DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Arunachal Pradesh

अरुणाचल : अचानक बाढ़ में सेना के पांच जवान लापता, भूस्खलन में तीन लोगों की मौत

August 15, 2026
in Arunachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
5
VIEWS

इटानगर, 15 अगस्त । अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण दिबांग वैली और अपर सुबनसिरी जिलों में अलग-अलग घटनाओं में सेना के पांच जवान लापता हो गए, जबकि भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम अचानक आई बाढ़ में पासु पानी स्थित सेना के कैंप के दो शेल्टर बह गए। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि यह घटना मिपी सर्कल से करीब 25 किलोमीटर दूर हुई। एक बड़े जलस्रोत के अचानक उफान पर आने से आसपास के इलाकों में पानी भर गया।

बाढ़ के पानी में 5वीं ग्रेनेडियर्स के सात जवान बह गए। इनमें से दो जवानों को बचा लिया गया, जबकि पांच अभी लापता हैं। लापता जवानों की पहचान हवलदार उपेंद्र, कुंदन, विनोद, आदित्य और समुंडा के रूप में हुई है।

लापता जवानों की तलाश में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें अभियान चला रही हैं। 5वीं ग्रेनेडियर्स की दो खोज एवं बचाव टीमें भी अभियान में शामिल हैं। इसके अलावा इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस की 58वीं बटालियन, जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62 आरसीसी, अरुणाचल प्रदेश पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवक भी राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

दुर्गम इलाकों में तलाशी अभियान जारी है। साथ ही सेना के कैंप और अन्य बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अपर सुबनसिरी में भूस्खलन से तीन की मौत

इस बीच, अपर सुबनसिरी जिले के नाचो इलाके में भारी बारिश के बाद हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अभी लापता है।

मलबे से तीन शव बरामद किए जा चुके हैं। मृतकों की पहचान टाडू बाकी, ताजी राय और बाबुल अली के रूप में हुई है। वहीं, मार्कारोश बसुमतारी के अब तक लापता होने की सूचना है। आशंका है कि वह भूस्खलन के मलबे में दबे हो सकते हैं।

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं। 15 अगस्त की सुबह अतिरिक्त जवानों को भी घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारियों के अनुसार, मलबे में फंसे व्यक्ति की तलाश के साथ राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Arunachal Pradesh NewsHeavy RainLandslide

Related Posts

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान बलिदान
Arunachal Pradesh

भारत-म्यांमार सीमा पर असम राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर हमला, एक जवान बलिदान

September 29, 2026
अरुणाचल सड़क हादसे में 21 मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Arunachal Pradesh

अरुणाचल सड़क हादसे में 21 मजदूरों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

December 11, 2025
मंत्री लोकेश ने दिए चक्रवात दित्वा के चलते श्रीलंका में फंसे तेलुगु पर्यटकों को वापस लाने के निर्देश
Arunachal Pradesh

मंत्री लोकेश ने दिए चक्रवात दित्वा के चलते श्रीलंका में फंसे तेलुगु पर्यटकों को वापस लाने के निर्देश

November 29, 2025
कांग्रेस की उपेक्षा से अरुणाचल पिछड़ा, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीर : मोदी
Arunachal Pradesh

कांग्रेस की उपेक्षा से अरुणाचल पिछड़ा, भाजपा सरकार ने बदली तस्वीर : मोदी

September 22, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश October 5, 2026
  • आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज October 5, 2026
  • मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया October 5, 2026
  • पश्चिम बंगाल में चार हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू October 5, 2026
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई October 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

October 5, 2026
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

October 5, 2026
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

October 5, 2026
'हांगकांग सिक्सेस' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

‘हांगकांग सिक्सेस’ में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

October 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights