नई दिल्ली, 03 जून। आज वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। बीते सत्र में अमेरिकी बाजारों में निचले स्तरों से अच्छी खरीदारी देखने को मिली, जिसके चलते वॉल स्ट्रीट के प्रमुख इंडेक्स मजबूती के साथ बंद हुए। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज गिरावट के साथ ट्रेड करता दिख रहा है। यूरोपीय बाजार भी पिछली ट्रेडिंग में कुछ मिले-जुले रुझानों के साथ बंद हुए। वहीं, एशियाई बाजारों में आज की शुरुआत सकारात्मक रुख के साथ हुई है, जहां अधिकतर इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
अमेरिकी बाजार:
एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.41% की तेजी के साथ 5,935.94 पर बंद हुआ। नैस्डैक ने 128.85 अंकों की उछाल के साथ 0.67% बढ़त बनाई और 19,242.61 पर बंद हुआ। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स इस समय 126.28 अंक या 0.30% की गिरावट के साथ 42,179.20 पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार:
एफटीएसई इंडेक्स मामूली 0.02% की बढ़त के साथ 8,774.26 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, सीएसी इंडेक्स में 0.19% की गिरावट रही और यह 7,737.20 पर बंद हुआ। डीएएक्स इंडेक्स 0.28% फिसल कर 23,930.67 के स्तर पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार:
आज एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल देखा जा रहा है। नौ में से पाँच प्रमुख बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो लाल निशान में हैं। दक्षिण कोरिया और थाईलैंड में छुट्टी के चलते कोस्पी और सेट इंडेक्स में ट्रेडिंग नहीं हो रही है।
गिफ्ट निफ्टी इस समय 0.21% की कमजोरी के साथ 24,717.50 पर है। स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी 0.09% गिरकर 3,887.04 पर पहुंच गया है।
दूसरी ओर, निक्केई 104.23 अंकों की बढ़त के साथ 37,574.90 पर ट्रेड कर रहा है। शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.48% उछल कर 3,363.48 पर पहुंचा है। हैंग सेंग में जोरदार तेजी दिखी, यह इंडेक्स 1.09% की मजबूती के साथ 23,410.70 पर है। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.77% की तेजी के साथ 21,163.94 और जकार्ता कंपोजिट 0.08% की बढ़त के साथ 7,070.51 पर ट्रेड कर रहा है।