DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

इतिहास में पहली बार भारतीय मुद्रा ने डॉलर के मुकाबले 90 रुपये के स्तर को पार किया

December 3, 2025
in Business
1 min read
0
SHARES
0
VIEWS
  • लगातार तीसरे दिन भारतीय मुद्रा ने बनाया ऑल टाइम लो का नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली, 03 दिसंबर । मुद्रा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन रुपये ने डॉलर की तुलना में ऑल टाइम लो का नया रिकॉर्ड बनाया। मुद्रा बाजार के इतिहास में पहली बार भारतीय मुद्रा डॉलर के मुकाबले 90 रुपये के स्तर को पार कर गई। दिन के कारोबार में भारतीय मुद्रा लुढ़क कर 90.29 रुपये प्रति डॉलर के अभी तक सबसे निचले स्तर तक पहुंची। हालांकि, बाद में डॉलर की मांग घटने पर रुपये की स्थिति में मामूली सुधार भी हुआ। पूरे दिन के कारोबार के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 30 पैसे की कमजोरी के साथ 90.18 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय मुद्रा 89.88 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।

रुपये ने आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ ही की थी। इंटरबैंक फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में भारतीय मुद्रा ने आज सुबह डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की कमजोरी के साथ 89.96 रुपये के स्तर से कारोबार की शुरुआत की थी। आज का कारोबार शुरू होने के बाद रुपये पर लगातार दबाव बढ़ता चला गया, जिसकी वजह से भारतीय मुद्रा 41 पैसे की कमजोरी के साथ अभी तक के सबसे निचले स्तर 90.29 रुपये प्रति डॉलर तक गिर गई। हालांकि दिन के दूसरे सत्र में डॉलर की मांग में कमी आने पर रुपये की स्थिति में कुछ सुधार हुआ, जिससे इसने 90.18 (अनंतिम) के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

मुद्रा बाजार के आज के कारोबार में रुपये ने डॉलर के साथ ही ज्यादातर दूसरी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मुकाबले भी कमजोर प्रदर्शन किया। आज के कारोबार के बाद ब्रिटिश पौंड (जीबीपी) की तुलना में रुपया 102.45 पैसे की कमजोरी के साथ 119.76 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह यूरो की तुलना में रुपया आज 68.61 पैसे की गिरावट के साथ 105.04 (अनंतिम) के स्तर पर पहुंच कर बंद हुआ।

खुराना सिक्योरिटीज एंड फाइनेंशियल सर्विसेज के सीईओ रवि चंदर खुराना के अनुसार वैश्विक अर्थव्यवस्था में जारी हलचल और अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण विदेशी निवेशक लगातार भारत से अपने पैसे की निकासी करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही कच्चे तेल की कीमत में तेजी आने, स्टॉक मार्केट में बिकवाली का दबाव बनने और बैंकों द्वारा ऊंचे स्तर पर डॉलर की खरीदारी करने की वजह से भी आज लगातार रुपये पर दबाव बना रहा। खुराना के अनुसार शुक्रवार को मौद्रिक नीति का ऐलान होने के बाद रिजर्व बैंक रुपये को सपोर्ट करने के लिए मुद्रा बाजार में डॉलर का प्रवाह बढ़ा सकता है। ऐसा होने पर ही रुपये की स्थिति में कुछ सुधार की संभावना बन पाएगी।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Business news

Related Posts

कैट ने क्विक कॉमर्स के 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया
Business

कैट ने क्विक कॉमर्स के 10 मिनट की डिलीवरी पर रोक लगाने के सरकार के फैसले का स्वागत किया

January 13, 2026
उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के
Business

उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

January 13, 2026
लोहिड़ी के दिन नए शिखर पर सोना, चांदी ने भी बनाया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड
Business

लोहिड़ी के दिन नए शिखर पर सोना, चांदी ने भी बनाया ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड

January 13, 2026
ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल के बाद 10 मिनट की डिलीवरी बंद करेगा
Business

ब्लिंकिट कर्मचारियों की हड़ताल के बाद 10 मिनट की डिलीवरी बंद करेगा

January 13, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी January 14, 2026
  • ‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक January 14, 2026
  • ‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद January 14, 2026
  • सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट January 14, 2026
  • आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026 January 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

January 9, 2026
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

January 9, 2026
दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

January 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights