नई दिल्ली, 12 जून।
ग्लोबल बाजारों से आज फिर मिले-जुले संकेत देखने को मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजारों में बीते सत्र में ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली का असर दिखा, जिसके चलते प्रमुख सूचकांक लाल निशान पर बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में आज भी गिरावट का रुझान देखा जा रहा है।
वहीं यूरोपीय बाजारों में भी बीते सत्र में हल्का दबाव रहा और वे मिले-जुले प्रदर्शन के साथ बंद हुए। एशियाई बाजारों में भी आज मिलाजुला कारोबार देखा जा रहा है।
अमेरिकी बाजार का हाल:
उम्मीद से बेहतर खुदरा महंगाई आंकड़ों के बावजूद बीते सत्र में मुनाफावसूली हावी रही।
- S&P 500 में 0.27% की गिरावट दर्ज हुई और यह 6,022.30 अंक पर बंद हुआ।
- Nasdaq 99.11 अंक यानी 0.50% गिरकर 19,615.88 अंक पर बंद हुआ।
- Dow Jones Futures इस समय 110.59 अंक यानी 0.26% कमजोर होकर 42,755.18 पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजारों का हाल:
- FTSE इंडेक्स 0.13% की तेजी के साथ 8,864.35 पर बंद हुआ।
- CAC इंडेक्स 0.37% गिरकर 7,775.90 पर बंद हुआ।
- DAX इंडेक्स भी 0.16% फिसलकर 23,948.90 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों की स्थिति:
एशिया के नौ में से पाँच बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि चार बाजार हरे निशान में बने हुए हैं।
- Gift Nifty 0.09% बढ़कर 25,223.50 अंक पर कारोबार कर रहा है।
- Straits Times 0.17% की तेजी के साथ 3,925.74 पर है।
- Kospi 0.89% चढ़कर 2,933.05 पर पहुंच गया है।
- Shanghai Composite में 0.10% की हल्की बढ़त है, यह 3,405.58 पर ट्रेड कर रहा है।
वहीं दूसरी ओर,
- Nikkei इंडेक्स 0.53% टूटकर 38,216.14 पर कारोबार कर रहा है।
- Taiwan Weighted 0.63% गिरकर 22,328.70 पर पहुंचा है।
- Hang Seng में 0.45% की कमजोरी आई है और यह 24,256.96 पर ट्रेड कर रहा है।
- SET Composite 0.44% गिरकर 1,136.51 पर है।
- Jakarta Composite भी 0.01% की मामूली कमजोरी के साथ 7,221.58 पर कारोबार कर रहा है।