क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में दोनों के अलग होने की खबरें चर्चा का विषय बनी हुई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युजवेंद्र और धनश्री का तलाक हो चुका है।

इससे पहले धनश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से युजवेंद्र के साथ सभी तस्वीरें हटा दी थीं। हालांकि, अब उनके इंस्टाग्राम पर फिर से चहल के साथ तस्वीरें नजर आने लगी हैं, जिससे फैंस के बीच अटकलों का दौर फिर शुरू हो गया है।
धनश्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “महिलाओं को दोष देना हमेशा आसान होता है।” उनकी इस पोस्ट के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इसी बीच अफवाहें हैं कि युजवेंद्र चहल इन दिनों आर.जे महवश को डेट कर रहे हैं। 9 मार्च को दुबई में हुए चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल (भारत बनाम न्यूजीलैंड) के दौरान दोनों को साथ देखा गया था, जिससे इन खबरों को और बल मिला है।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की पहली मुलाकात 2020 के लॉकडाउन के दौरान हुई थी। चहल ने सोशल मीडिया पर धनश्री का डांस वीडियो देखा और उनसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया। जल्द ही दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो प्यार में बदल गई। दिसंबर 2020 में दोनों ने शादी कर ली थी। हालांकि, चार साल बाद यह जोड़ी अलग हो गई है।