DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Fresh News

मुझे मक्खन पर लकीर खींचने में मजा नहीं आता, मैं पत्थर पर लकीर खींचने में यकीन रखता हूं – जापान में बोले PM मोदी

May 23, 2022
in Fresh News, World
1 min read
मुझे मक्खन पर लकीर खींचने में मजा नहीं आता, मैं पत्थर पर लकीर खींचने में यकीन रखता हूं – जापान में बोले PM मोदी
0
SHARES
104
VIEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को टोक्यो में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. इस दौरान लोगों ने मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों पर बात करते हुए कहा कि जापान भारत की विकास यात्रा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।उन्होंने कहा कि आज भारत जब आजादी के 75 सालों को जश्न मना रहा है तो हम आने वाले 25 सालों की योजना भी तैयार कर रहे हैं। हमने बहुत बड़े संकल्प लिए हैं, जो कठिन लगते हैं। लेकिन मुझे जो संस्कार मिले हैं और जिन लोगों ने मुझे गढ़ा है, उससे मेरी एक आदत पड़ गई है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मुझे मक्खन पर लकीर खींचने में मजा नहीं आता, पत्थर पर लकीर खींचता हूं। मेरे साथ 130 करोड़ देशवासियों का आत्मविश्वास, संकल्प और सपने हैं। इन्हें पूरा करने का विराट सामर्थ्य हमारे पास है और इसका परिणाम जरूर आएगा।’ उन्होंने कहा कि बीते दो सालों में ग्लोबल सप्लाई चेन को नुकसान पहुंचा है और उस पर सवाल खड़े हुए हैं। हम इस संकट से भविष्य में बचने के लिए आत्मनिर्भरता के संकल्प की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हमारा यह निवेश सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि ग्लोबल चेन के लिए है। आज पूरी दुनिया को अहसास हो रहा है कि भारत जिस स्पीड और स्केल पर काम कर सकता है, वह अभूतपूर्व है।

दुनिया ने यह भी देखा है कि कैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर और संस्थाओं के निर्माण के लिए तेजी से हम काम कर रहे हैं। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट समेत कई परियोजनाएं भारत और जापान के सहयोग के उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘भारत में बदलावों की वजह यह है कि हमने एक सशक्त लोकतंत्र की पहचान बनाई है और लोगों को डिलिवरी हो रही है। आज देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था से वे लोग भी जुड़ रहे हैं, जो कभी गर्व से यह नहीं मानते थे कि वे भी हिस्सा हैं। भारत के चुनावों में अब पुरुषों से ज्यादा महिलाएं वोट डाल रही हैं। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत में डेमोक्रेसी सामान्य नागरिकों के हकों के प्रति कितनी सजग और समर्पित है।’

हर हर महादेव और भारत माता की जय के नारों के बीच पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत अपने खोये हुए विश्वास को फिर से हासिल कर रहा है। दुनिया भर में कोई भी भारतीय आज हिंदुस्तान की बात बड़े गर्व से कर रहा है। यह परिवर्तन आया है। आज खादी ग्लोबल बन गई है। दुनिया में भारत की हल्दी की मांग हो रही है। आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है। उतना ही तकनीक और टैलेंट को लेकर भी भरोसा रखता है। स्वामी विवेकानंद का कहना था कि हम भारतीयों को कम से कम एक बार जापान की यात्रा जरूर करनी चाहिए। लेकिन आज मैं कहूंगा कि जापान के हर युवा को भारत की यात्रा जरूर करनी चाहिए।

कोरोना काल में अपनी सरकार के काम गिनाते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमने डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर के तहत कोरोना काल में भी लोगों को सीधे तौर पर मदद की है। इन मुश्किल हालातों में भी भारत का बैंकिंग सिस्टम निरंतर चलता रहा। इसकी वजह भारत में आई डिजिटल क्रांति भी है।आप लोगों को यह जानकर खुशी होगी कि पूरी दुनिया में जो डिजिटल लेनदेन होते हैं, उसमें से 40 प्रतिशत हिस्सेदारी अकेले भारत की है। कोरोना के शुरुआती दिनों में जब सब बंद था, तब भी भारत सरकार एक क्लिक बटन दबाकर करोड़ों भारतीयों तक मदद पहुंचा रही थी। यही नहीं जिसके लिए मदद थी, उसी को मिली और समय पर दी गई। भारत में आज पीपुल लेड गवर्नेंस है। इसी के चलते लोकतंत्र में लोगों की आस्था बढ़ गई है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: International NewsJapanPM ModiPM Modi Japan VisitPM Modi Speech in Japan

Related Posts

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम लक्सन ने किया स्वागत
World

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम लक्सन ने किया स्वागत

July 10, 2026
ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर- भद्रकाली, नंदी व कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं
World

ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर- भद्रकाली, नंदी व कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं

July 9, 2026
भारत व ऑस्ट्रेलिया का साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, आपूर्ति शृंखला सहयोग को नई ऊंचाई देने का निर्णय
World

भारत व ऑस्ट्रेलिया का साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, आपूर्ति शृंखला सहयोग को नई ऊंचाई देने का निर्णय

July 9, 2026
भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते
World

भारत–ऑस्ट्रेलिया संबंधों को नई गति: रक्षा, ऊर्जा, शिक्षा और प्रौद्योगिकी सहित 18 प्रमुख समझौते

July 9, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी July 10, 2026
  • महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की July 10, 2026
  • ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया July 10, 2026
  • हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ July 10, 2026
  • रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज July 10, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

July 10, 2026
महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

July 10, 2026
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

July 10, 2026
हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

July 10, 2026
रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

July 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights