नई दिल्ली, 29 मई।
आज ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में पिछले सत्र में गिरावट दर्ज की गई, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ ट्रेड करता नजर आ रहा है। यूरोपियन बाजारों में भी बीते सत्र में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में आज सकारात्मक माहौल बना हुआ है और निवेशकों का मूड बेहतर दिख रहा है।
अमेरिका की कोर्ट ऑफ इंटरनेशनल ट्रेड ने ट्रंप सरकार द्वारा 2 अप्रैल को लागू की गई रेसिप्रोकल टैरिफ पॉलिसी को अवैध करार देते हुए इस पर रोक लगा दी है। हालांकि ट्रंप प्रशासन ने इस फैसले को आर्थिक आपातकाल से निपटने के लिए जरूरी कदम बताते हुए फेडरल कोर्ट में अपील दायर की है। इस फैसले का सकारात्मक असर ग्लोबल मार्केट पर दिखाई दे रहा है।
बीते सत्र में अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे।
- S&P 500 इंडेक्स 0.56% गिरकर 5,888.55 पर
- Nasdaq 0.51% टूटकर 19,100.94 अंक पर बंद हुआ।
वहीं आज Dow Jones Futures 563.87 अंक यानी 1.34% की तेजी के साथ 42,662.57 पर ट्रेड कर रहा है।
यूरोपीय बाजारों की बात करें तो एफटीएसई 0.60% गिरकर 8,726.01, सीएसी 0.50% की गिरावट के साथ 7,788.10 और डीएएक्स 0.78% लुढ़ककर 24,038.19 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में आज उत्साहजनक रुख है।
- 9 प्रमुख बाजारों में से 7 हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं।
- स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स ही एकमात्र 0.28% की कमजोरी के साथ लाल निशान में है।
- इंडोनेशिया का बाजार आज छुट्टी के चलते बंद है।
कुछ प्रमुख एशियाई इंडेक्स:
- गिफ्ट निफ्टी 0.28% चढ़कर 24,808 पर
- हैंग सेंग 0.64% ऊपर 23,407.71 पर
- कोस्पी 1.83% की तेजी के साथ 2,719.05 पर
- निक्केई 596.09 अंक चढ़कर 38,318.49 पर
- सेट कंपोजिट 0.84% ऊपर 1,170.46
- शंघाई कंपोजिट 0.71% चढ़कर 3,363.97
- ताईवान वेटेड 0.58% की तेजी के साथ 21,480.79 पर ट्रेड कर रहा है।