नई दिल्ली, 29 मई।
घरेलू सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट देखी गई। सोने के दाम में 400 से 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट आई है, जिससे 24 कैरेट सोना अब 97,040 से 97,190 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट सोना आज 88,950 से 89,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है।
चांदी की कीमत में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है, और ये अब दिल्ली में 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।
प्रमुख शहरों में आज के रेट:
- दिल्ली:
- 24 कैरेट – ₹97,190 /10 ग्राम
- 22 कैरेट – ₹89,100 /10 ग्राम
- मुंबई:
- 24 कैरेट – ₹97,040
- 22 कैरेट – ₹88,950
- अहमदाबाद:
- 24 कैरेट – ₹97,090
- 22 कैरेट – ₹89,000
- चेन्नई और कोलकाता:
- 24 कैरेट – ₹97,040
- 22 कैरेट – ₹88,950
- लखनऊ, जयपुर और पटना:
- 24 कैरेट – ₹97,090 से ₹97,190
- 22 कैरेट – ₹89,000 से ₹89,100
इसके अलावा बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर सहित दक्षिण भारत के बाजारों में भी सोने की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। इन शहरों में 24 कैरेट सोना ₹97,040 और 22 कैरेट सोना ₹88,950 प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।