मुंबई (कुर्ला): गणेशोत्सव के अवसर पर कुर्ला क्षेत्र में रविवार को विसर्जन शोभायात्राओं के दौरान भक्ति और उल्लासपूर्ण माहौल देखने को मिला। “गणपति बप्पा मोरया… अगले साल जल्दी आना” के जयघोष के बीच हजारों गणेश भक्त बप्पा के विसर्जन में सहभागी हुए।
ढोल-ताशों की गूंज, पटाखों की आतिशबाजी और गुलाल की उधेरण से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। इस उत्सव को और खास रंगत दी भाजपा के मुंबई महामंत्री डॉ. नितेश राजहंस सिंह ने, जिन्होंने गणेश भक्तों पर पुष्पवृष्टि कर सभी का स्वागत किया।
छत्रपति शिवाजी महाराज तालाब की ओर जा रही विसर्जन शोभायात्रा के दौरान डॉ. नितेश सिंह ने श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की और उन्हें गणेशोत्सव की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने सभी से शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण तरीके से उत्सव मनाने का आह्वान किया। उनके इस विशेष उपक्रम से भक्तों में आनंद और उत्साह का माहौल बन गया।
कुर्ला क्षेत्र में हुए इस अनोखे स्वागत ने विसर्जन यात्रा को और आकर्षक बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. नितेश सिंह के साथ सहभागिता की। वहीं पुलिस और पालिका प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की थी।
गणेशोत्सव में भक्ति, एकता और सामाजिक समर्पण की झलक दिखाते हुए ऐसे उपक्रम भक्तों के लिए एक खास अनुभव साबित होते हैं, ऐसा मत भक्तों ने व्यक्त किया।
इस मौके पर भाजपा नेता आचार्य प्रवान त्रिपाठी, वीरेंद्र म्हात्रे, सुशांत सावंत, चंद्रकांत मोरे, अजय सिंह, सूचना अधिकारी एवं कार्यकर्ता अनिल गलगली, मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी मनोज राजन नाथानी, राकेश पाटील, केशव शिंदे, शुभ्रांशु दीक्षित, बिना दिवेकर, दिपू सिंह, प्रणव सावंत, अनिकेत मोरकर, भागेश चौधरी, प्राजक्ता मोहिते, संगीता सूर्यवंशी, हर्षला गायकवाड़, अजय शुक्ला, दीपक सोनटक्के, एडवोकेट वीरेंद्र दुबे* सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।













