DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Bihar

बिहार चुनाव में भाजपा का ऐतिहा​सिक प्रदर्शन

November 14, 2025
in Bihar, Breaking News
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

पटना, 14 नवम्बर । बिहार में एनडीए की आंधी में महागठबंधन हांफता नजर आ रहा है। बिहार चुनाव के नतीजे एनडीए के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। बिहार की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। बिहार चुनाव रिजल्ट के रुझानों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिल चुका है। रुझानों में एनडीए को 200 से अधिक सीटें मिलती दिख रही हैं, जबकि महागठबंधन 35 सीटों के आसपास है। एनडीए में सबसे ज्यादा कमाल बीजेपी कर रही है। रूझानों में बीजेपी को 90 सीटे मिलती दिख रही हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी का यह अब तक सबसे बड़ा और ऐतिहासिक प्रदर्शन है। 2020 के चुनाव में बीजेपी सीटों की संख्या के हिसाब से दूसरे नंबर पर थी। इस बार वो सबको पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर दिख रही है।

साल 2005 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस दौरान जेडीयू को 88 सीटें मिली। वहीं बीजेपी ने भी 55 सीटें अपने नाम कर लीं। इस चुनाव में बीजेपी ने 102 सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे। बीजेपी को 36 लाख 86 हजार 720 (15.65 फीसदी) वोट प्राप्त हुए। दूसरी तरफ, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) को 54 सीटें हासिल हुईं, लेकिन कांग्रेस 9 सीटों तक सिमट गई। कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। बहुमत का आंकड़ा एनडीए के पक्ष में गया था।

साल 2010 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी और जेडीयू साथ-साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। वहीं, कांग्रेस और आरजेडी ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस बार के चुनाव में जेडीयू 115 और बीजेपी को 91 सीटें मिली थी। इस चुनाव में बीजेपी ने 102 प्रत्याशी मैदान में उतारे थे। बीजपेी को 47 लाख 90 हजार 436 (16.49 फीसदी) वोट हासिल हुए। वहीं कांग्रेस को 4 और आरजेडी को 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा। कुल मिलाकर लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी का ग्राफ लगातार गिरता चला गया।

साल 2015 में बिहार विधानसभा की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। नीतीश की पार्टी जेडीयू ने लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी से हाथ मिला लिया। इस दौरान लालू और नीतीश कुमार की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। साल 2015 में जेडीयू को 71 सीटें मिली। वहीं बीजेपी को 53 सीटों पर संतोष करना पड़ा। बीजेपी ने 157 उम्मीदवार मैदान में थे। इस चुनाव में बीजेपी की सीट भले कम हुई लेकिन उसका वोट शेयर 16.49 से बढ़कर 24.42 फीसदी हो गया। आरजेडी को 80 और कांग्रेस को 19 सीटें मिलीं। आरजेडी इस बार एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी।

नीतीश कुमार राज्य के सीएम बने और लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बन गए। लेकिन हालात कुछ ऐसे बदले कि मझधार में ही नीतीश कुमार ने सीएम पद से इस्तीफा देकर बीजेपी से हाथ मिला लिया। ऐसे में आरजेडी के तेजस्वी यादव का डिप्टी सीएम पद भी चला गया। इस बार फिर से नीतीश कुमार बीजेपी के सपोर्ट से सीएम बन गए और राज्य में एनडीए की सत्ता आ गई।

2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए का घटक दल चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अलग हो गई। राज्य में बीजेपी और जेडीयू ने मिलकर चुनाव लड़ा। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अलग चुनाव लड़ा। इधर आरजेडी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में चिराग पासवान तो कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू को तगड़ा झटका दिया। जेडीयू को कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। जेडीयू ने 143 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे और सिर्फ 43 सीटों पर जीत का स्वाद चखा। बीजेपी का वोट शेयर गिरकर 19.46 फीसदी पर आ गया लेकिन उसकी सीटें 53 से बढ़कर 74 हो गई। वहीं चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने 135 सीटों पर प्रत्याशी उतारे और जीत सिर्फ एक सीट पर मिली। हालांकि, उसने 5 प्रतिशत से ज्यादा वोटों पर कब्जा कर लिया। इधर लालू प्रसाद की पार्टी आरजेडी को 75 सीटों पर जीत मिली और कांग्रेस को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

2025 के चुनाव में भाजपानीत एनडीए ने सारे रिकार्ड तोड़ दिये हैं। बीजेपी और जेडीयू 101-101 सीट पर चुनाव लड़े। चुनाव रूझान के मुताबिक बीजेपी 93 सीटों पर जीत दर्ज करती दिख रही है। वहीं उसके वोट शेयर में सुधार हुआ है। एनडीए में शामिल जेडीयू 83, लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 19 हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) 5 और उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर विजयी होते दिख रहे हैं।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Bihar Assembly Election 2025Bihar Election Result 2025Bihar NewsNDANitish KumarPM Modi

Related Posts

फिल्म समीक्षा : 'द राजा साब' में भावनाओं की जीत, एक्शन के बीच क्लाइमेक्स बना सबसे मजबूत हिस्सा
Breaking News

फिल्म समीक्षा : ‘द राजा साब’ में भावनाओं की जीत, एक्शन के बीच क्लाइमेक्स बना सबसे मजबूत हिस्सा

January 9, 2026
पटना हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
Bihar

पटना हाई कोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

January 7, 2026
भगवान् सोमनाथ से सबसे अधिक नफरत पंडित नेहरू को थी- भाजपा
Breaking News

भगवान् सोमनाथ से सबसे अधिक नफरत पंडित नेहरू को थी- भाजपा

January 7, 2026
जयशंकर ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से की मुलाकात
Breaking News

जयशंकर ने लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री से की मुलाकात

January 6, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया January 15, 2026
  • साई पल्लवी और जुनैद खान की नई फिल्म का ऐलान January 15, 2026
  • धनुष की नई फिल्म ‘करा’ का पोस्टर आया सामने January 15, 2026
  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights