DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Gujarat

गुजराती संगीत जगत के दिग्गज संगीतकार गौरांग व्यास का निधन

September 3, 2026
in Gujarat
1 min read
0
SHARES
4
VIEWS

अहमदाबाद, 03 सितंबर । गुजराती फिल्म जगत के जाने-माने संगीतकार और गीतकार स्वर्गीय अविनाश व्यास के पुत्र गौरांग व्यास का बुधवार देररात अहमदाबाद में निधन हो गया। उनके निधन की खबर सामने आते ही गुजराती फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से गुजराती संगीत की दुनिया में सक्रिय थे और 100 से अधिक गुजराती फिल्मों में संगीत दे चुके थे।

गौरांग व्यास ने फिल्म संगीत के अलावा सुगम संगीत, लोकसंगीत, भजन, रास-गरबा, नृत्यनाटिका और टेलीविजन के लिए भी उल्लेखनीय काम किया। गुजराती विश्वकोश के अनुसार वर्ष 2004 तक वे करीब 100 से अधिक गुजराती फिल्मों में संगीत दे चुके थे। इसके अलावा उन्होंने गुजराती गीतकारों और गजलकारों की 500 से अधिक रचनाओं को संगीतबद्ध किया।

गौरांग व्यास ने गुजराती रास-गरबा संगीत में भी कई नए प्रयोग किए। उनके संगीत से जुड़े चर्चित एलबमों में ‘जालारामनी झूंपड़ी’, ‘भजन अनमोल’, ‘गंगा सतीना भजनों’, ‘कहत कबीर’, ‘जालाराम बापानुं हालरड़ु’, ‘प्राचीन प्रभातियां’ और ‘नॉन स्टॉप डांडिया-रास’ शामिल हैं।

गुजराती सिनेमा में ‘लव नी भवई’ जैसी चर्चित फिल्म में उनका संगीत खास तौर पर याद किया जाता है। उनके संगीत से जुड़ी लोकप्रिय रचनाओं में ‘आज वगडावो रूडा शरणाई ने ढोल’ और ‘मने एकली मेलीने’ जैसे गीत शामिल हैं। उनकी कई रचनाएं आज भी गुजराती संगीत प्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।

उनकी चर्चित रचनाओं में ‘बेना रे’ भी शामिल है। इस गीत को अनुराधा पौडवाल ने आवाज दी थी, इसके गीतकार उनके पिता अविनाश व्यास थे और संगीत गौरांग व्यास ने दिया था। इस तरह यह रचना पिता-पुत्र की संगीत परंपरा का भी एक अनूठा उदाहरण बनी।

गौरांग व्यास को संगीत विरासत में मिला था। उनके पिता अविनाश व्यास गुजराती फिल्म और संगीत जगत के प्रतिष्ठित नामों में शामिल थे। हालांकि गौरांग व्यास ने अपनी प्रतिभा और प्रयोगों के बल पर संगीत की दुनिया में अलग पहचान बनाई और गुजराती संगीत की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाया।

अहमदाबाद में उनके निधन की खबर से उनके प्रशंसकों, कलाकारों और गुजराती फिल्म एवं संगीत जगत से जुड़े लोगों में शोक है। 100 से अधिक फिल्मों और सैकड़ों रचनाओं को संगीत देने वाले गौरांग व्यास भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संगीत लंबे समय तक गुजराती संस्कृति और संगीत प्रेमियों की स्मृतियों में जीवित रहेगा।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Gujarat NewsGujarati singer Gaurang Vyas passes away

Related Posts

सूरत से उदयपुर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Gujarat

सूरत से उदयपुर के बीच पहली वंदे भारत ट्रेन शुरू, केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

October 2, 2026
फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को राज्य सरकार देगी ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’
Gujarat

फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर को राज्य सरकार देगी ‘विशिष्ट गुजरात गरिमा पुरस्कार’

October 1, 2026
अमित शाह ने कहा- ‘मोदीजी का जीवन देश के लिए प्रेरणा’, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वडनगर में दाे दिवसीय कार्यक्रम
Gujarat

अमित शाह ने कहा- ‘मोदीजी का जीवन देश के लिए प्रेरणा’, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर वडनगर में दाे दिवसीय कार्यक्रम

September 17, 2026
गुजरात में 634 करोड़ का एसडी पे घोटाला, डेढ़ लाख से अधिक निवेशकों से ठगी, छह गिरफ्तार
Gujarat

गुजरात में 634 करोड़ का एसडी पे घोटाला, डेढ़ लाख से अधिक निवेशकों से ठगी, छह गिरफ्तार

September 8, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश October 5, 2026
  • आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज October 5, 2026
  • मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया October 5, 2026
  • पश्चिम बंगाल में चार हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू October 5, 2026
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई October 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

October 5, 2026
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

October 5, 2026
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

October 5, 2026
'हांगकांग सिक्सेस' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

‘हांगकांग सिक्सेस’ में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

October 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights