DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Maharashtra

महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ का कहर जारी, दो हाईवे बंद, रेल सेवा प्रभावित

September 24, 2025
in Maharashtra
1 min read
0
SHARES
11
VIEWS

मुंबई, 24 सितंबर । महाराष्ट्र के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और जलाशयों का पानी नदियों में छोड़े जाने से बाढ़ का कहर बुधवार को भी जारी है। सोलापुर जिले में सीना नदी का जलस्तर बढ़ जाने से दो हाईवे बंद कर दिए गए हैं और रेलवे सेवा तथा एसटी परिवहन की बस सेवा भी प्रभावित हो गई है। सोलापुर, बीड़, धाराशिव , संभाजीनगर जिले में जिला प्रशासन सहित एनडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य कर रही हैं।

आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रभावित जिलों में सतर्क रहने का और नागरिकों को आवश्यक होने पर ही घर से निकलने का निर्देश जारी किया है।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बाढ़ प्रभावित जिले सोलापुर का दौरा करने के लिए माढ़ा तहसील में पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री आज निमगांव, दारफल, सुल्तानपुर, कावाअ, केवल आदि गांवों में जाकर प्रभावित किसानों से मिलने वाले हैं। इसी तरह उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे, पंकजा मुंडे भी बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा कर रहे हैं।

आपदा प्रबंधन सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मराठवाड़ा में पिछले 24 घंटों में सभी सात जिलों के 129 मंडलों में भारी बारिश दर्ज की गई। बीड और धाराशिव जिलों में बाढ़ में फंसे 80 से अधिक नागरिकों को बचाया गया है। अब तक प्राकृतिक आपदा के कारण 10 लोगों की मौत हो चुकी है और 337 जानवर मारे गए हैं। अनुमान है कि पिछले 3 दिनों में 2 लाख हेक्टेयर में फसलें प्रभावित हुई हैं।

छत्रपति संभाजी नगर जिले में लगभग आठ दिनों से बारिश हो रही है। इस साल बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। लगातार हो रही लगातार बारिश के कारण कन्नड़, वैजापुर, सिल्लोड, सोयगांव, गंगापुर, खुलताबाद तालुका के कई गांव जलमग्न हैं। वेरुल, कसाबखेड़ा, मम्बापुर, पलासवाड़ी, तलावडी, शादुलवाड़ी, शेखापुरी, तिसगांव, निरगुडी, पिंपरी, पलासगांव, अखतवाड़ा और खुल्ताबाद तहसील के आसपास के इलाकों में फसलें बर्बाद हो गई हैं। भारी बारिश के कारण सोलापुर में भयावह स्थिति पैदा हो गई है। खेत नदियां बन गए हैं, घरों में पानी घुस गया है।

सीना नदी में बाढ़ आने से पुणे-सोलापुर और सोलापुर- कोल्हापुर हाईवे बंद कर दिया गया है। बाढ़ के कारण एसटी परिवहन की बस सेवा ठप हो गई है। दूसरी ओर सोलापुर में रेलवे ट्रैक पर पानी होने के कारण वंदे भारत एक्सप्रेस अभी भी स्टेशन पर खड़ी है। रेलवे पुल पर पानी भर गया है, इसलिए नदी का प्रवाह सामान्य होने तक यातायात बाधित रहेगा। इसके अलावा, अन्य ट्रेनें भी स्थगित हैं।

सोलापुर में सीना नदी में आई बाढ़ के कारण कई राजमार्ग बंद हो गए हैं, जिससे अन्य क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। पश्चिमी महाराष्ट्र, कोंकण, मुंबई और विदर्भ जाने वाली एसटी बसें सोलापुर में फंसी हुई हैं। सोलापुर से अन्य स्थानों पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

सोलापुर जिले में बाढ़ जैसी स्थिति में, जिला आपदा प्रबंधन सोलापुर के अनुरोध पर कोल्हापुर से श्वेत सेना की टीम बाढ़ बचाव कार्य करने के लिए बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गई है। साथ ही, लगभग 15 वाडा बस्तियों से सौ ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने का काम किया गया। रात का बचाव अभियान रोक दिया गया था। आज सुबह माढा तहसील क्षेत्र में बचाव अभियान शुरू किया गया है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Maharashtra CM Devendra FadnavisMaharashtra NewsMaharashtra RainSolapur

Related Posts

गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: छगन भुजबल
Maharashtra

अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण कुकिंग गैस की कमी से महाराष्ट्र में होटलों पर संकट गहराया

March 10, 2026
'जल्दी आओ, जल्दी जाओ', सुनेत्रा पवार की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा
Maharashtra

‘जल्दी आओ, जल्दी जाओ’, सुनेत्रा पवार की महिला कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा

March 10, 2026
विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय टीम को दी बधाई
Maharashtra

विधानसभा में मुख्यमंत्री फडणवीस ने भारतीय टीम को दी बधाई

March 9, 2026
अजित पवार विमान हादसा: डीजीसीए और वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार
Maharashtra

अजित पवार विमान हादसा: डीजीसीए और वीएसआर वेंचर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने बारामती थाने पहुंचे रोहित पवार

February 26, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली March 12, 2026
  • ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं March 12, 2026
  • इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट March 12, 2026
  • ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी March 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट March 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights