DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

बिहार को चाहिए 6 बड़ी रेल परियोजनाएं, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

May 27, 2025
in National
1 min read
बिहार को चाहिए 6 बड़ी रेल परियोजनाएं, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

बिहार को चाहिए 6 बड़ी रेल परियोजनाएं, राज्य सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

0
SHARES
6
VIEWS

पटना, 27 मई।
बिहार में रेल नेटवर्क को सुदृढ़ करने और पर्यटन व सामाजिक महत्व के क्षेत्रों को बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को छह अहम रेल परियोजनाओं का प्रस्ताव भेजा है। इस संबंध में बिहार के मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर आग्रह किया है।

उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि रेल परिवहन न केवल लोगों और सामान के आवागमन का सुगम माध्यम है, बल्कि बिहार जैसे राज्य के समग्र आर्थिक विकास में यह एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

प्रमुख परियोजनाएं जिनकी मांग की गई:

1. बुद्ध सर्किट रेल कॉरिडोर:
मुख्य सचिव ने पटना-गया-तिलैया-राजगीर-फतुहा मार्ग पर सर्कुलर ट्रेन सेवा शुरू करने का सुझाव दिया है। साथ ही बख्तियारपुर-तिलैया रेल मार्ग के दोहरीकरण को स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि बोधगया और राजगीर आने-जाने वाले पर्यटकों को सुविधा मिल सके।

2. दक्षिण बिहार उपनगरीय नेटवर्क:
बक्सर, भोजपुर, रोहतास, लखीसराय, मुंगेर, शेखपुरा, भागलपुर, जमुई और बांका जिलों को राजधानी पटना से जोड़ने के लिए मुंबई की तर्ज पर लोकल ट्रेन सेवा शुरू करने का प्रस्ताव है। इसके लिए तीसरी और चौथी लाइन की आवश्यकता बताई गई है।

3. उत्तर बिहार उपनगरीय नेटवर्क:
सीवान, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा को पटना से जोड़ने के लिए उपनगरीय रेल नेटवर्क की योजना बनाई गई है। सीवान-छपरा-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-दरभंगा खंड में अतिरिक्त रेल लाइनों की मांग की गई है।

4. पटना क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क:
फतुहा और बिदुपुर के बीच एक नया रेल पुल बनाने की मांग की गई है। साथ ही पटना-पटना साहिब-फतुहा-बिदुपुर-हाजीपुर-सोनपुर-पाटलिपुत्र-पटना मार्ग पर क्षेत्रीय परिवहन नेटवर्क विकसित करने का प्रस्ताव दिया गया है।

5. उच्च घनत्व नेटवर्क:
डीडीयू-बक्सर-आरा-पटना-किउल खंड में भारी यात्री संख्या के चलते तीसरी और चौथी लाइन को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की गई है।

6. आरा-छपरा रेल पुल:
गंगा नदी पर आरा और छपरा के बीच एक नया रेल पुल बनाए जाने का सुझाव दिया गया है, जिससे उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच संपर्क और तेज़ व सुविधाजनक हो सके।

मुख्य सचिव ने इन सभी परियोजनाओं पर गंभीरता से विचार करने की अपील की है और राज्य सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Amrit Lal MeenaAra Chhapra Ganga bridgeBihar Rail ProjectsBihar Tourism ConnectivityDDU to Kiul lineNorth Bihar Rail NetworkPatna Bidupur Rail BridgePatna Local Train ProposalSouth Bihar Suburban RailwayThird and Fourth rail lineकेंद्र सरकारपटना ट्रांसपोर्ट नेटवर्कबुद्ध सर्किटरेल पुल निर्माणरेलवे बोर्ड प्रस्तावरेलवे विकास बिहार

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर
National

प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर

February 18, 2026
अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया
National

अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया

February 18, 2026
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान
National

देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान

February 18, 2026
एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत
National

एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत

February 18, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर February 18, 2026
  • श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम February 18, 2026
  • अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया February 18, 2026
  • देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान February 18, 2026
  • एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत February 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

February 17, 2026
पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

February 17, 2026
बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

February 16, 2026
दिल्ली के 'फांसी घर' मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

दिल्ली के ‘फांसी घर’ मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

February 16, 2026
फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

February 16, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights