DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

भारत-रूस 2030 तक आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत, प्रधानमंत्री बोले-ध्रुव तारे की तरह अटल है रिश्ते

December 5, 2025
in National
1 min read
0
SHARES
7
VIEWS

नई दिल्ली, 5 दिसंबर । भारत और रूस ने 2030 तक के आर्थिक रोडमैप की घोषणा करते हुए कई महत्वपूर्ण पहलें तय की हैं। रूस में भारतीय फार्मा फैक्टरी स्थापित की जाएगी, जबकि भारत में संयुक्त रूप से यूरिया उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा। रूस भारतीय नाविकों के प्रशिक्षण में सहयोग देगा और जहाज़रानी एवं शिपबिल्डिंग में साझेदारी को मजबूत बनाएगा। रूस ने भारत को छोटे परमाणु रिएक्टर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। रूसी नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा दी जाएगी और लोगों की आवाजाही आसान बनाने के लिए मोबिलिटी पैक्ट पर सहमति बनी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आज 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान हैदराबाद हाउस में लंबी बातचीत की। दोनों नेताओं ने दोनों देशों के रिश्तों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। उन्होंने भारत-रूस के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक भागीदारी को और मजबूत करने के लिए आपसी प्रतिबद्धता को फिर से पक्का किया। उन्होंने आपसी फायदे के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं के समक्ष कई समझौता का आदान प्रदान हुआ। यह व्यापार-वाणिज्य, प्रवासन और आवाजाही, समुद्री सहयोग, स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा, उर्वरक, शिक्षा से जुड़े आदान-प्रदान, मीडिया सहयोग और लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने से जुड़े विषय शामिल हैं।

वार्ता के बाद प्रधानमंत्री मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया। इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-रूस संबंधों की तुलना आकाश में एक स्थान पर स्थिर बने रहने वाले ध्रुव तारे से की। उन्होंने कहा कि दोनों देश 2030 तक अपने आर्थिक सहयोग कार्यक्रम को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। दोनों देश यूरेशिया (एशिया-यूरोप) आर्थिक संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि भारत शीघ्र ही रूसी नागरिकों के लिए निःशुल्क 30 दिनों के टूरिस्ट वीजा और ग्रुप टूरिस्ट वीजा की शुरुआत करने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने दुर्लभ खनिजों में दोनों देशों के सहयोग को पूरे विश्व में सप्लाई चैन की सुरक्षित और विविधता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इससे स्वच्छ ऊर्जा, उच्च तकनीकी उत्पादन और आने वाले समय के उद्योगों में हमारी साझेदारी को समर्थन देंगे। उन्होंने ऊर्जा सुरक्षा को भारत रूस साझेदारी का महत्वपूर्ण और मजबूत स्तंभ बताया और कहा कि नागरिक नाभिकीय ऊर्जा के क्षेत्र में दोनों देशों का दशकों पुराना सहयोग स्वच्छ ऊर्जा की हमारी सामाजिक प्राथमिकता को सार्थक बनाने के लिए महत्वपूर्ण रहा है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि दोनों देश समुद्री यात्रियों के ध्रुवीय जल में ट्रेनिंग के लिए सहयोग करेंगे। यह आर्कटिक में हमारे सहयोग को नई ताकत तो देगा, साथ ही इससे भारत के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। उन्होंने इस बात का उल्लेख किया कि इस वर्ष अक्टूबर में लाखों श्रद्धालुओं को काल्मिकिया में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मंच में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का आशीर्वाद मिला।

यूक्रेन संघर्ष पर प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत शुरुआत से ही शांति का पक्षधर रहा है। हम विषय के शांतिपूर्ण, स्थाई समाधान के लिए किये जा रहे सभी प्रयासों का स्वागत करते हैं। भारत सदैव अपना योगदान देने के लिए तैयार है और आगे भी जारी रखेगा।

आतंकवाद पर एक बार फिर कड़ा रूख जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले का जिक्र किया और अंतरराष्ट्रीय सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ लड़ाई में भारत-रूस लंबे समय से कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग कर रहे हैं। भारत का अटल विश्वास है कि आतंकवाद मानवता के मूल्य पर सीधा प्रहार है और इसके विरुद्ध वैश्विक एकता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि हमारी मित्रता वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की शक्ति देगी और यही भरोसा हमारे साझा भविष्य को समृद्ध करेगा।

वहीं रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में संयुक्त प्रेस वार्ता में भारत-रूस सहयोग के कई नए आयामों की घोषणा की। पुतिन ने बताया कि रूस में भारतीय तकनीक से एक बड़ी फार्मा फैक्टरी स्थापित की जाएगी, जिससे उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं का उत्पादन संभव होगा। दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है और रूस भारत को तेल, गैस और कोयले की निर्बाध आपूर्ति जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि आज कई महत्त्वपूर्ण समझौते हुए हैं और प्रमुख परियोजनाओं पर करीबी निगरानी जारी है।

पुतिन ने ब्रिक्स में भारत-रूस की साझेदारी को निर्णायक बताते हुए कहा कि अगले वर्ष भारत की अध्यक्षता के दौरान रूस पूरा सहयोग देगा। दोनों देश स्वतंत्र विदेश नीति का पालन करते हुए वैश्विक दक्षिण की आवाज मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे, बेलारूस और रूस से भारतीय महासागर तक नए मार्गों के विकास पर भी प्रगति का उल्लेख किया।

उन्होंने बताया कि कुडनकुलम में छह में से तीन परमाणु रिएक्टर ग्रिड से जुड़ चुके हैं और यह भारत का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। पिछले वर्ष द्विपक्षीय व्यापार 64 अरब डॉलर के स्तर पर रहा और 12 प्रतिशत वृद्धि दर्ज हुई। भुगतान निपटान में राष्ट्रीय मुद्राओं का उपयोग 96 प्रतिशत तक पहुंच चुका है, जिससे आर्थिक सहयोग और अधिक सुदृढ़ होगा।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: 23rd India-Russia Annual SummitIndia-Russia RelationsNew DelhiPM ModiPutin India VisitRussian president Vladimir Putin

Related Posts

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, दीं युवाओं को शुभकामनाएं
National

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, दीं युवाओं को शुभकामनाएं

January 12, 2026
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
National

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

January 12, 2026
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल
National

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे
National

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

January 9, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति समेत नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि, दीं युवाओं को शुभकामनाएं January 12, 2026
  • साबरमती में पतंगोत्सव, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संग जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने उड़ाई हनुमान पतंग January 12, 2026
  • स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि January 12, 2026
  • प्रधानमंत्री मोदी ने अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की मेजबानी की January 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की घटी कीमत January 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

January 9, 2026
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

January 9, 2026
दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

January 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights