DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Arunachal Pradesh

रक्षा मंत्री ने राष्ट्र को समर्पित की अरुणाचल प्रदेश में बनी 500 मीटर लंबी ‘नेचिफू सुरंग’

September 12, 2023
in Arunachal Pradesh
1 min read
रक्षा मंत्री ने राष्ट्र को समर्पित की अरुणाचल प्रदेश में बनी 500 मीटर लंबी ‘नेचिफू सुरंग’
0
SHARES
24
VIEWS
  • आठ सीमावर्ती राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की 90 बुनियादी परियोजनाओं का उद्घाटन
  • न्योमा एयरबेस को अपग्रेड करने का शुभारंभ, दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र होगा

नई दिल्ली, 12 सितंबर । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में बालीपारा-चार द्वार-तवांग (बीसीटी) रोड पर 500 मीटर लंबी ‘नेचिफू सुरंग’ का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू के देवक ब्रिज से सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की 90 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। यह सभी परियोजनाएं देश के 8 सीमावर्ती राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुनिया का सबसे ऊंचा लड़ाकू हवाई क्षेत्र का निर्माण करने के लिए लद्दाख के न्योमा एयरबेस को अपग्रेड करने का उद्घाटन किया।

रक्षा मंत्री ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में आयोजित समारोह में इन परियोजनाओं का वर्चुअली उद्घाटन किया। इसके बाद बीआरओ की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि आपकी असली उपलब्धि यह है कि आपने अपने प्रयास से मुश्किल को आसान बना दिया। देश के नागरिकों ने सीमा क्षेत्र के विकास को एक उपलब्धि के रूप में लेना बंद कर दिया है, क्योंकि अब यह सामान्य हो गया है। एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू करना और उसे समय पर पूरा करना नए भारत की अब सामान्य बात है। जैसे एक न्यूरोसर्जन का काम कठिन होता है, लेकिन जैसे-जैसे वह विशेषज्ञता हासिल करता है, उसकी दक्षता बढ़ती जाती है। जैसे इसरो ने चंद्रमा के शिव शक्ति प्वाइंट पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग की। एक समय था, जब इसरो के लिए उपग्रह लॉन्च करना मुश्किल था, लेकिन अब इसरो ने इसमें इतनी विशेषज्ञता हासिल कर ली है कि अब वह सिर्फ चंद्रमा और मंगल ग्रह ही नहीं, बल्कि सूर्य तक भी पहुंच गया है। इसी तरह दुर्गम क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास बीआरओ के लिए एक आसान काम बन गया है।

बीआरओ ने अरुणाचल प्रदेश में बनाई गई नेचिफू सुरंग के उत्खनन कार्य के लिए आखिरी ‘ब्रेक थ्रू ब्लास्ट’ पिछले साल मई में किया था। यह सुरंग दोतरफा यातायात में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। इस परियोजना की आधारशिला रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ही 12 अक्टूबर 2020 को रखी थी। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बालीपारा-चार दुआर-तवांग (बीसीटी) रोड पर नेचिफू सुरंग 5,700 फीट की ऊंचाई पर बनाई गई है। यह 500 मीटर लंबी अंग्रेजी के अक्षर डी आकार की सिंगल ट्यूब डबल लेन सुरंग है। यह सुरंग दोतरफा यातायात को समायोजित करेगी और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा सुविधाओं से लैस होगी।

दरअसल, नेचिफू दर्रे के आसपास का मौसम अत्यधिक धुंधला रहता है, जिसकी वजह से कई दशकों से सामान्य यातायात और सैन्य काफिले को दिक्कत होती रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए इस सुरंग के निर्माण की योजना बनाई गई थी। इसलिए सुरंग में अत्याधुनिक इलेक्ट्रो-मैकेनिकल सिस्टम लगाया गया है, जिसमें अग्निशामक उपकरण, ऑटो रोशनी प्रणाली और डेटा अधिग्रहण (स्काडा) नियंत्रित निगरानी प्रणाली शामिल हैं। सुरक्षित पैदल चलने वालों की आवाजाही के लिए सुरंग के दोनों तरफ फुटपाथ बनाये गए हैं, जिसके नीचे पावर केबल और ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई गई हैं।

नेचिफू सुरंग परियोजना के साथ उसी सड़क पर अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में ट्विन ट्यूब की एक और रणनीतिक सुरंग ‘सेला टनल प्रोजेक्ट’ अगले 20 दिनों में पूरा होने की उम्मीद है। यह 13 हजार फीट और उससे अधिक ऊंचाई पर दुनिया की सबसे लंबी द्वि-लेन सुरंग होगी। सेला सुरंग तवांग सेक्टर को हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करके ‘जीवन रेखा’ की तरह होगी। दोनों सुरंगों के चालू होने के बाद सैन्य काफिले की सभी मौसमों में रणनीतिक रूप से सुरक्षित आवाजाही हो सकेगी। बीआरओ ने पिछले दो वर्षों में देश के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में उच्च ऊंचाई पर पहाड़ी सुरंगों का निर्माण किया है। हिमाचल प्रदेश में अटल सुरंग, रोहतांग के अलावा उत्तराखंड में चंबा सुरंग पहले ही राष्ट्र को समर्पित की जा चुकी हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Arunachal Pradesh CM Pema KhanduArunachal Pradesh NewsDefence Minister Rajnath SinghNechiphu Tunnel

Related Posts

अरुणाचल सड़क हादसे में 21 मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Arunachal Pradesh

अरुणाचल सड़क हादसे में 21 मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

December 11, 2025
मंत्री लोकेश ने दिए चक्रवात दित्वा के चलते श्रीलंका में फंसे तेलुगु पर्यटकों को वापस लाने के निर्देश
Arunachal Pradesh

मंत्री लोकेश ने दिए चक्रवात दित्वा के चलते श्रीलंका में फंसे तेलुगु पर्यटकों को वापस लाने के निर्देश

November 29, 2025
कांग्रेस की उपेक्षा से अरुणाचल पिछड़ा, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीर : मोदी
Arunachal Pradesh

कांग्रेस की उपेक्षा से अरुणाचल पिछड़ा, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीर : मोदी

September 22, 2025
पेमा खांडू तीसरी बार बने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, 11 विधायक भी बने मंत्री
Arunachal Pradesh

पेमा खांडू तीसरी बार बने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, 11 विधायक भी बने मंत्री

June 13, 2024

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मेसी के संन्यास का फैसला सिर्फ उनका होगा: अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख August 8, 2026
  • एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के कोच का पद, सिडनी थंडर से जुड़े August 8, 2026
  • विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पूजा ने ऊंची कूद के फाइनल में बनाई जगह August 8, 2026
  • विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत August 8, 2026
  • जीआई-टैग वाले 18 मीट्रिक टन मखाना की पहली खेप बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई August 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

August 7, 2026
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

August 7, 2026
मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

August 7, 2026
उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

August 7, 2026
तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

August 7, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights