DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल में 27 जुलाई से फिर भारी बारिश की चेतावनी, अब तक 137 मौतें

July 23, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
28
VIEWS
  • राज्य में अब तक करीब 1382 करोड़ की संपत्ति का नुकसान

शिमला, 23 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश से राहत मिलने के बाद 27 जुलाई से फिर मानसून के जोर पकड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 24 से 26 जुलाई तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, लेकिन इस दौरान कोई चेतावनी नहीं है। जबकि 27 से 29 जुलाई के बीच फिर भारी बारिश हो सकती है और कांगड़ा, मंडी और सिरमौर जिलों में 27 जुलाई को येलो अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 14 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

बीते 24 घंटों में मनाली में सर्वाधिक 60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई। इसके अलावा शिमला के सराहन और कांगड़ा के घुमरूर में 40-40 मिमी, कांगड़ा के नगरोटा सुर्रियाँ, हमीरपुर के अघ्घर, कांगड़ा के गुलेर व बिलासपुर सदर में 30-30 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई।

बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में परिवहन, बिजली और पेयजल आपूर्ति पर बड़ा असर पड़ा है। बुधवार शाम तक राज्य में भूस्खलन से एक नेशनल हाइवे समेत कुल 344 सड़कें बंद रहीं। मंडी जिले में मंडी-कोटली नेशनल हाइवे-70 अवरुद्ध है, जबकि सिरमौर के पांवटा साहिब-शिलाई नेशनल हाइवे-707 को बहाल कर लिया गया है। अकेले मंडी में 232 सड़कें बाधित हैं, कुल्लू में 71, लाहौल-स्पीति में 15 और कांगड़ा में 11 सड़कों पर यातायात ठप है।

इसके अलावा राज्यभर में 169 बिजली ट्रांसफार्मर और 230 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। मंडी में 98, कुल्लू में 65, चंबा में 10, शिमला में 5 और कांगड़ा में 4 ट्रांसफार्मर खराब हैं, जिससे कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप है। पेयजल योजनाओं की बात करें तो चंबा में 60, कांगड़ा में 59 और सिरमौर में 34 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।

इस मानसून सीजन में अब तक हिमाचल प्रदेश में 137 लोगों की मौत हो चुकी है, 228 लोग घायल हुए हैं और 34 लोग लापता हैं। मंडी जिले में सबसे ज्यादा 23, कांगड़ा में 21, चंबा में 16, कुल्लू में 15 और शिमला में 11 लोगों की मौत हुई है। अब तक 401 मकान, 287 दुकानें और 1066 गौशालाएं पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं, जबकि 829 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है। अकेले मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जहां 952 घर प्रभावित हुए, जिनमें से 368 पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

राज्य में अब तक करीब 1382 करोड़ रुपये की संपत्ति का नुकसान आंका गया है। इसमें लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा 651 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग को 488 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

प्रदेश में अब तक मानसून सीजन में 26 भूस्खलन, 42 फ्लैश फ्लड और 24 बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। अकेले मंडी में बादल फटने की 15, फ्लैश फ्लड की 11 और भूस्खलन की 4 घटनाएं हुई हैं, जिससे सबसे ज्यादा तबाही इसी जिले में देखने को मिली है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Heavy Rain AlertHimachal Pradesh NewsHimachal Weather UpdateIMD Alert

Related Posts

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत
Himachal Pradesh

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत

July 8, 2026
ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद
Himachal Pradesh

ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद

May 13, 2026
मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान November 17, 2026
  • नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक November 17, 2026
  • नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार November 17, 2026
  • भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति November 17, 2026
  • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल November 17, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

November 17, 2026
नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक

नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक

November 17, 2026
नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार

नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार

November 17, 2026
भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

November 17, 2026
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल

November 17, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights