DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Assam

आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज

October 5, 2026
in Assam
1 min read
0
SHARES
6
VIEWS

नई दिल्ली/डिब्रूगढ़, 05 अक्टूबर । असम के डिब्रूगढ़ स्थित बोगीबील टर्मिनल से आजादी के बाद पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय गंतव्य के लिए मालवाहक जहाज रवाना किया गया। केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने 540 मीट्रिक टन मेथेनॉल लदे पोत को हरी झंडी दिखाकर बांग्लादेश के ढाका के लिए रवाना किया। इस अवसर पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा आभासी माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने बताया कि यह मेथेनॉल राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड द्वारा नामरूप में उत्पादित किया गया है। मालवाहक पोत बोगीबील से ढाका के पांगांव बंदरगाह तक लगभग 1,300 किलोमीटर की यात्रा करेगा। इसमें भारत में ब्रह्मपुत्र नदी के राष्ट्रीय जलमार्ग-2 पर लगभग 768 किलोमीटर का मार्ग और उसके बाद भारत-बांग्लादेश प्रोटोकॉल मार्ग शामिल है।

सोनोवाल ने कहा कि डिब्रूगढ़ कभी पूर्वी भारत के सबसे व्यस्त नदी बंदरगाहों में गिना जाता था। 70 वर्षों तक यहां स्टीमर की सीटी खामोश रही, लेकिन आज डिब्रूगढ़ से एक बार फिर दुनिया की ओर जहाज रवाना हो रहा है। उन्होंने इसे असम और पूर्वोत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह असम के लिए गर्व का दिन है क्योंकि राज्य में निर्मित उत्पाद अब राज्य की अपनी नदी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच रहा है। पूर्वोत्तर अब देश का सीमावर्ती क्षेत्र नहीं, बल्कि पूर्व की ओर भारत का प्रवेश द्वार बन रहा है।

केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। नरेन्द्र मोदी की सरकार डिब्रूगढ़ को उसके ऐतिहासिक नदी बंदरगाह वाले गौरव से फिर जोड़ने के लिए प्रयासरत है। बोगीबील टर्मिनल, सीमा शुल्क और आव्रजन परिसर तथा नियमित माल ढुलाई सेवाओं से इस क्षेत्र को आधुनिक बुनियादी ढांचा मिला है।

उल्लेखनीय है कि डिब्रूगढ़ 19वीं और 20वीं सदी के शुरुआती वर्षों में नदी व्यापार का प्रमुख केंद्र था। वर्ष 1947 के विभाजन, 1950 के भूकंप और बाद की परिस्थितियों के कारण यहां से नियमित जल परिवहन सेवा धीरे-धीरे समाप्त हो गई। 15 अक्टूबर 1956 को डिब्रूगढ़ घाट पर नियमित बुकिंग बंद हो गई थी।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Assam CM Himanta Biswa SarmaAssam NewsCargo vesselDibrugarh to Bangladesh

Related Posts

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम के धुबड़ी एवं पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट
Assam

भूटान में ग्लेशियर झील फटने से असम के धुबड़ी एवं पश्चिम बंगाल के कई क्षेत्रों में बाढ़ का अलर्ट

October 30, 2026
गुवाहाटी के होटल विलास इन में गोलीबारी, पांच की मौत, आरोपित गिरफ्तार
Assam

गुवाहाटी के होटल विलास इन में गोलीबारी, पांच की मौत, आरोपित गिरफ्तार

October 27, 2026
असमः गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के पहले वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन, 14 देशों की मिलेगी सुविधा
Assam

असमः गुवाहाटी में पूर्वोत्तर के पहले वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन, 14 देशों की मिलेगी सुविधा

October 15, 2026
(असम) नगांव लोस उप चुनाव : दोपहर एक बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान
Assam

(असम) नगांव लोस उप चुनाव : दोपहर एक बजे तक 56.35 प्रतिशत मतदान

October 6, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राशिफल : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • पंचांग : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे November 5, 2026
  • महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा November 5, 2026
  • चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता November 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
पंचांग : 06 नवंबर, 2026

पंचांग : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

November 5, 2026
महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

November 5, 2026
चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

November 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights