DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Assam

कांग्रेस की दशकों पुरानी गलतियां सुधार रही सरकार, असम बन रहा भारत का ‘ईस्टर्न गेटवे’: मोदी

December 20, 2025
in Assam
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

गुवाहाटी, 20 दिसंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि हमारी सरकार कांग्रेस की दशकों पुरानी गलतियों को एक-एक कर सुधार रही है और असम आज भारत के ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की पिछली सरकारों के लिए असम और पूरे पूर्वोत्तर का विकास कभी भी प्राथमिकता सूची में नहीं रहा, जिसके कारण इस क्षेत्र को लंबे समय तक उपेक्षा का सामना करना पड़ा।

प्रधानमंत्री ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की नई टर्मिनल इमारत का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि असम की धरती से उनका गहरा जुड़ाव है। यहां के लोगों का प्यार और स्नेह, विशेष रूप से असम और नॉर्थ-ईस्ट की माताओं और बहनों का अपनापन, उन्हें लगातार प्रेरित करता है और पूर्वोत्तर के विकास के उनके संकल्प को मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि आज का दिन केवल असम के लिए नहीं, बल्कि पूरे नॉर्थ-ईस्ट के लिए विकास का उत्सव है।

मोदी ने कहा कि जैसे असम में विशाल ब्रह्मपुत्र की धाराएं कभी नहीं रुकतीं, वैसे ही भाजपा की डबल इंजन सरकार में राज्य में विकास की धारा भी निरंतर बह रही है। गुवाहाटी एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इसके लिए असमवासियों और देशवासियों को बधाई दी।

मोदी ने आधुनिक एयरपोर्ट सुविधाओं और कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर को किसी भी राज्य के लिए नए अवसरों के द्वार बताते हुए कहा कि ये सुविधाएं बढ़ते आत्मविश्वास और लोगों के भरोसे की मजबूत नींव होती हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही कोई यात्री इस नए टर्मिनल में कदम रखता है, ‘विकास और विरासत’ के मंत्र का सजीव उदाहरण दिखाई देता है। यह टर्मिनल असम की प्रकृति और संस्कृति को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिसमें हरियाली और स्थानीय पहचान का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि यात्रियों को शांति और आराम का अनुभव हो।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जब लोग असम में बने आधुनिक एयरपोर्ट और हाईवे देखते हैं, तो वे स्वयं महसूस करते हैं कि अब राज्य के साथ न्याय हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस के एजेंडे में असम और नॉर्थ-ईस्ट का विकास शामिल ही नहीं था। कांग्रेस सरकारों की सोच थी कि इस क्षेत्र को आधुनिक एयरपोर्ट, बेहतर रेलवे और हाईवे की आवश्यकता नहीं है और इसी कारण दशकों तक यहां विकास नहीं हो पाया।

‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पूर्वोत्तर को रणनीतिक प्राथमिकता दी है। इसके परिणामस्वरूप आज असम भारत को आसियान देशों से जोड़ने वाले एक महत्वपूर्ण पुल की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि असम का ‘ईस्टर्न गेटवे’ के रूप में उभरना केवल शुरुआत है और आने वाले समय में इससे व्यापार, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान जनता से आग्रह किया कि वे अपने मोबाइल फोन की फ्लैशलाइट जलाकर विकास के इस उत्सव में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि यह दृश्य पूरे देश को यह संदेश देगा कि नॉर्थ-ईस्ट अब नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे राज्य का गौरव थे और उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। मोदी ने कहा कि बोरदोलोई ने कठिन समय में असम की पहचान और भारत की एकता की रक्षा की और उनकी मूर्ति आने वाले वर्षों तक प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

प्रधानमंत्री ने भारतीय न्याय संहिता लागू करने में असम की अग्रणी भूमिका की सराहना की और कहा कि आज राज्य में पारदर्शिता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिना खर्ची-पर्ची के सरकारी नौकरी मिलना असंभव माना जाता था लेकिन आज भाजपा सरकार में यह संभव हो पाया है।

मोदी ने पूर्वोत्तर में हिंसा और उग्रवाद पर भी चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकारों के दौरान यह क्षेत्र लंबे समय तक हिंसा और अशांति से जूझता रहा। अब उनकी सरकार ने शांति स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में पहले खून-खराबा होता था, आज वहां 4जी और 5जी टेक्नोलॉजी के माध्यम से डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंच रही है। जो जिले कभी हिंसाग्रस्त माने जाते थे, वे आज ‘आकांक्षी जिलों’ के रूप में विकसित हो रहे हैं और भविष्य में औद्योगिक कॉरिडोर बनने की क्षमता रखते हैं।

प्रधानमंत्री ने बांस से जुड़े पुराने कानून का उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 से पहले बांस को पेड़ मानकर उसे काटने पर रोक थी, जबकि दुनिया भर में इसे घास की श्रेणी में रखा जाता है। उनकी सरकार ने इस कानून में बदलाव कर बांस को सही पहचान दी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और रोजगार को बढ़ावा मिला।

घुसपैठ के मुद्दे पर प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार अवैध घुसपैठ रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर देश विरोधी एजेंडा अपना रही है, जबकि सुप्रीम कोर्ट भी अवैध घुसपैठियों को हटाने की बात कह चुका है। प्रधानमंत्री ने इंडी गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि “देशद्रोही” एसआईआर प्रक्रिया की आलोचना करके घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने यह सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया शुरू की है कि घुसपैठियों को चुनावी प्रक्रिया से बाहर रखा जाए लेकिन ‘देशद्रोही’ उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तेजी से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले 11 वर्षों में इस बदलाव में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी और आज इस दिशा में एक नया अध्याय जुड़ रहा है।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Assam NewsPM Modi

Related Posts

पीएम माेदी ने असम में किया 80 फीट ऊंची गोपीनाथ बरदलै की प्रतिमा का उद्घाटन
Assam

पीएम माेदी ने असम में किया 80 फीट ऊंची गोपीनाथ बरदलै की प्रतिमा का उद्घाटन

December 20, 2025
दिल्ली आतंकी हमले के ऑनलाइन समर्थन पर असम में 20 गिरफ्तार
Assam

दिल्ली आतंकी हमले के ऑनलाइन समर्थन पर असम में 20 गिरफ्तार

November 14, 2025
दिल्ली धमाकों के बाद असम में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 15 गिरफ्तार
Assam

दिल्ली धमाकों के बाद असम में आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले 15 गिरफ्तार

November 13, 2025
असम को मिला पहला टेक्निकल और वोकेशनल विश्वविद्यालय, वित्त मंत्री ने रखी नींव
Assam

असम को मिला पहला टेक्निकल और वोकेशनल विश्वविद्यालय, वित्त मंत्री ने रखी नींव

November 8, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी January 14, 2026
  • ‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक January 14, 2026
  • ‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद January 14, 2026
  • सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट January 14, 2026
  • आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026 January 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

January 9, 2026
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

January 9, 2026
दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

January 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights