DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

मप्र के इंदौर में पाथ इंडिया समूह पर ईडी का छापा, प्रबंध निदेशक के घर और दफ्तर पर सर्चिंग जारी

September 30, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
14
VIEWS

इंदौर, 30 सितम्बर । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में पाथ इंडिया लिमिटेड (प्रकाश एस्फाल्टिंग एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड) समूह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह छापामार कार्रवाई की है। ईडी की टीम पांच-छह गाड़ियों में महू स्थित पाथ के घर और दफ्तर पहुंची हैं।

ईडी के अधिकारी सुबह-सुबह पाथ ग्रुप के प्रबंध निदेशक (एमडी) नितिन अग्रवाल के महू में आर्मी क्षेत्र में स्थित माल रोड के बंगले नंबर 76 पर पहुंचे, जहां ईडी के अधिकारी दस्तावेज, कंप्यूटर और डिजिटल डिवाइस की जांच कर रहे हैं। बंगले का मुख्य द्वार बाहर से बंद कर दिया गया है और सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

पाथ ग्रुप के एमडी नितिन अग्रवाल हैं, जबकि निपुण अग्रवाल, सक्षम अग्रवाल, नीति अग्रवाल और संतोष अग्रवाल डायरेक्टर के पद पर हैं। इसके अलावा आशीष अग्रवाल और आदित्य उपाध्याय इंडिपेंडेंट डायरेक्टर हैं। इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) की मुंबई टीम में पाथ इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर नीतिन अग्रवाल सह-मालिक के रूप में जुड़ी है। जहां ईडी ने कार्रवाई की है, यह कंपनी सेना के लिए महू में लड़ाकू ड्रोन भी तैयार कर रही है। पाथ इंडिया लिमिटेड ने कानपुर आईआईटी की स्टार्टअप कंपनी वीयू डायनामिक के साथ महू की पाथ इंडिया लिमिटेड ने हाथ भी मिलाया है। इसके साथ ही पाथ इंडिया लिमिटेड पूरे देश में रोड बनाने का काम करता है। इनके देश में कई जगह पर टोल टैक्स भी हैं।

बताया जा रहा है कि यह छापेमारी अनिल अंबानी से संबंधित बैंक लोन घोटाले की जांच का हिस्सा है। ईडी को इनपुट मिले थे कि अनिल अंबानी की एक कंपनी और पाथ ग्रुप के बीच कई निर्माण कार्यों को लेकर समझौते हुए हैं। ईडी को संदेह है कि इन समझौतों की आड़ में करोड़ों रुपये की राशि इधर-उधर की गई है। इनपुट के आधार पर ईडी की टीम पाथ ग्रुप के कार्यालय और निदेशक के आवास पर पहुंची और जांच शुरू की। सुबह ईडी का छापा पड़ते ही ऑफिस की छुट्टी भी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने पाथ ग्रुप के अलग-अलग ठिकानों से दस्तावेज, कंप्यूटर और डिजिटल डिवाइस जब्त किए हैं। हालांकि, इस मामले में अभी ईडी की टीम ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि जांच में बड़े पैमाने पर गबड़बड़ी सामने आ सकती है।

गौरतलब है कि करीब दस साल पहले पाथ ग्रुप पर आयकर विभाग ने भी छापा मारा था। उस समय सामने आया था कि राजस्थान में एक हाइवे निर्माण परियोजना का ठेका अनिल अंबानी की कंपनी को मिला था, जिसे पाथ ग्रुप को पेटी कॉन्ट्रैक्ट के तौर पर सौंपा गया। आयकर विभाग की जांच में यह भी सामने आया था कि इस राशि को देशभर की अलग-अलग कंपनियों से ट्रांसफर किया गया और फिर यह पैसा दुबई के माध्यम से दोबारा भारत में लाया गया। इन लेन-देन से लाभ उठाने वाली कंपनियों के तार अनिल अंबानी के ग्रुप से जुड़े हुए पाए गए थे। कंपनी ने कुछ समय पूर्व क्रिकेट टीम भी ऊंची दरों पर खरीदी थी और कुछ बड़े प्रोजेक्टों में भी कंपनी की हिस्सेदारी है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: ED RaidIndoreMP NewsPath India Group

Related Posts

मप्र के इंदौर में प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति, लोकायुक्त के छापे में करोड़ाें की संपत्ति का खुलासा
Madhya Pradesh

मप्र के इंदौर में प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति, लोकायुक्त के छापे में करोड़ाें की संपत्ति का खुलासा

October 14, 2026
मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग
Madhya Pradesh

मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

October 13, 2026
हिन्दू पर मुसीबत आए तो घर से निकलना, छत पर खड़े मत रहना : पं. धीरेंद्र शास्त्री
Madhya Pradesh

हिन्दू पर मुसीबत आए तो घर से निकलना, छत पर खड़े मत रहना : पं. धीरेंद्र शास्त्री

October 13, 2026
धन-धान्य कृषि योजना में मप्र के टीकमगढ़ जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, शिवराज सिंह ने किया सम्मानित
Madhya Pradesh

धन-धान्य कृषि योजना में मप्र के टीकमगढ़ जिले को मिला राष्ट्रीय सम्मान, शिवराज सिंह ने किया सम्मानित

October 12, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री ने मां कुष्मांडा की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य की कामना की October 14, 2026
  • मप्र के इंदौर में प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति, लोकायुक्त के छापे में करोड़ाें की संपत्ति का खुलासा October 14, 2026
  • बिहार : वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, 7 भर्ती October 14, 2026
  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रेनशॉ और हेजलवुड को फायदा, टी-20 में श्रेयस चौथे स्थान पर October 14, 2026
  • वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया October 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

October 13, 2026
मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

October 13, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights