DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

महिला आरक्षण के लिए भाजपा पिछले तीन दशकों से थी प्रयासरत : प्रधानमंत्री मोदी

September 22, 2023
in National
1 min read
महिला आरक्षण के लिए भाजपा पिछले तीन दशकों से थी प्रयासरत : प्रधानमंत्री मोदी
0
SHARES
17
VIEWS

नई दिल्ली, 22 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा महिला आरक्षण कानून के माध्यम से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिछले तीन दशकों से प्रयास कर रही थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में आयोजित नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। पार्टी की महिला इकाई ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने यहां आयोजित कार्यक्रम में महिला आरक्षण विधेयक के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “आज मैं देश की सभी महिलाओं को बधाई देता हूं। कल और परसों हमने एक नया इतिहास बनते देखा। यह हमारा सौभाग्य है कि करोड़ों लोगों ने हमें वह इतिहास रचने का मौका दिया।” उन्होंने कहा कि आज हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। पूरे देश की माताएं, बहनें और बेटियां आज खुशी मना रही हैं, हम सबको आशीर्वाद दे रही हैं।

देश हित में बड़े फैसलों के लिए पूर्ण बहुमत की मजबूत सरकार के महत्व को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण के लिए कानून इसलिए संभव हो सका, क्योंकि लोगों ने पूर्ण बहुमत के साथ एक स्थिर, मजबूत सरकार चुनी। उन्होंने कहा, “नारी शक्ति वंदन अधिनियम का दोनों सदनों से पास होना, इस बात का भी साक्षी है कि जब पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार होती है तो देश कैसे बड़े फैसले लेता है, बड़े पड़ावों को पार करता है। पूर्ण बहुमत वाली स्थिर सरकार है तो ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ एक सच्चाई बन गया है। इस कानून ने फिर साबित किया है कि देश को आगे ले जाने के लिए पूर्ण बहुमत वाली मजबूत और निर्णायक सरकार बहुत आवश्यक है।”

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां इस दिन को याद रखेंगी। आज देश की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। दशकों से देखा हुआ सपना आज पूरा हो गया है। मोदी ने आगे कहा, “भाजपा इस कानून के माध्यम से लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिछले तीन दशकों से प्रयास कर रही थी। यह हमारी प्रतिबद्धता थी और आज हमने इसे पूरा किया है।”

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने पहले संसद में महिला आरक्षण बिल फाड़ा था, उन्होंने भी नारी शक्ति के उभरने के कारण इसका समर्थन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि संसद के दोनों सदनों द्वारा ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ रिकॉर्ड मतों से पारित किया जा चुका है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब सच हुआ है।

तीन तलाक पर प्रधानमंत्री ने कहा, ”हमने तीन तलाक की कुप्रथा को रोकने के लिए कानून बनाया, जिससे महिलाओं पर अत्याचार होता था। करोड़ों मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक की अमानवीय प्रथा से छुटकारा मिला है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम कोई सामान्य कानून नहीं है। ये नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। ये अमृतकाल में सबके प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बढ़ा कदम है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी के लिए इस कानून के लिए भाजपा तीन दशक से प्रयास कर रही थी। ये हमारा कमिटमेंट था। इसे हमने पूरा करके दिखाया है।

उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षों में हमने माताओं-बहनों से जुड़ी हर बंदिश को तोड़ने का प्रयास किया है। हमारी सरकार ने एक के बाद एक ऐसी योजनाएं बनाईं, ऐसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, जिससे हमारी बहनों को सम्मान, सुविधा, सुरक्षा और समृद्धि का जीवन मिले।

प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों सहित बड़ी संख्या में महिलाएं पार्टी कार्यालय में पहुंची थीं। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों के एक समूह के प्रति अपना आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें माला पहनाई और अपना आशीर्वाद दिया। भाजपा मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी सहित महिला मोर्चा के अन्य नेता उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: bjpNari Shakti Vandan AdhiniyamPM ModiPM Modi SpeechWomen's Reservation Bill

Related Posts

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता
National

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

August 7, 2026
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित
National

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

August 7, 2026
मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की
National

मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

August 7, 2026
सांस्कृतिक विरासतों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के बीच साझेदारी
National

सांस्कृतिक विरासतों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए पर्यटन मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के बीच साझेदारी

August 6, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मेसी के संन्यास का फैसला सिर्फ उनका होगा: अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख August 8, 2026
  • एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के कोच का पद, सिडनी थंडर से जुड़े August 8, 2026
  • विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पूजा ने ऊंची कूद के फाइनल में बनाई जगह August 8, 2026
  • विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत August 8, 2026
  • जीआई-टैग वाले 18 मीट्रिक टन मखाना की पहली खेप बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई August 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

August 7, 2026
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

August 7, 2026
मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

August 7, 2026
उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

August 7, 2026
तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

August 7, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights