DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Fresh News

बाइडन ने पुतिन को कहा युद्ध अपराधी, क्या है इसका मतलब और कैसे किया जाता है तय

March 17, 2022
in Fresh News, World
1 min read
बाइडन ने पुतिन को कहा युद्ध अपराधी, क्या है इसका मतलब और कैसे किया जाता है तय
0
SHARES
59
VIEWS

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन में बढ़ते हमलों के लिए ‘युद्ध अपराधी’ कहा क्योंकि अब यूक्रेन में रिहायशी इलाकों, अस्पतालों और प्रसूति शेल्टर्स पर भी बम गिराए गए हैं। लेकिन किसी को युद्ध अपराधी घोषित करना इतना आसान नहीं है।

यह तय करने के लिए निर्धारित परिभाषाएं और प्रक्रियाएं हैं कि कौन युद्ध अपराधी है और उसे कैसे सजा दी जानी चाहिए। व्हाइट हाउस पुतिन को ‘युद्ध अपराधी’ कहने से बच रहा था। उसका कहना था कि इसमें जांच और अंतरराष्ट्रीय संकल्प की आवश्यकता होती है।

बाइडन के इस शब्द का इस्तेमाल करने के बाद वाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि राष्ट्रपति ‘अपने दिल से बोल रहे थे’ और उन्होंने अपना बयान दोहराया कि औपचारिक रूप से ‘युद्ध अपराधी’ घोषित करने के लिए एक तय प्रक्रिया है।

दशकों से युद्ध अपराधों पर काम करने वाले और सिएरा लियोन में संयुक्त राष्ट्र की विशेष अदालत के मुख्य अभियोजक रहे डेविड क्रेन ने कहा, ‘स्पष्ट रूप से पुतिन एक युद्ध अपराधी हैं लेकिन राष्ट्रपति इस पर राजनीतिक रूप से बोल रहे हैं।’

पुतिन के कदमों की जांच पहले ही शुरू हो गयी है। जांच आयोग गठित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा एक प्रस्ताव पारित होने के बाद अमेरिका और 44 अन्य देश संभावित उल्लंघनों की जांच करने के लिए एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत भी एक और जांच कर रही है।

एक साल के भीतर पुतिन पर चल सकता है मुकदमा

यूक्रेन पर हमले वाले दिन, वैश्विक जवाबदेही नेटवर्क की अगुवाई कर रहे क्रेन के समूह ने युद्ध अपराधों के लिए आपराधिक सूचनाएं इकट्ठा करने के लिए एक कार्य बल का गठन किया। वह पुतिन के खिलाफ मुकदमे के नमूने का मसौदा भी तैयार कर रहे हैं। उन्होंने अनुमान जताया कि पुतिन पर एक साल के भीतर मुकदमा चलाया जा सकता है।

‘युद्ध अपराधी’ कौन होता है?

यह शब्द ऐसे किसी भी व्यक्ति पर लागू होता है जो विश्व नेताओं द्वारा स्वीकृत उन नियमों का उल्लंघन करता है, जिन्हें सशस्त्र संघर्ष के कानून के तौर पर जाना जाता है। इन नियमों से यह तय होता है कि युद्ध के समय देश किस तरह का व्यवहार करेंगे। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद पिछली सदी में इन नियमों में सुधार किया गया और उनका विस्तार किया गया। इन नियमों का उद्देश्य लोगों को लड़ाई में भाग लेने से रोकना है। संधियों और प्रोटोकॉल से यह तय किया गया है कि किन्हें निशाना बनाया जा सकता है और किन हथियारों से। इसके तहत कुछ हथियार निषिद्ध हैं जिनमें रासायनिक और जैविक एजेंट भी शामिल हैं।

कौन-से अपराध किसी को ‘युद्ध अपराधी’ बनाते हैं?

युद्ध अपराध के दायरे में आने वाले तथाकथित ‘गंभीर उल्लंघनों’ में जानबूझकर हत्या करना और व्यापक विध्वंस शामिल है। अन्य युद्ध अपराधों में जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाना, मानव ढाल का इस्तेमाल करना और बंधक बनाना शामिल है। अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत ‘किसी असैन्य आबादी के खिलाफ व्यापक या व्यस्थित हमलों’ के संदर्भ में मानवता के खिलाफ किए गए अपराधों के लिए सजा देती है। इनमें हत्या, तबाही, जबरन स्थानांतरण, प्रताड़ना, दुष्कर्म और यौन गुलामी शामिल है।

युद्ध अपराध की जांच के तीन रास्ते

आमतौर पर युद्ध अपराधों का पता लगाने और उनकी जांच के तीन रास्ते हैं, हालांकि प्रत्येक की अपनी सीमा है। पहला रास्ता है अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत के जरिए, दूसरा विकल्प होगा कि अगर पुतिन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए संयुक्त राष्ट्र, जांच आयोग पर अपना काम एक हाइब्रिड अंतरराष्ट्रीय युद्ध अपराध न्यायाधिकरण को सौंप देता है। तीसरा, संबंधित पक्षों या देशों जैसे कि नाटो, यूरोपीय संघ और अमेरिका के एक समूह द्वारा पुतिन पर मुकदमा चलाने के लिए एक अधिकरण या अदालत का गठन करना।

पुतिन पर कहां मुकदमा चलाया जा सकता है?

यह स्पष्ट नहीं है। रूस अंतरराष्ट्रीय आपराधिक अदालत को मान्यता नहीं देता है और वह नीदरलैंड के द हेग में अदालत के मुख्यालय में किसी भी संदिग्ध को नहीं भेजेगा। पुतिन पर संयुक्त राष्ट्र या संबंधित देशों के संघ द्वारा चयनित अदालत में मुकदमा चलाया जा सकता है। लेकिन उन्हें वहां लाना मुश्किल होगा।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: International NewsJoe BidenRussia Ukraine WarVladymyr PutinWar Criminal

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम लक्सन ने किया स्वागत
World

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम लक्सन ने किया स्वागत

July 10, 2026
ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर- भद्रकाली, नंदी व कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं
World

ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर- भद्रकाली, नंदी व कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं

July 9, 2026
भारत व ऑस्ट्रेलिया का साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, आपूर्ति शृंखला सहयोग को नई ऊंचाई देने का निर्णय
World

भारत व ऑस्ट्रेलिया का साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, आपूर्ति शृंखला सहयोग को नई ऊंचाई देने का निर्णय

July 9, 2026
भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते
World

भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते

July 9, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी July 10, 2026
  • महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की July 10, 2026
  • ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया July 10, 2026
  • हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ July 10, 2026
  • रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज July 10, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

July 10, 2026
महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

July 10, 2026
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

July 10, 2026
हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

July 10, 2026
रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

July 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights