DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

लाशों पर राजनीति करना छोड़ दें कांग्रेस सरकार : जय राम ठाकुर

August 18, 2023
in Himachal Pradesh
1 min read
लाशों पर राजनीति करना छोड़ दें कांग्रेस सरकार : जय राम ठाकुर
0
SHARES
29
VIEWS

मंडी, 18 अगस्त । सता पक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार लाशों पर राजनीति करना छोड़ दे। बारिश प्रभावितों को मिलने व नुकसान का जायजा लेने बल्ह नाचन व सरकाघाट क्षेत्रों में पहुंचे जय राम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बार-बार केंद्र सरकार को कोसकर प्रदेश सरकार यह जताने का प्रयास कर रही है कि केंद्र सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने कांग्रेस व मुख्यमंत्री से कहा कि यदि केंद्र सरकार ने ही सब कुछ करना है तो फिर कुर्सी को छोड़ क्यों नहीं देते।

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बल्ह के भड़याल में ट्रेक्टर पर सवार होकर प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। ट्रेक्टर को नाचन के विधायक विनोद कुमार चला रहे थे जबकि जयराम ठाकुर और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी भी इसी पर सवार रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब विश्व कोरोना जैसी बीमारी से जूझ रहा था तो उस वक्त भी कांग्रेस का योगदान सभी को याद है। आज प्रदेश पर आफत आई है तो भी कांग्रेसी राजनीति ही कर रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में पहली बार विपक्ष का नेता लगातार केंद्र से प्रदेश के लिए मदद ला रहा है। प्रदेश सरकार को चाहिए कि राजनीति को छोड़कर जो मदद केंद्र से मिली है उसे पात्र लोगों तक पहुंचाने का काम करे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एक बात लगातार कह रही है कि केंद्र सरकार प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। इस पर केंद्र सरकार द्वारा ही निर्णय लिया जाना है लेकिन प्रदेश सरकार को सबसे पहले चाहिए कि लोगों की मदद करे। सिर्फ इसी बात का रोना न रोते रहें कि राष्ट्रीय आपदा घोषित की जाए। आपदा की इस स्थिति में लोगों को बचाने के लिए केंद्र से पहले ही बहुत मदद आई है और अभी भी आ रही है। एनडीआरएफ और सेना सहित सेना के हैलिकॉप्टर लोगों को बचाने में पहले से ही लगे हुए हैं। इसके साथ ही केंद्र ने प्रदेश को पहले 364, 190 और 400 करोड़ की राशि जारी करने के बाद अब 2700 करोड़ की राशि जारी की है। एक माह पहले कुल्लू, मनाली, बंजार, सिरमौर में सेना के हेलीकॉप्टर ही दुर्गम इलाकों में राशन और जरूरी सामान छोड़ने के अलावा बीमार लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित निकाल रहे हैं। अब तीन दिन से कांगड़ा के मंड इलाके में बाढ़ से फंसे 3500 से अधिक लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा चुकी है। मुख्यमंत्री और इनके सलाहकार बताएं कि ये कौन कर रहा है। क्या कांग्रेस पार्टी के वर्कर कर रहे हैं ये सब?

जय राम ठाकुर बल्ह के गांव मलवाणा में मनोज शर्मा के घर उनके 22 वर्षीय पुत्र की भूस्खलन के कारण दुखद मौत पर अफसोस जताने पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: congressHimachal DisasterHimachal Pradesh NewsHimachal RainsJai Ram ThakurShimla Landslide

Related Posts

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत
Himachal Pradesh

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत

July 8, 2026
ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद
Himachal Pradesh

ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद

May 13, 2026
मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मेसी के संन्यास का फैसला सिर्फ उनका होगा: अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख August 8, 2026
  • एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के कोच का पद, सिडनी थंडर से जुड़े August 8, 2026
  • विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पूजा ने ऊंची कूद के फाइनल में बनाई जगह August 8, 2026
  • विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत August 8, 2026
  • जीआई-टैग वाले 18 मीट्रिक टन मखाना की पहली खेप बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई August 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

August 7, 2026
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

August 7, 2026
मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

August 7, 2026
उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

August 7, 2026
तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

August 7, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights