DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

मप्र के उज्जैन में बाबा महाकाल पर अब भारी फूलमाला नहीं चढ़ेंगी

December 10, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
मप्र के उज्जैन में बाबा महाकाल पर अब भारी फूलमाला नहीं चढ़ेंगी

मप्र के उज्जैन में बाबा महाकाल पर अब भारी फूलमाला नहीं चढ़ेंगी

0
SHARES
2
VIEWS
  • प्रशासक ने 01 जनवरी 2026 से लगाया प्रतिबंध

उज्जैन, 10 दिसम्बर । मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा लाई जाने वाली भारी-भरकम फूलमाला (अजगर माला) और मुण्डमाल आगामी एक जनवरी 2026 से शिवलिंग पर नहीं चढ़ाई जाएंगी।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने इन पर प्रतिबंध लगा दिया है। एएसआई और जीएसआई की गाइड लाइन का ध्यान रखते हुए करीब 10 किलो से अधिक वजनी मालाओं पर शिवलिंग क्षरण रोकने के लिए मंदिर समिति द्वारा यह फैसला लिया गया है। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा लाई जाने वाली बड़ी माला, जिसे अजगर माला कहा जाता है, को भगवान महाकाल को अर्पित करने पर रोक लगा दी है।

आगामी नए वर्ष के पहले दिन से इसे पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके लिए अभी महाकाल मंदिर परिसर में उद्घोष हो रहा है कि भगवान के लिए अजगर माला नहीं खरीदें। साथ ही कक्ष से भक्तों को नए नियम की जानकारी देने के लिए लगातार उद्घोषणा भी की जा रही है। मंदिर के आसपास फूल प्रसाद की दुकान संचालित करने वाले व्यवसायियों को मंदिर समिति ने बता दिया है कि फूलों की भारी व बड़ी माला न तो बनाए और न ही विक्रय करें। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल का मंदिर समिति की ओर से ही श्रृंगार किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि उच्चतम न्यायालय ने ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के क्षरण की जांच तथा उसे रोकने के उपाय करने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) तथा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की टीम गठित की थी। विशेषज्ञों ने ज्योतिर्लिंग की सुरक्षित रखने के लिए कई सुझाव दिए। इसमें एक सुझाव भगवान महाकाल को फूलों की छोटी माला तथा समिति मात्रा में फूल अर्पण का था। महाकाल मंदिर परिसर में स्थित दुकानों पर अजगर मालाएं 500 से 2100 रुपये तक में बिकती हैं। श्रद्धालु इन मालाओं को खरीद कर शिवलिंग को अर्पित कर रहे थे। भक्त पुजारी को देते और पुजारी भगवान महाकाल को पहना देते थे। ये माला फूलों की मोटी व बड़ी माला होती है, जिनका 10 से 15 किलो तक होता था।

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि महाकाल मंदिर के शिवलिंग पर चढ़ने वाले भारी अजगर माला पर आगामी एक जनवरी से प्रतिबंधित कर दिया है। नया नियम लागू होने के बाद मंदिर के विभिन्न द्वारों पर तैनात गार्ड भक्तों द्वारा भगवान को अर्पण करने के लिए लाई जा रही पूजन सामग्री की जांच करेंगे। बड़ी व भारी फूल माला को गेट पर ही अलग रखवा दिया जाएगा।

बाबा महाकाल ने भस्म आरती के दौरान गणेश स्वरूप में दिए भक्तों को दर्शन

इधर, बुधवार को तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का त्रिपुंड और भस्म रमाकर श्री गणेश स्वरूप मे विशेष श्रृंगार किया गया। इस दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने भस्म आरती में बाबा महाकाल के आलोकिक श्रृंगार के दर्शन किए। इस दौरान जय श्री महाकाल के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में पौष माह कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पर बुधवार अलसुबह 4 बजे भस्म आरती हुई। इस दौरान वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर मंदिर के पट खुलते ही पण्डे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। पुजारियों और पुरोहितों ने इस दौरान बाबा महाकाल का आकर्षक स्वरूप मे श्रृंगार कर कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट धारण कराया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल के शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गयी। खास बात यह रही कि बाबा महाकाल का त्रिपुंड और भस्म रमाकर श्री गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया था। बाबा महाकाल के इन दिव्य रूप का सैकड़ों भक्तों ने दर्शन लाभ लिया।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Baba MahakalMP NewsUjjain Mahakal Temple

Related Posts

मप्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश स्पेस टेक नीति-2026 को दी मंजूरी
Madhya Pradesh

मप्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, प्रदेश स्पेस टेक नीति-2026 को दी मंजूरी

January 13, 2026
मप्र के उज्जैन में पहली बार महाकाल महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे शुभारंभ
Madhya Pradesh

मप्र के उज्जैन में पहली बार महाकाल महोत्सव का आयोजन, मुख्यमंत्री बुधवार को करेंगे शुभारंभ

January 13, 2026
इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी और कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे सहित तीन की मौत
Madhya Pradesh

इंदौर में सड़क हादसे में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी और कांग्रेस प्रवक्ता के बेटे सहित तीन की मौत

January 9, 2026
मप्र के इंदौर में दूषित पानी से अब तक 20 की मौत, प्रशासन ने 6 की पुष्टि की लेकिन मुआवजा 18 को दिया
Madhya Pradesh

मप्र के इंदौर में दूषित पानी से अब तक 20 की मौत, प्रशासन ने 6 की पुष्टि की लेकिन मुआवजा 18 को दिया

January 7, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026
  • महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट January 15, 2026
  • मुंबई नगर निगम में पहले दो घंटों में 6.98 फीसदी मतदान January 15, 2026
  • अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights