दिनांक (27 आॅगस्ट) मुंबई कुर्ला के संधी समाज ने परंपरा, आस्था और उत्साह का संगम रचते हुए चालिया उत्सव को धूमधाम से मनाया। झुलेला मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

भजन, कीर्तन और नृत्य–संगीत के कार्यक्रमों ने वातावरण भक्तिमय बना दिया। महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा, ढोल-ताशों की गूंज और युवाओं के उत्साही नारे से पूरा इलाका गूंज उठा।
झुलेला मंदिर, भाजी मार्केट और स्टेशन रोड से निकली भव्य शोभायात्रा ने लोगों का मन मोह लिया। फूलों की सजावट और रोशनी से सजी यह यात्रा सर्वेश्वर मंदिर तक पहुंची।

सर्वेश्वर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति भाव से भजन-कीर्तन आयोजित किया गया। भक्तों ने सामूहिक रूप से भगवान का स्मरण कर वातावरण को भावपूर्ण बना दिया।

परंपरा के अनुसार, अंत में मुंबई के जुहू समुद्र तट पर जाकर मठकी तोड़ने की रस्म पूरी की गई। इस मौके पर समाज की महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
चालिया उत्सव ने न केवल धार्मिक परंपरा को जीवंत रखा, बल्कि समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य भी किया।

इस मोके पर मनराज प्रतिष्ठानचे विश्वस्त मनोज राजन नाथानी, हितेश लालवानी, नितेश प्रेमानी, गोबिंद छाबरीया, देवानंद उदेरानी, सुभाष आर्या, आनंद प्रेमानी, साथ ही साथ में झुलेला मंदिर ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी और सिंधी समाज के सबी बांधव उपस्थित थे













