से कुल 8 कृत्रिम तालाब तैयार किए गए हैं और इन कार्यों को युद्धस्तर पर गति दी गई है।

सहायक आयुक्त धनाजी हेर्लेकर ने नागरिकों से अपील की है कि 6 फुट तक ऊँचाई वाली (POP) गणेश मूर्तियों तथा घरगुती गणेश मूर्तियों का विसर्जन स्थानीय कृत्रिम तालाबों में ही किया जाए। घरगुती एवं समाजस्तरीय गणेश विसर्जन के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है।
विसर्जन स्थलों की सूची:
- प्रभाग क्र. 156: छत्रपति संभाजी महाराज मैदान, बामनदाया पाड़ा, पवई
- प्रभाग क्र. 157: वस्ताद लहुजी साळवे मैदान, विजय फायर रोड, संघर्ष नगर, चांदिवली
- प्रभाग क्र. 159: मोहिली महानगरपालिका स्कूल, अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड, मोहिली विलेज, साकीनाका
- प्रभाग क्र. 166: छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब (शीतल तालाब), एल.बी.एस. मार्ग प्रवेशद्वार, कुर्ला (प)
- प्रभाग क्र. 166: छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब (शीतल तालाब), मगन नथुराम मार्ग प्रवेशद्वार, कुर्ला (प)
- प्रभाग क्र. 166: राजे शिवाजी छत्रपति मैदान, न्यू मिल रोड, कुर्ला (प)
- प्रभाग क्र. 169: छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान, नेहरू नगर, कुर्ला (पूर्व)
- प्रभाग क्र. 171: छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान, चुनाभट्टी (पूर्व)
पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए कृत्रिम तालाबों की संख्या बढ़ाई गई है। साथ ही, सोसायटी स्तर पर सामूहिक मूर्ति विसर्जन करने का भी आग्रह किया गया है, ताकि प्रदूषण पर नियंत्रण रखा जा सके।













