DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home jammu and kashmir

अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर के लिए होगा रवाना

June 27, 2024
in jammu and kashmir
1 min read
अमरनाथ तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को कश्मीर के लिए होगा रवाना

Sadhus wait to get themselves registered for the Amarnath Yatra 2024 at Ram Mandir base camp, in Jammu.

0
SHARES
30
VIEWS

जम्मू, 27 जून । अमरनाथ यात्रा के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू के भगवती नगर से कश्मीर के लिए रवाना होगा, जबकि घाटी से इस साल की यात्रा 29 जून से शुरू हो रही है। यात्री पहले ही जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास पर पहुंचना शुरू हो चुके हैं, जहां से वह उत्तर कश्मीर के बालटाल और दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग बेस कैंप के लिए सुरक्षा गाड़ियों में रवाना होंगे।

अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार सुबह 4 बजे भगवती नगर यात्री निवास से सुरक्षा गाड़ियों के साथ घाटी के लिए रवाना होगा। लगभग 300 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरक्षा के लिए सैकड़ों सेन्ट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। सीएपीएफ की और टीमें 85 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-बालटाल बेस कैंप रोड और काजीगुंड-पहलगाम बेस कैंप रोड की सुरक्षा कर रही हैं। श्रीनगर-बालटाल मार्ग पर गांदरबल जिले के मणिगाम में और काजीगुंड-पहलगाम मार्ग पर मीर बाजार में यात्रा ट्रांजिट कैंप स्थापित किए हैं।

इस साल की अमरनाथ यात्रा के लिए अब तक कुल 3.50 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है और गुफा के दोनों मार्गों पर 125 लंगर (सामुदायिक रसोई) स्थापित किए गए हैं। इन लंगरों में 7,000 से अधिक सेवादार यात्रियों की सेवा करेंगे। जम्मू के सरस्वती धाम व गीता भवन परेड में बुधवार से तत्काल रजिस्ट्रेशन के लिए टोकन जारी होना शुरू हो गए हैं।

पहले दिन बालटाल और पहलगाम से यात्रा करने वालों के लिए एक-एक हजार टोकन दिए गए हैं। गुरुवार सुबह सात बजे टोकन प्राप्त करने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन भी जारी है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रियों में उत्साह देखते ही बनता है। टोकन लेने के लिए जम्मू के सरस्वती धाम व गीता भवन में सुबह से ही लाइनें लग गईं थीं।

बीते दिनों यात्री वाहनों पर हुए आतंकी हमले के मद्देनजर यात्रा मार्ग पर सुरक्षाबलों की तैनाती को बढ़ाया गया है। इसके साथ ही ड्रोन और 365 एंगल के सीसीटीवी कैमरों से यात्री वाहनों पर नजर रखी जा रही है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर हर 500 मीटर और एक किलोमीटर की दूरी पर सुरक्षा चौकियां स्थापित की गई हैं । इन पर 24 घंटे हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे।

अमरनाथ यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री जम्मू पहुंचना शुरू हो गए हैं। यात्रियों के लिए गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास वैष्णवी धाम, पंचायत भवन, महाजन हाल, पुरानी मंडी स्थित श्री राम मंदिर और गीताभवन (साधुओं के लिए) तत्काल पंजीकरण शुरू हो गया है। ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले श्रद्धालु भी जत्थे में शामिल हो सकते हैं। आधार शिविर भगवती नगर के एक अधिकारी ने बताया कि जत्थे के श्रद्धालुओं को एक दिन पहले शाम सात बजे तक आधार शिविर में दाखिल होना होगा। श्रद्धालुओं के लिए वीरवार से आधार शिविर में आरएफआईडी काउंटर शुरू किया गया है। यात्रा की निर्धारित तिथि के मुताबिक ही श्रद्धालुओं को आधार शिविर में प्रवेश की अनुमति होगी।

पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रियों के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं भी उपलब्ध हैं। इस वर्ष यात्रा के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस, बीएसएफ और सीआरपीएफ से 38 पर्वतीय बचाव दल तैनात किए गए हैं। स्थानीय कुली, टट्टूवाले और मजदूर हर साल अमरनाथ यात्रा को सफल बनाने में अहम योगदान देते हैं।

नुनवान (पहलगाम-गुफा मंदिर) पारंपरिक मार्ग 48 किलोमीटर लंबा है, जबकि बालटाल-गुफा मंदिर मार्ग केवल 14 किलोमीटर लंबा है। पारंपरिक नुनवान (पहलगाम-गुफा मंदिर) मार्ग का उपयोग करने वाले यात्रियों को गुफा मंदिर तक पहुंचने में चार दिन लगते हैं, जबकि छोटे बालटाल-गुफा मंदिर मार्ग का उपयोग करने वाले यात्री दर्शन कर उसी दिन बेस कैंप लौट आते हैं।

समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित श्रीअमरनाथ गुफा में प्राकृतिक रूप से हिमशिवलिंग बनता है। भक्तों का मानना है कि बर्फ की यह संरचना भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती है। इस वर्ष 52 दिवसीय यात्रा 29 जून से शुरू होगी और रक्षा बंधन तथा श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर 19 अगस्त को समाप्त होगी।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Amarnath Yatra 2024Jammu Kashmir News

Related Posts

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1 अक्टूबर से 15 दिनों के लिए सभी उड़ानें रहेंगी निलंबित
jammu and kashmir

श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1 अक्टूबर से 15 दिनों के लिए सभी उड़ानें रहेंगी निलंबित

June 2, 2026
जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, यात्रियों ने बताया ऐतिहासिक क्षण
jammu and kashmir

जम्मू से श्रीनगर के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, यात्रियों ने बताया ऐतिहासिक क्षण

May 2, 2026
पुलवामा में आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद
jammu and kashmir

पुलवामा में आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

May 2, 2026
कश्मीर में रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण: रेल मंत्री
jammu and kashmir

कश्मीर में रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण: रेल मंत्री

April 30, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव के फैसले पर भारत ने पाकिस्तान से विरोध दर्ज कराया June 5, 2026
  • नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने किए रामलला के दर्शन June 5, 2026
  • सूरत में एलएंडटी के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं की ली जानकारी June 5, 2026
  • खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी June 5, 2026
  • पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से होंगे नामांकन June 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

June 5, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: पिछले साल फर्जी पासपोर्ट मामले में जेल जा चुका था होटल मालिक, बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े थे तार

मालवीय नगर अग्निकांड: पिछले साल फर्जी पासपोर्ट मामले में जेल जा चुका था होटल मालिक, बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े थे तार

June 5, 2026
तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

June 5, 2026
अंडर-18 महिला एशिया कप: शूटआउट में चीन से हारा भारत, फाइनल का सपना टूटा

अंडर-18 महिला एशिया कप: शूटआउट में चीन से हारा भारत, फाइनल का सपना टूटा

June 5, 2026
नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने ऑल-इंडियन मुकाबले में गुकेश को हराया, खिताबी दौड़ में बरकरार

नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने ऑल-इंडियन मुकाबले में गुकेश को हराया, खिताबी दौड़ में बरकरार

June 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights