DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Haryana

अग्निवीरों को पुलिस, माइनिंग व फोरेस्ट गार्ड की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देगी हरियाणा सरकार

July 17, 2024
in Haryana
1 min read
अग्निवीरों को पुलिस, माइनिंग व फोरेस्ट गार्ड की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देगी हरियाणा सरकार
0
SHARES
24
VIEWS
  • मुख्यमंत्री सैनी ने पत्रकार वार्ता में अग्निवीराें के लिए कीं कई घाेषणाएं
  • ग्रुप-सी के पदों में भी पांच और ग्रुप-डी में एक प्रतिशत मिलेगा आरक्षण
  • प्राथमिकता के आधार पर मिलेंगे अग्निवीरों को आर्म लाइसेंस
  • अग्निवीरों को प्राइवेट नौकरी देने वाले उद्योगपतियों को सरकार देगी सब्सिडी

चंडीगढ़, 17 जुलाई । हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों के हिताे काे देखते हुए एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने अग्निवीरों को राज्य के चार विभागों में दस प्रतिशत आरक्षण देने और प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने का ऐलान किया है। साथ ही सैनी सरकार ने सेवानिवृत्ति के बाद अग्निवीरों कोे नौकरी देने वाले उद्योगपतियों को सब्सिडी देने और अपना उद्योग लगाने वाले अग्निवीरों कोे पांच लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त कर्ज देने की घोषणा की है।

बुधवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत के दाैरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह ऐलान किया। उन्होेंने बताया कि सेना से चार वर्ष की सेवा के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को

हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल, फोरेस्ट व माइनिंग गार्ड, जेल वार्डन और एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) की सीधी भर्ती में दस प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इतना ही नहीं सरकारी नौकरियों में तय उम्र सीमा में भी अग्निवीरों को छूट मिलेगी। सैनी ने बताया कि अग्निवीरों के पहले बैच को उम्र में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके बाद के बैच के लिए यह छूट तीन वर्ष के लिए होगी। इतना ही नहीं, सरकार ने ग्रुप-सी और ग्रुप-डी यानी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के पदों में भी अग्निवीरों के लिए आरक्षण लागू करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस बड़ा दुष्प्रचार कर रही है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकहित की योजना है और इसके माध्यम से स्किल और एक्टिव युवा तैयार होंगे। 14 जून, 2022 को लागू की गई इस योजना के तहत भारतीय सेनाओं में चार वर्षों के लिए अग्निवीर भर्ती किए जा रहे हैं। चार वर्ष की सर्विस के बाद कुल अग्निवीरों में से 25 प्रतिशत स्थाई होंगे और बाकी के रिटायर हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीरों को ग्रुप-सी के सिविल पदों के लिए सीधी भर्ती में पांच प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वहीं ग्रुप-डी के पदों में एक प्रतिशत आरक्षण की सुविधा होगी। ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पदों में निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने स्पष्ट किया कि अगर कोई उद्योगपति अग्निवीरों को सेना से वापस आने पर 30 हजार रुपये से अधिक मासिक वेतन पर नौकरी देता है तो ऐसे उद्योगपतियों को सरकार की ओर से सालाना 60 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए विस्तृत योजना का ड्राफ्ट तैयार करके जारी किया जाएगा। अग्निवीरों को सेना से लौटने के बाद प्राइवेट सेक्टर में आसानी से नौकरी मिल सके। इसके लिए उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस मिलेंगे। इसी तरह से विभिन्न विभागों तथा बोर्ड-निगमों में तैनाती चाहने वाले अग्निवीरों को मैरिट स्कोर में प्राथमिकता दी जाएगी। अगर कोई अग्निवीर अपना खुद का उद्योग लगाना चाहता है तो सरकार उसे पांच लाख रुपये तक का ब्याज रहित ऋण मुहैया कराएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, पब्लिक रिलेशन के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ व मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले दिनों ही फैसला किया है कि चार वर्ष के बाद रिटायर होने वाले अग्निवीरों को अर्द्धसैनिक बलों की भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने पुलिस में कांस्टेबल, वन विभाग में फोरेस्ट गार्ड, माइनिंग गार्ड, जेल विभाग में जेल वार्डन तथा स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला लिया है। एसपीओ में सेना व अर्द्धसैनिक बलों के सेवानिवृत्त जवानों को नियुक्त किया जाता है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार के इस फैसले से विपक्ष के हाथ से एक बड़ा मुद्दा निकल गया है। हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में आने पर अग्निपथ योजना को ही समाप्त करने का ऐलान कर रही है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: AgniveerHaryana GovernmentHaryana News

Related Posts

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी
Haryana

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर चलेगी, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

May 27, 2026
फरीदाबाद में स्कूल पर निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, चार बच्चे गंभीर घायल
Haryana

फरीदाबाद में स्कूल पर निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरी, चार बच्चे गंभीर घायल

May 23, 2026
हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेस वे हादसे में उप्र पुलिस के पांच जवानों की मौत
Haryana

हरियाणा के केएमपी एक्सप्रेस वे हादसे में उप्र पुलिस के पांच जवानों की मौत

May 5, 2026
पानीपत में नाबालिग बेटी व मां से 12 दिनों तक सामूहिक बलात्कार, पिता समेत सात पर एफआईआर
Haryana

पानीपत में नाबालिग बेटी व मां से 12 दिनों तक सामूहिक बलात्कार, पिता समेत सात पर एफआईआर

April 24, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मप्र के इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया शव June 12, 2026
  • वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब June 12, 2026
  • अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की June 12, 2026
  • चुनावी भाषण को लेकर काेलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर June 12, 2026
  • दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि June 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मप्र के इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया शव

मप्र के इंदौर में सड़क हादसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के रिश्तेदार की मौत, दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया शव

June 12, 2026
वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब

वाणिज्यिक जहाजों पर हमलों को लेकर अमेरिका दूतावास के प्रभारी राजनयिक तलब

June 12, 2026
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में आधुनिक तकनीक का होगा व्यापक उपयोग, अमित शाह ने तैयारियों की समीक्षा की

June 12, 2026
चुनावी भाषण को लेकर काेलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर

चुनावी भाषण को लेकर काेलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने में ममता बनर्जी के खिलाफ एफआईआर

June 12, 2026
दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि

दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मु, आईएमए की पासिंग आउट परेड में होंगी मुख्य अतिथि

June 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights