DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

रिकॉर्ड मजबूती के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स इंट्रा-डे में 1,627 अंक लुढ़का

May 3, 2024
in Business
1 min read
बिकवाली के दबाव में गिरा शेयर बाजार, निवेशकों को लगा 17 हजार करोड़ का चूना
0
SHARES
16
VIEWS
  • चौतरफा बिकवाली के कारण निवेशकों को 2.25 लाख करोड़ की लगी चपत

नई दिल्ली, 3 मई । चौतरफा बिकवाली और हेवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली के कारण घरेलू शेयर बाजार आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। शुरुआती कारोबार में निफ्टी ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड भी बनाया। लेकिन बाद में मंदड़िये पूरी तरह से बाजार पर हावी हो गए, जिसकी वजह से शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। आज के कारोबार में सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 1,627 अंक और निफ्टी 446 अंक लुढ़क गए। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.98 प्रतिशत और निफ्टी 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज के कारोबार में मेटल और फार्मास्यूटिकल इंडेक्स में मामूली खरीदारी होती नजर आई। दूसरी ओर ऑयल एंड गैस, कैपिटल गुड्स, टेलीकॉम, रियल्टी और पीएसयू बैंक जैसे तमाम सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.55 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज बाजार की कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब सवा दो लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 406.24 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 408.49 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2.25 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में एनएसई में 2,223 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 747 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,476 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 5 शेयर बढ़त के साथ और 25 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान और 35 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 406.71 अंक उछल कर 75,017.82 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 484.07 अंक की मजबूती के साथ 75,095.18 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन इसके बाद बाजार में मुनाफावसूली के चक्कर में चौतरफा बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से ये सूचकांक गिरता चला गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 2 बजे के करीब ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 1,627.45 अंक टूट कर 1,143.38 अंक की कमजोरी के साथ 73,467.73 अंक तक गिर गया। हालांकि आखिरी घंटे के कारोबार में खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से इस सूचकांक ने निचले स्तर से करीब 400 अंक की रिकवरी करके 732.96 अंक की गिरावट के साथ 73,878.15 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 118.15 अंक की तेजी के साथ 22,766.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण कुछ ही देर में इस सूचकांक ने 146.50 अंक की मजबूती के साथ 22,794.70 अंक के स्तर पर पहुंच कर ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड कायम किया। लेकिन इसके बाद बाजार में मंदड़ियों ने दबाव बना दिया, जिसकी वजह से ये सूचकांक अपनी सारी बढ़त गंवा कर लाल निशान में पहुंच गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 2 बजे के करीब ये सूचकांक ऊपरी स्तर से 446.65 अंक का गोता लगा कर 300.15 अंक की कमजोरी के साथ 22,348.05 अंक तक पहुंच गया। हालांकि आखिरी 1 घंटे के कारोबार में बाजार में खरीदारी होने की वजह से इस सूचकांक ने 125 अंक से अधिक की रिकवरी करके 172.35 अंक की गिरावट के साथ 22,475.85 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया 4.56 प्रतिशत, ग्रासिम इंडस्ट्रीज 1.81 प्रतिशत, ओएनजीसी 1.17 प्रतिशत, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज 0.99 प्रतिशत और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर लार्सन एंड टूब्रो 2.77 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 2.45 प्रतिशत, नेस्ले 2.24 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 2.22 प्रतिशत और भारती एयरटेल 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Business newsNiftySensexshare marketStock market

Related Posts

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगाई रोक
Business

केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगाई रोक

June 12, 2026
टाटा मोटर्स एक जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी 1.5 फीसदी का इजाफा
Business

टाटा मोटर्स एक जुलाई से यात्री वाहनों की कीमतों में करेगी 1.5 फीसदी का इजाफा

June 12, 2026
सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं
Business

सोने के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

June 12, 2026
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक
Business

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

June 11, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • भारतीय निशानेबाजी को बड़ा झटका, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन June 12, 2026
  • शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी कर रहे थे इसी ट्रेन में सफर June 12, 2026
  • बिहारः सड़क दुर्घटना में तीन थानाध्यक्ष समेत 4 की मौत June 12, 2026
  • गोविंदपुरी में पांच मंजिला इमारत में आग, तीन की मौत, पांच लोगों को बचाया गया June 12, 2026
  • केंद्र सरकार ने पेट्रोल पंपों से थोक औद्योगिक पेट्रोल-डीजल की खरीद पर लगाई रोक June 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

मप्र से राज्यसभा की तीनों सीटें भाजपा ने जीती, तीनों उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित

June 11, 2026
बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

June 11, 2026
विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर मानवाधिकार आयोग का आन्ध्र सरकार को नोटिस

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट की दुर्घटना पर मानवाधिकार आयोग का आन्ध्र सरकार को नोटिस

June 11, 2026
तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

तृणमूल कांग्रेस को एक और झटका, राज्यसभा सांसद प्रकाश चिक बड़ाईक ने दिया इस्तीफा

June 11, 2026
सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट, सोना और चांदी की घटी चमक

June 11, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights