DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Breaking News

हिमाचल में भारी वर्षा से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ऊना में बाढ़ जैसे हालात, शिक्षण संस्थान बंद

August 2, 2025
in Breaking News, Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
12
VIEWS

शिमला, 02 अगस्त । हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। ऊना जिले में स्वां नदी उफान पर है, जिससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। ऊना शहर में कई जगहों पर दुकानों और घरों में बरसाती पानी घुस गया है और सड़कें जलभराव के कारण बंद हो गई हैं। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने ऊना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, आईटीआई, प्रशिक्षण संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों में आज 2 अगस्त को अवकाश घोषित किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें और सतर्क रहें।

पौंग डैम से भी छोड़ा जा सकता है पानी, अलर्ट पर टीमें

कांगड़ा जिले के पौंग डैम में जलस्तर 1365 फीट तक पहुंच गया है। इससे किसी भी समय पानी छोड़ा जा सकता है। प्रशासन ने इंदौरा और पंजाब के होशियारपुर क्षेत्र के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। बचाव और राहत के लिए स्वयंसेवकों की टीम तैयार रखने, स्थानीय युवक मंडलों को सतर्क रहने और मछुआरों तथा गोताखोरों की टीमों को किश्तियों सहित तैनात करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

मनाली से केलंग और रोहतांग जाने वाली सड़कें अवरुद्ध

कुल्लू जिला की विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। मनाली-केलंग सड़क अटल टनल के समीप वाहनों की आवाजाही के लिए बाधित है।

वहीं मनाली-रोहतांग-केलंग मार्ग भी बंता मोड़ के पास भूस्खलन से बंद है।

दोनों मार्गों को बहाल करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

कुल्लू में फ्लैश फ्लड, मलाणा पावर प्रोजेक्ट का कॉफर डैम टूटा

कुल्लू जिले की पार्वती घाटी में अचानक आई बाढ़ से शुक्रवार शाम मलाणा-1 जल विद्युत परियोजना द्वारा बनाया गया कॉफर डैम आंशिक रूप से टूट गया। इस घटना में एक हाइड्रा मशीन, एक डंपर, एक रॉक ब्रेकर और एक कैंपर या कार पानी में बह गई। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। लगातार बारिश के चलते पार्वती नदी का जलस्तर बढ़ गया है और आसपास के क्षेत्रों में खतरा और भी बढ़ गया है। कुछ अस्थायी पुलों के बह जाने और कई सड़कों के टूटने की खबर भी सामने आई है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है।

लाहौल-स्पीति में भी फ्लैश फ्लड, सड़कें बंद

लाहौल-स्पीति जिले के जिस्पा के पास ग्रेफ कैंप के नजदीक फ्लैश फ्लड की वजह से केलांग-दारचा-सारचू-लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) सड़क बहाली में जुटा हुआ है। इस घटना में भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन इलाके में डर का माहौल है।

कई जिलों में बारिश जारी, मौसम विभाग का येलो अलर्ट

चंबा, कांगड़ा, शिमला, सिरमौर, सोलन, हमीरपुर और मंडी जिलों में भी बारिश लगातार जारी है। मौसम विभाग ने 5 अगस्त तक प्रदेश में कई जिलों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, आज 2 अगस्त को मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर में भारी वर्षा की चेतावनी है, 3 अगस्त को चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में, 4 अगस्त को लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य जिलों में और 5 अगस्त को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर में अलर्ट रहेगा।

सड़कें, बिजली और पानी की योजनाएं प्रभावित

लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण पूरे प्रदेश में शुक्रवार देर शाम तक लगभग 283 सड़कें बंद थीं, जिनमें मंडी और लाहौल-स्पीति के एक-एक राष्ट्रीय राजमार्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा 314 बिजली ट्रांसफार्मर और 221 पेयजल योजनाएं भी ठप हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है।

मानसून सीजन में 176 मौतें, 36 लापता

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार इस मानसून सीजन में 20 जून से अब तक बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से 176 लोगों की मौत हो चुकी है, 281 लोग घायल हुए हैं और 36 लोग लापता हैं। सबसे ज्यादा मौतें मंडी जिले में (35) हुई हैं, इसके बाद कांगड़ा (28), कुल्लू (18), चंबा (17), शिमला (15), सोलन (12), हमीरपुर, किन्नौर और ऊना (11-11), बिलासपुर (8), लाहौल-स्पीति (6) और सिरमौर (4) में हुई हैं।

मॉनसून में 28 बार फटा बादल, 46 जगह आया फ्लैश फ्लड

अब तक बादल फटने की 28, फ्लैश फ्लड की 47 और भूस्खलन की 42 घटनाएं हो चुकी हैं। बारिश से 1526 घरों को नुकसान पहुंचा है, जिनमें से 443 पूरी तरह ढह गए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी में हुआ, जहां 1073 घर प्रभावित हुए और 386 घर पूरी तरह तबाह हो गए। प्रदेश को अब तक मानसून से करीब 1678 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: heavy rainsHimachal FloodsHimachal Pradesh NewsHimachal Weather UpdateIMD Alert

Related Posts

हरियाणा पुलिस ने बादशाह के 'टटीरी' गाने पर एफआईआर दर्ज की, गिरफ्तारी के लिए दी जा रही है दबिश
Breaking News

हरियाणा पुलिस ने बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर एफआईआर दर्ज की, गिरफ्तारी के लिए दी जा रही है दबिश

March 7, 2026
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, अनुज अग्निहोत्री देशभर में अव्वल
Breaking News

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित, अनुज अग्निहोत्री देशभर में अव्वल

March 6, 2026
भारत-इजराइल दोस्ती से दुनिया चकित, प्रधानमंत्री का अप्रत्याशित स्वागत
Breaking News

भारत-इजराइल दोस्ती से दुनिया चकित, प्रधानमंत्री का अप्रत्याशित स्वागत

February 26, 2026
मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली March 12, 2026
  • ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं March 12, 2026
  • इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट March 12, 2026
  • ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी March 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट March 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights