इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज काफी धमाकेदार अंदाज में हुआ है. लीग के इस सीरीज में फिलहाल कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं. इसी बीच एक बुरी खबर सामने आई है. आईपीएल 2023 पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है. एक दिग्गज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस दिग्गज ने खुद ये जानकारी अपने फैंस को दी है. आपको बता दें कि आईपीएल 2021 के दौरान भी कोरोना के चलते लीग को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद बाकी बचे मैचों को UAE में कराया गया था.इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के बीच पूर्व भारतीय ओपनर और मशहूर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. आकाश चोपड़ा ने खुद ये जानकारी अपने फैंस को दी है. वहीं, आकाश चोपड़ाने अपने यूट्यूब चैनल पर इस बात की भी जानकारी दी है कि वह कोरोना के चलते आईपीएल 2023 में कुछ दिन कमेंट्री नहीं कर पाएंगे.
आकाश चोपड़ाने अपने यूट्यूब चैनल के कम्यूनिटी पोस्ट में लिखा है, ‘रुकावट के लिए खेद है. कोविड ने फिर स्ट्राइक किया है. कुछ दिनों के लिए कमेंट्री बॉक्स में नजर नहीं आऊंगा. इधर भी कंटेंट थोड़ा कम आ सकता है. गला खराब है तो आवाज का लोचा होगा. थोड़ा देख लेना भाई लोगों. बुरा मत मानना. भगवान का शुक्र है. लक्षण हल्के हैं.’ वहीं, आकाश चोपड़ा ने अपने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी ट्वीट कर भी दी आकाश चोपड़ा ने अक्टूबर 2003 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. अपने डेब्यू टेस्ट में तो आकाश चोपड़ा ने शानदार खेल दिखाया था और दोनों पारियों में कुल 73 रन बनाए थे, लेकिन इसके बाद उनका बल्ला कमाल दिखाने में नाकाम रहा. अपने करियर में वह केवल 10 टेस्ट मैच खेल पाए, जहां उन्होंने महज 23 की बल्लेबाजी औसत से 437 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक भी जमाए. टेस्ट के अलावा वह इंटरनेशनल क्रिकेट में न तो कोई वनडे खेल पाए और न ही टी20है.













