DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा, चार तहसीलों को मिलाकर मप्र का नया जिला बनेगा मऊगंज

March 4, 2023
in Madhya Pradesh
1 min read
मुख्यमंत्री शिवराज की बड़ी घोषणा, चार तहसीलों को मिलाकर मप्र का नया जिला बनेगा मऊगंज
0
SHARES
30
VIEWS
  • मुख्यमंत्री ने 27 हजार से अधिक श्रमिक परिवारों को अंतरित की 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि
  • 738 करोड़ 92 लाख के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन/लोकार्पण

भोपाल, 4 मार्च। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि सरकार का मऊगंज तहसील को जिला बनाने का वादा आज पूरा हो रहा है। चार तहसील मऊगंज, हनुमना, नईगढ़ी और देवतालाब को मिलाकर मऊगंज प्रदेश का नया जिला होगा। आज से ही जिला बनाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। आगामी 15 अगस्त को जिला मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह घोषणा शनिवार को रीवा जिले के मऊगंज में जन-कल्याण कार्यक्रम में की। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री जन-कल्याण (संबल) योजना 2.0 में प्रदेश के 27 हजार 310 श्रमिक परिवारों के खातों में 605 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की। साथ ही 738 करोड़ 92 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किये। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास, उपलब्धियों एवं नवाचारों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों को भाई का उपहार

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं प्रदेश की बहनों का सौतेला नहीं सगा भाई हूँ। मैं हमेशा उनके कल्याण की सोचता रहता हूँ। एक दिन सुबह चार बजे मेरे मन में संकल्प आया कि मैं अपनी बहनों को राखी का उपहार दूँ और यह उपहार एक दिन नहीं, हर महीने दिया जाए। लाडली बहना योजना प्रदेश की बहनों को अपने भाई का उपहार है। इसके फार्म भरना 25 मार्च से शुरू हो जायेंगे और जून माह से 1000 रुपये हर महीना बहनों को मिलेंगे। इसके लिये बहनों को कहीं जाने की जरूरत नहीं है। सरकारी कर्मचारी शहर, गाँव और वार्डों में आयेंगे और फार्म भरवाएंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिये बहन और बेटियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है। मध्य प्रदेश की धरती पर बेटियाँ अभिशाप नहीं वरदान हैं। बेटियों के प्रति दुराचार करने वालों के लिये फाँसी का प्रावधान है। प्रदेश में 44 लाख 20 हजार लाडली लक्ष्मियां हैं। कन्या विवाह और प्रसूति सहायता जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं। मेधावी विद्यार्थी योजना में पहले लैपटाप दिया जा रहा था। साथ ही अब जो बेटी गाँव में 12वीं कक्षा में सर्वाधिक अंक लायेगी, उसे ई-स्कूटी भी दी जायेगी। मेधावी विद्यार्थी योजना में उच्च शिक्षा की फीस शिवराज मामा भरवा रहा है। प्रदेश में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिन्दी में प्रारंभ की गई है।

चौहान ने कहा कि संबल गरीबों के कल्याण की योजना है। इसमें गरीब परिवारों को जन्म से लेकर पढ़ाई-लिखाई आदि विभिन्न प्रकार की सहायता दी जाती है। दुर्घटना में मृत्यु पर परिवार को 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर दो लाख और नि:शक्तता पर एक लाख रुपये सहायता दी जाती है। पूर्व सरकार ने यह योजना बंद कर दी थी और बड़ी संख्या में हितग्राहियों के नाम काट दिये थे। हमारी सरकार ने पुन: योजना शुरू कर नाम जोड़ने का कार्य भी किया है। अभी तक 13 लाख कटे हुए नाम जोड़े जा चुके हैं।

एक लाख युवाओं को मिलेगा सीखो और कमाओ योजना का लाभ

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। “सीखो और कमाओ” योजना में लगभग एक लाख युवाओं को आगामी एक वर्ष में लाभ दिया जाएगा। प्रदेश में एक लाख 24 हजार सरकारी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चालू है। इसके अलावा एक लाख युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ा जा रहा है। पिछली सरकार में डिफाल्टर हुए किसानों के ब्याज की 2 हजार 500 करोड़ रुपये की राशि हमारी सरकार भरेगी।

मुख्यमंत्री ने मऊगंज में टाउन हॉल निर्माण, औद्योगिकी क्षेत्र में विकास कार्य, हनुमना में डिग्री कॉलेज, घाट निर्माण, रोड निर्माण और जनजातीय उप योजना में विभिन्न कार्य कराये जाने की घोषणा भी की।

विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि आज का दिन मऊगंज के लिये अत्यंत गौरवशाली और ऐतिहासिक है। आज मुख्यमंत्री चौहान के प्रयासों से मऊगंज को जिला बनाने की वर्षों पुरानी माँग पूरी हो रही है। यह हमारे लिये खुशी, आनंद और उत्सव का दिन है।

कार्यक्रम में श्रम एवं खनिज साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय सांसद जनार्दन मिश्रा, विधायक प्रदीप पटेल ने भी संबोधित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, विधायक नागेन्द्र सिंह, केपी त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष नीता कौल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: CM Shivraj Singh ChouhanMadhya Pradesh NewsMauganj

Related Posts

मप्र की बेटी दीक्षा ने चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेन्टिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Madhya Pradesh

मप्र की बेटी दीक्षा ने चने की दाल के 12 दानों पर 12 ज्योतिर्लिंगों की पेन्टिंग कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

June 4, 2026
ट्विशा शर्मा माैत मामला : पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
Madhya Pradesh

ट्विशा शर्मा माैत मामला : पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

June 2, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामलाः सीबीआई ने 80 किलो की डमी लेकर पति-सास के सामने क्राइम सीन किया रीक्रिएट
Madhya Pradesh

ट्विशा शर्मा मौत मामलाः सीबीआई ने 80 किलो की डमी लेकर पति-सास के सामने क्राइम सीन किया रीक्रिएट

June 1, 2026
ट्विशा मौत मामला: आरोपित पति समर्थ 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर
Madhya Pradesh

ट्विशा मौत मामला: आरोपित पति समर्थ 29 मई तक सीबीआई रिमांड पर

May 27, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा June 8, 2026
  • टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला June 8, 2026
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल June 8, 2026
  • राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार June 8, 2026
  • आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह June 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

June 8, 2026
टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

June 8, 2026
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

June 8, 2026
राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

June 8, 2026
आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

June 8, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights