मुंबई, 30 अप्रैल — महाराष्ट्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी देवेन भारती को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है। वह 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले मुंबई में कानून एवं व्यवस्था के संयुक्त आयुक्त के पद पर कार्यरत रह चुके हैं।

बुधवार को मुंबई के मौजूदा पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर सेवानिवृत्त हो गए। नायगांव स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दी गईं। उनके सेवानिवृत्त होने के तुरंत बाद सरकार ने देवेन भारती को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
देवेन भारती इससे पहले अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, अपराध शाखा के उपायुक्त, और आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) के प्रमुख जैसे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। साथ ही, उन्होंने वित्तीय अपराध शाखा का नेतृत्व भी किया है। जब केंद्र में एनडीए सरकार सत्ता में आई, तब मुंबई में ‘विशेष पुलिस आयुक्त’ का पद सृजित किया गया था, और देवेन भारती इस पद को संभालने वाले पहले अधिकारी बने थे।
अब उन्हें मुंबई पुलिस आयुक्त के रूप में नियुक्त कर शहर की कानून व्यवस्था की कमान सौंपी गई है।