कॉमनवेल्थ गेम्स के 8वें दिन शुक्रवार को सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बर्मिंघम स्टेडियम में सुरक्षा अधिकारियों ने सिक्युरिटी अलर्ट जारी किया है। यहां रेसलिंग वेन्यू खाली करा लिया गया है। इस दौरान भारतीय रेसलर भी मौजूद थे। सुरक्षा में क्या खामी है, अभी यह सामने नहीं आया है।

यहां पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने एक मेडल पक्का कर लिया है। भारतीय पुरुष रिले टीम 4×400 मीटर के फाइनल के लिए क्वालिफाई हो गई है। वहीं, टेबल टेनिस में मणिका बत्रा, सृजा अकुला और रेसलिंग में बजरंग और दीपक पुनिया ने अपने पहले मुकाबले जीतकर टॉप-8 में जगह बनाई है।सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। खास तौर से मुक्केबाजी में भारत के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया और 7 पदक पक्के कर लिए हैं। वहीं पुरुष हॉकी टीम ने पूल में शीर्ष पर रहकर अंतिम चार में जगह बना ली है। इसके अलावा टेबल टेनिस, स्क्वाश, पैरा टेबल टेनिस के लीग मैचों में दिग्गज खिलाड़ियों ने अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन किया जबकि पावरलिफ्टिंग में निराशा हाथ लगी। वहीं खेल के आठवें दिन भी भारतीय खिलाड़ियों पर नजर बनी रहेगीआज कुल 17 गोल्ड मेडल दांव पर हैं. भारतीय खिलाड़ी आज किसी भी गोल्ड मेडल इवेंट का हिस्सा नहीं होंगे हालांकि वह एथलेटिक्स की अलग-अलग स्पर्धाओं से लेकर बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बॉल्स के नॉक आउट मुकाबलों में नजर आएंगे.कॉमनवेल्थ गेम्स में आज से कुश्ती के भी मुकाबले शुरू हो रहे हैं. भारत के 6 पहलवान यहां दम दिखाएंगे. महिला हॉकी के लिए भी आज एक अहम मुकाबला होगा. हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम की टक्कर ऑस्ट्रेलिया से होगी













