DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home West Bengal

आई-पैक के कोलकाता दफ्तर में ईडी का छापा, मौके पर पहुंचीं ममता ने अमित शाह पर‌ साधा निशाना

January 8, 2026
in West Bengal
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

कोलकाता, 08 जनवरी । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार सुबह पश्चिम बंगाल सरकार को सलाह देने वाली राजनीतिक परामर्श एजेंसी इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (आई-पैक) के साल्ट लेक सेक्टर-V स्थित कार्यालय और इसके संस्थापक प्रतीक जैन के लाउडन स्ट्रीट स्थित आवास पर छापेमारी की है। एजेंसी सूत्रों के अनुसार, दिल्ली से पहुंची ईडी की विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है। यह छापेमारी दिल्ली में दर्ज एक पुराने कोयला तस्करी मामले से जुड़ा बताया जा रहा है।

छापेमारी की खबर मिलते ही दोपहर के समय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अचानक प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री के पहुंचने से करीब पांच मिनट पहले कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा भी मौके पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई को राजनीतिक साजिश करार देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से हमारे आईटी सेल के कार्यालय को निशाना बनाया गया और सभी हार्ड डिस्क जब्त करने की कोशिश की गई। यह एक सोची-समझी राजनीतिक रणनीति का हिस्सा लगता है।

उन्होंने कहा कि अमित शाह एक ऐसे गृह मंत्री हैं, जो देश की रक्षा तक नहीं कर पा रहे हैं। प्रवर्तन एजेंसियां और गृह मंत्रालय लोकतांत्रिक संस्थाओं की सुरक्षा में विफल रहे हैं। एक तरफ मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं, दूसरी तरफ संवेदनशील डेटा को अवैध रूप से इकट्ठा करने की कोशिश हो रही है।

ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई। वहीं, माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने गुरुवार दोपहर आपात प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है जिसे आई-पैक से जुड़ी छापेमारी से जोड़कर देखा जा रहा है।

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और राज्य प्रशासन के भीतर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रतीक जैन को राज्य के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में एक प्रभावशाली शख्सियत माना जाता है। वे कई बार नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात कर चुके हैं। विधानसभा चुनावों से पहले आई-पैक सरकार और सत्तारूढ़ दल के बीच एक अहम कड़ी के रूप में काम करता है, खासकर कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर।

साथ ही आई-पैक वरिष्ठ नौकरशाहों के साथ नियमित संपर्क में रहता है और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी तथा उनके कार्यालय के साथ भी करीबी तौर पर काम करता है। माना जाता है कि विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन से लेकर पूरी चुनावी रणनीति में आईपैक की अहम भूमिका रहती है।

बता दें कि, साल 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले स्थापित कंपनी आई-पैक के संस्थापक प्रशांत किशोर 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद से तृणमूल कांग्रेस और बंगाल सरकार के साथ काम कर रही है। आई-पैक ने 2021 के विधानसभा चुनावों में पार्टी को भारी बहुमत से सत्ता में वापस लाने और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Amit ShahED RaidI-PAC officekolkataMamata BanerjeeWest Bengal News

Related Posts

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला
West Bengal

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप, अमित शाह पर तीखा हमला

January 9, 2026
आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने ईडी के खिलाफ दर्ज कराई चोरी की शिकायत
West Bengal

आई-पैक प्रमुख प्रतीक जैन के परिवार ने ईडी के खिलाफ दर्ज कराई चोरी की शिकायत

January 8, 2026
ईडी के छापे के बीच आई-पैक के दफ्तर से फाइलें लेकर निकलीं ममता बनर्जी
West Bengal

ईडी के छापे के बीच आई-पैक के दफ्तर से फाइलें लेकर निकलीं ममता बनर्जी

January 8, 2026
नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को एसआईआर नोटिस पर सियासी घमासान तेज
West Bengal

नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन को एसआईआर नोटिस पर सियासी घमासान तेज

January 7, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया January 15, 2026
  • साई पल्लवी और जुनैद खान की नई फिल्म का ऐलान January 15, 2026
  • धनुष की नई फिल्म ‘करा’ का पोस्टर आया सामने January 15, 2026
  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights