DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

August 27, 2025
in Chhattisgarh
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS
  • अगले 48 से 72 घंटे तक कई स्थानों पर तेज बारिश की चेतावनी

रायपुर, 27 अगस्त । छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं। ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण राज्य में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि बस्तर, दंतेवाड़ा, कांकेर, नारायणपुर, बीजापुर और सुकमा जिलों में अगले 48 से 72 घंटे तक कई स्थानों पर तेज से बहुत तेज बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का भी अंदेशा है।

मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने अगले तीन दिनों तक दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अतिरिक्त उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में सामान्य बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ के साथ-साथ प्रदेश के उत्तरी जिलों सरगुजा, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और जशपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। वहीं बिलासपुर, मुंगेली और कोरबा जिलों में भी कई जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज हो सकती है। रायपुर, धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद सहित दुर्ग, राजनांदगांव और कबीरधाम जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। हालांकि एक-दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

बाढ़ से बिगड़े हालातबस्तर संभाग में भारी बारिश से बाढ़ आ गई है। भारी बारिश के चलते चेरपाल नदी में आई बाढ़ की वजह से करीब 100 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। इसी बारिश में एनएच 30 की सड़क कट गई है। बाढ़ के कारण बस्तर जिले के मांदर गांव के 85 मकान जलमग्न हो गए। 15 लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने नाव से बाहर निकला। वहीं 6 लोग गंभीर स्थिति में फंसे रहने के कारण उनका रेस्क्यू वायु सेना के हेलीकॉप्टर से किया गया। मांदर गांव में राहत शिविर केंद्र बनाया गया है। केशलूर में 15 से ज्यादा गाड़ियों में फंसे 50 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। बाढ़ के कारण जगह-जगह सड़कें टूट गई हैं। जगदलपुर-दंतेवाड़ा मार्ग में बागमुंडी पनेडा के पास सड़क टूट गई है। इससे आवागमन में परेशानी हो रहा है। हालांकि प्रशासन की तरफ से वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात कही जा रही है। एनएच 30 की सड़क कटने से पिछले 24 घंटे से आवागमन बाधित है।

बीजापुर जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात से झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस वजह से पूरे जिले में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

मुख्यमंत्री ने ली जानकारीबस्तर में बाढ़ की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जापान से राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले व बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह से दूरभाष पर चर्चा की और राहत एवं बचाव कार्य के संबंध में जानकारी ली है। उन्हें राजस्व सचिव ने बताया कि राहत और बचाव कार्य पूरी तत्परता से चल रहे हैं और अब तक 68 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया है।

बाढ़ में बही कार, चार की मौत

बस्तर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग ने बताया कि सोमवार को छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एनएच 30 पर दरभा के पास एक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब परिवार की कार बाढ़ के पानी में बह गई।

अब तक 852 मिमी. बारिश दर्ज

इस सीजन में प्रदेश में अब तक 852 मिमी. बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से केवल 3 फीसदी कम है। सरगुजा जिले में 675 मिमी. के साथ औसत बारिश से 25 फीसदी कम, महासमुंद में 629 मिमी. (21 फीसदी कम), बेमेतरा में 408 मिमी. (49 फीसदी कम) बारिश दर्ज की गई है। राज्य के बलरामपुर में 71 प्रतिशत की अत्याधिक, बस्तर, मोहला-मानपुर और जांजगीर जिले में अधिक तथा अन्य जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बारसूर (190 मिमी), बास्तानार (160 मिमी), गीदम (140 मिमी), दरभा (120 मिमी), बड़े बचेली (110 मिमी) और कांकेर-लोहंडीगुड़ा (100 मिमी) में दर्ज की गई।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Chhattisgarh News

Related Posts

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

March 11, 2026
छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन को झटका, डीवीसीएम मल्लेश का कांकेर में आत्मसमर्पण
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में नक्सली संगठन को झटका, डीवीसीएम मल्लेश का कांकेर में आत्मसमर्पण

February 25, 2026
छत्तीसगढ़ में अब चार जिले ही नक्सल प्रभावित, शेष नक्सल मुक्त घोषित
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब चार जिले ही नक्सल प्रभावित, शेष नक्सल मुक्त घोषित

February 16, 2026
छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रक और कार हादसे में तीन सीआरपीएफ जवान समेत चार की मौत
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के धमतरी में ट्रक और कार हादसे में तीन सीआरपीएफ जवान समेत चार की मौत

February 14, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ April 9, 2026
  • नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला April 9, 2026
  • भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया April 9, 2026
  • सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत April 9, 2026
  • सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला April 9, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

April 9, 2026
नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

April 9, 2026
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन हिम सेतु' चलाया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया

April 9, 2026
सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

April 9, 2026
सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

April 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights