DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Uttar Pradesh

बरेली में ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद पर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस

September 26, 2025
in Uttar Pradesh
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS

बरेली, 26 सितंबर । उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में शुक्रवार काे जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ के विवाद को लेकर बवाल हो गया। पुलिस ने जब बिगड़ी स्थिति काे नियत्रंण करने का प्रयास किया ताे प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरु कर दिया। पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। इस दाैरान पुलिस और जिले के अधिकारियाें ने भी फाेर्स के साथ माेर्चा संभाला। एहतियातन फाेर्स तैनात कर ड्राेन से निगरानी की जा रही है। पुलिस ने कई उपद्रवियाें काे चिन्हित कर गिरफ्तार किया है।

डीआईजी अजय कुमार साहनी ने बताया कि बरेली में मौलाना तौकीर रजा के आह्वान पर मुस्लिम नौजवान इस्लामिया मैदान में इकट्ठा होने जा रहे थे। उनका मकसद ‘आई लव मोहम्मद’ के मुद्दे पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपना था। इसके पूर्व कानपुर में पुलिस ने 4 सितंबर को बारावफात पर कई मुस्लिम नौजवानों को ‘आई लव मोहम्मद’ का पोस्टर बैनर लगाने पर गिरफ्तार किया था।

इसी मुद्दे को लेकर शुक्रवार काे जुमे की नमाज के बाद विरोध दर्ज कराने जा रहे लाेगाें को पुलिस ने रोकने की कोशिश की।वहीं प्रशासन की ओर से अनुमति रद्द होने के बावजूद सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। खलील स्कूल के पास भीड़ ने बैनर-झंडे लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस बीच कुछ शरारती तत्व माहौल काे खराब करने की कोशिश की। देखते ही देखते माहौल गरमा गया। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारियों ने पथराव शुरु कर दिया। इसके बाद भीड़ में शामिल उपद्रवियों ने दो बाइक भी तोड़ दीं और एक दुकान में तोड़फोड़ की। तब पुलिस ने उपद्रवियों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी दागे। अचानक हुए इस बवाल से आलमगिरीगंज, बांसमंडी, बड़ा बाजार, कुतुबखाना और बिहारीपुर में दुकानों के शटर गिरने लगे। सड़क पर जगह-जगह पत्थर, टूटी चप्पलें और वाहनों के शीशे बिखरे पड़े थे। भगदड़ का आलम यह रहा कि खलील तिराहे से बिहारीपुर चौकी तक हालात बेकाबू हो गए। इस बीच कई बार भीड़ लौटने की कोशिश करती रही, लेकिन पुलिस ने सख्ती से खदेड़ दिया।

वहीं माैके पर डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य समेत आला अधिकारी मौके पर डटे रहे और खुद मोर्चा संभाला। शहर के चौराहों और गलियों में भारी पुलिस बल तैनात के साथ ही शहर पुलिस छावनी में तब्दील है। इसके साथ ही अतिरिक्त फोर्स की भी तैनाती की गई है।

फिलहाल, इलाके की ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। जुमे की नमाज के मद्देनजर यूपी पुलिस पहले से ही अलर्ट पर थी। मस्जिदों के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और वाहनों की चेकिंग भी चल रही है।

दूसरी ओर, दंगे की आशंका के मद्देनजर श्यामगंज और कोहाड़ापीर से गुजरने वाली रोडवेज बसों का संचालन रोक दिया गया। अफवाहों और उपद्रव की दहशत से बाजार भी बंद हो गए। पुलिस बार-बार मुनादी कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही थी। अधिकारियों ने साफ कहा कि किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। पुलिस-प्रशासन की तत्परता से हालात तो काबू में आ गए, लेकिन इलाके में तनाव और दहशत अब भी बनी हुई है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: BareillyBareilly ProtestI Love Muhammad posterUP News

Related Posts

वाराणसी के बाद लखनऊ, अयोध्या और मीरजापुर समेत कई अदालतों काे बम से उड़ाने की धमकी मिली
Uttar Pradesh

वाराणसी के बाद लखनऊ, अयोध्या और मीरजापुर समेत कई अदालतों काे बम से उड़ाने की धमकी मिली

February 13, 2026
महाशिवरात्रि पर्व : मलेशिया के मंदिरों से श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आया उपहार
Uttar Pradesh

महाशिवरात्रि पर्व : मलेशिया के मंदिरों से श्री काशी विश्वनाथ दरबार में आया उपहार

February 13, 2026
मथुरा में उजड़ा पूरा परिवार: कमरे में मिले पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव
Uttar Pradesh

मथुरा में उजड़ा पूरा परिवार: कमरे में मिले पति-पत्नी और तीन मासूम बच्चों के शव

February 10, 2026
कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा : योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh

कयामत तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण नहीं होगा : योगी आदित्यनाथ

February 10, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर February 18, 2026
  • श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम February 18, 2026
  • अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया February 18, 2026
  • देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान February 18, 2026
  • एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत February 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

February 17, 2026
पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

February 17, 2026
बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

February 16, 2026
दिल्ली के 'फांसी घर' मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

दिल्ली के ‘फांसी घर’ मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

February 16, 2026
फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

February 16, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights